सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कोरोना के बढ़ते मामलों को देख पपरोला के 5 वार्ड कन्टेनमेंट घोषित

कोरोना के बढ़ते मामलों को देख पपरोला के 5 वार्ड कन्टेनमेंट घोषित



  • सुबह 9 से 11 बजे तक जरूरी सामान की दुकानों को मिली छूट, रविवार को पूर्णयता बंद
    रहेगा बाजार

  • जरूरी सामान की दुकानें भी 1 दिन अंतराल में खुलेंगी

  • आम लोगों की आवाजाही पर लगेगी रोक, पुलिस बल होगा तैनात


 



पपरोला : कन्टेनमेंट क्षेत्र घोषित होने के बाद बंद पड़ा पपरोला का बाजार :: फोटो- गौरव सूद 


गौरव सूद 


लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया 


धर्मशाला।   बीते एक सप्ताह से पपरोला क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे कोरोना मामलों व क्षेत्र में हुईं मौतों के बाद स्थानीय प्रशासन ने समूचे पपरोला क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित कर दिया है।



शुक्रवार को इस बावत प्रशासन ने व्यापारमंडल के साथ विचार विमर्श करने के बाद इस बारे एडवाइजरी जारी की। उपमंडलाधिकारी नाग. छवि नांटा ने बताया कि पपरोला केे वार्ड 7,8,9,10 व 11 को कन्टेनमेंट क्षेत्र घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा प्रशासन स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से हरेक वार्ड में कैंप लगवाकर लोगों के कोविड टैस्ट करवाएगा। उन्होंने बताया कि कन्टेनमेंट क्षेत्र से अंदर व बाहर कोई भी व्यक्ति बाहर नहीं निकल पाएगा, केवल मेडीकल काम को लेकर या फिर वो जो एसैंशियल काम में कार्यरत है, उन्हें ही 9 से 11 बजे तक आने जाने की छूट दी जाएगी। एसडीएम ने कहा कि चूंकि पपरोला बाजार से ही एन.एच. व स्टेट हाइवे गुजरता है तो ऐसे में बाहरी क्षेत्रों से आने जाने वाले वाहनों की मूवमेंट जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि वाहनों को पपरोला में रूकने की इजाजत नहीं होगी। इसके अलावा पपरोला के सरकारी दफतर व बैंक खुले रहेंगे। एसडीएम ने बताया कि पपरोला का आयुर्वेदिक संस्थान खुला रहेगा। उनहोंने बताया कि पपरोला का काफी बड़ा क्षेत्र बंद हो रहा है ऐसे में 2 घंटे तक बाजारों को खुला रखने की छूट दी गई है। वहीं प्रशासन द्वारा लिए फैसले को लेकर व्यापारवर्ग की मिली जुली प्रतिक्रिया रही। जरूरी सामान वाले व्यापारियों ने बताया कि प्रशासन द्वारा लिए गए निर्णय से वे सहमत हैं, लेकिन 2 घंटे की बजाए प्रशासन को ज्यादा समय देना चाहिए था, ताकि उनके सामान को बेचने के लिए एक उपयुक्त समय मिल जाता।



पपरोला : कन्टेनमेंट क्षेत्र घोषित होने के बाद पपरोला बाजार का मुआयना करतीं एसडीएम छवि नांटा व पुलिस अधिकारी :: फोटो गौरव सूद


ये संस्थान रहेंगे खुलें 


कन्टेनमेंट घोषित होने के बाद पपरोला बाजार में राशन, मेडीकल शॉप, सब्जी विक्रेता , दूध-दहीं विक्रेताओं को 2 घंटे तक छूट दी जाएगी। इसके तहत रविवार को दुकानें पूर्णतया बंद रखी जाएगीं। इसके बाद एक दिन के अंतराल के बाद 9 से 11 बजे तक जरूरी सामान की दुकानों को खोलने की छूट दी जाएगी। वहीं प्रशासन द्वारा लिए गए निर्णय के बाद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल भी देखने को मिला। लोग जरूरत सामानों को लेने दुकानों में 2 बजे तक जुटे रहे।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।