सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

राज्य सरकार कोविड-19 से निपटने के लिए पूरी तरह से सजग: विक्रम

राज्य सरकार कोविड-19 से निपटने के लिए पूरी तरह से सजग: विक्रम
       



  • कांगड़ा जिला में हिम सुरक्षा अभियान का किया शुभारंभ

  • 1843 स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के दल घर-घर जाकर जानकारी करेंगे एकत्रित  


 



   


गौरव सूद 


लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया 


धर्मशाला। उद्योग मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार कोविड-19 की बीमारी से निपटने के लिए पूरी तरह से सजग, सतर्क और तैयार है।  सभी लोगों की कोविड-19, तपेदिक, कुष्ठ रोग, शुगर, हाई ब्लड प्रेशर इत्यादि रोगों के लक्षणों के प्रति स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा घर घर जाकर मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से जानकारी एकत्रित की जाएगी। लक्षण पाए जाने पर सेंपल भी एकत्रित किए जाएंगे।
        शुक्रवार को धर्मशाला में हिम सुरक्षा अभियान का शुभारंभ करते हुए उद्योग मंत्री ने कहा कि यह अभियान स्वास्थ्य विभाग, आयुर्वेद विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, पंचायती राज तथा जिला प्रशासन और अलग अलग गैर सरकारी संस्थानों के सामूहिक सहयोग से चलाया जाएगा। इस अभियान के लिए जिला कांगड़ा में 1843 टीमें गठित की गई हैं प्रत्येक टीम में दो-दो सदस्य शामिल रहेंगे।
   उन्होंने कहा कि किसी को भी कोविड-19 के लक्षण जैसे नजला, जुकाम, खांसी, बुखार, स्वाद या सूंघने की शक्ति में बदलाव, संास लेने इत्यादि में तकलीफ इत्यादि हों तो वे लोग अपनी जानकारी घर द्वार पर आने वाले स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को अवश्य बताएं एवं आवश्यकतानुसार अपनी जांच भी करवाएं इसी प्रकार यदि किसी को शूगर, ब्लड प्रेशर, दमा इत्यादि की बीमारी है तो वे भी अपनी जानकारी अवश्य दें ताकि ऐसे सभी लोगों की विशेष तौर पर निगरानी की जा सके।
   उन्होंने कहा कि अभियान के माध्यम से यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि जितने भी कोविड-19 के मरीज हैं उनकी टीबी के लिए जांच की जाए एवं जितने टीबी के मरीज हैं उनकी कोविड-19 के लिए भी जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय समय सीमा से पहले राज्य से तपेदिक को खत्म करने का लक्ष्य निर्धारित किया है इस के लिए मुख्यमंत्री क्षय रोग निवारण कार्यक्रम आरंभ किया गया है।
  इससे पहले एडीसी राघव शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए कांगड़ा जिला में कोविड-19 से बचाव के लिए उठाए गए कदमों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के प्रोटोकॉल की अनुपालना करने के लिए लोगों को नियमित तौर पर जागरूक किया जा रहा है। सीएमओ डा गुरदर्शन ने कांगड़ा जिला में कोविड-19 के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

39 साल की सरकारी सेवा के बाद अब वैश्विक मंच पर डॉ. गोपाल पाटील!

  66 वर्ष की उम्र में मानवाधिकारों की अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी, ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस ने बनाया एशिया का डिप्लोमैट और अंतरराष्ट्रीय सलाहकार परिषद का सलाहकार न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय का दौरा, बांग्लादेशी हिंदू समुदाय के बीच मानवाधिकारों की आवाज उठाई, मोहन भागवत के कार्यक्रम में भी हुए शामिल डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया पुणे/नई दिल्ली।  जिंदगी की असली पहचान इस बात से नहीं होती कि किसी व्यक्ति ने कितने वर्षों तक किस पद पर काम किया, बल्कि इस बात से होती है कि अपने अनुभव, ज्ञान और सामर्थ्य को उसने समाज के लिए कितना उपयोगी बनाया। महाराष्ट्र के पुणे निवासी विद्यावाचस्पति डॉ. भाऊ उर्फ गोपाल राधाबाई किशनराव पाटील की जीवनयात्रा इसी सोच का उदाहरण बनकर सामने आई है। भारत संचार निगम लिमिटेड में 39 वर्षों तक सेवाएं देने और उप महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने 66 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों के क्षेत्र में नई जिम्मेदारी संभाली है। नीदरलैंड के हेग स्थित ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस (जीएचआरडी) ने उन्हें एशिया के लिए डिप्लोमैट और अं...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।