सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सीएम ने दी नगरोटा को आर्किटेक्ट कॉलेज की सौगात 

सीएम ने दी नगरोटा को आर्किटेक्ट कॉलेज की सौगात 



  • 231 करोड़ के उद्घाटन और शिलान्यास किए

  • जब पांच साल पूरे होते थे तो कांग्रेस बिना बजट के शिलान्यास और घोषणाएं शुरू कर देती थी



 


गौरव सूद 


लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया 


धर्मशाला।  नगरोटा बगवां विधानसभा के दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 231 करोड़ के उद्घाटन और शिलान्यास किए। विधायक की मांग पर मुख्यमंत्री ने आर्किटेक्ट कॉलेज देने का ऐलान किया है। जिसके लिए पांच साढे पांच करोड़ के बजट का प्रावधान होगा। इसके अलावा बड़ोह कॉलेज के नए भवन के लिए दो करोड़ रुपए का मुख्यमंत्री ने ऐलान किया। इसके अलावा बड़ोह में खंड विकास कार्यालय के लिए शीघ्र विचार-विमर्श किया जाएगा।


मुख्यमंत्री ने हटवास में जर्जर फल विधायन केंद्र को नए सिरे से बनाने के लिए प्रस्ताव तैयार करने को कहा।    बड़ोह कॉलेज के नए भवन के लिए दो करोड़ का ऐलान, जलोट हाई स्कूल का दर्जा बढ़ाकर जमा दो मुख्यमंत्री ने जलोट हाई स्कूल का दर्जा बढ़ाकर जमा दो कर दिया है। इसके अलावा सीएम विधायक की मांग पर बड़ोह में सयुक्त विभागों का एक भवन बनाने को लेकर भी विचार होगा। इस दौरान गांधी ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने जहां सरकार के विकास कार्य गिनाए वहीं, विपक्ष पर खूब निशाना साधा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्थानीय विधायक अरूण मेहरा की पीठ भी थपथपाई।


मुख्यमंत्री ने कहा कि शिलान्यास पट्टिकाएं तब लगती हैं, जब कोई आदमी काम करता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार का उद्देश्य घोषणाएं नहीं बल्कि योजनाओं को धरातल को उतराना है। सीएम मुख्यमंत्री ने कहा कि जब पांच साल पूरे होते थे तो कांग्रेस बिना बजट के शिलान्यास और घोषणाएं शुरू कर देती थी। लेकिन ऐसी रीति को हमने खत्म किया है, क्योंकि बिना बजट के घोषणाओं को कोई औचित्य नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 1 लाख रुपए में कॉलेज और स्कूल नहीं चल सकते।  योजनाओं से लाखों लोग लाभान्वित जयराम ठाकुर ने कहा कि केद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं से लाखों लोग लाभान्वित हुए हैं। उन्होंने कहा कि सवा लाख लोगों का हिमकेयर योजना से लाभ ले चुके हैं। जबकि उज्जवला योजना से कई महिलाओं को सुविधा पहुंचाई है। जनमंच के द्वारा लोगों को घर-द्वार पर समस्याएं रखने का साधन मिल गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए लगातार जीत हासिल कर रही है।  
 *कोरोना महामारी पर मुख्यमंत्री ने चिंता जताई :* 
कोरोना महामारी पर भी मुख्यमंत्री ने चिंता जताई। उन्होंने कहा कि जबक तक दवाई नहीं तक तक ढिलाई नहीं। इसलिए लोग मास्क और सामाजिक दूरी का पूरी तरह पालन करें। कोरोना को लेकर मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधाते हुए कहा कि कांग्रेस ने इस विपदा की घड़ी में जमकर राजनीति की और इस तरह आरोप लगाए कि उन्हें कोरोना से लडऩे में कई सालों का अनुभव है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार कोरोना संकट के दौरान कोटा, बंगलुरू, मुंबई में फंसे बच्चों और लोगों का बाहर निकाला। उन्होंने ने कहा कि अनलॉक के चलते शुरू हुई गतिविधियों के कारण कुछ दिनों से संक्रमण के मामले बढ़े हैं। शादियों में डीजे चल रहे है, नाटियों पर लोग नाच रहे हैं लेकिन इस दौर में हमें संभल कर चला होगा। मुख्यमंत्री सभी कोरोना योद्धाओं डॉक्टर्स, नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ, पुलिस जवानों का भी आभार जताया।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

39 साल की सरकारी सेवा के बाद अब वैश्विक मंच पर डॉ. गोपाल पाटील!

  66 वर्ष की उम्र में मानवाधिकारों की अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी, ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस ने बनाया एशिया का डिप्लोमैट और अंतरराष्ट्रीय सलाहकार परिषद का सलाहकार न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय का दौरा, बांग्लादेशी हिंदू समुदाय के बीच मानवाधिकारों की आवाज उठाई, मोहन भागवत के कार्यक्रम में भी हुए शामिल डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया पुणे/नई दिल्ली।  जिंदगी की असली पहचान इस बात से नहीं होती कि किसी व्यक्ति ने कितने वर्षों तक किस पद पर काम किया, बल्कि इस बात से होती है कि अपने अनुभव, ज्ञान और सामर्थ्य को उसने समाज के लिए कितना उपयोगी बनाया। महाराष्ट्र के पुणे निवासी विद्यावाचस्पति डॉ. भाऊ उर्फ गोपाल राधाबाई किशनराव पाटील की जीवनयात्रा इसी सोच का उदाहरण बनकर सामने आई है। भारत संचार निगम लिमिटेड में 39 वर्षों तक सेवाएं देने और उप महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने 66 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों के क्षेत्र में नई जिम्मेदारी संभाली है। नीदरलैंड के हेग स्थित ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस (जीएचआरडी) ने उन्हें एशिया के लिए डिप्लोमैट और अं...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।