सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जलोड़ी दर्रा समेत तीर्थन के ऊंचे पहाड़ों ने ओढ़ी बर्फ की सफेद चादर

जलोड़ी दर्रा समेत तीर्थन के ऊंचे पहाड़ों ने ओढ़ी बर्फ की सफेद चादर



  • बर्फबारी के बाद खिली धूप में चांदी की तरह चमक उठे पहाड़।

  • बारिश बर्फबारी से किसान बागवान और पर्यटन कारोबारी खुश।

  • ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क पर्यटकों के लिए खुला- भुपेन्द्र शर्मा।



 


परसराम भारती 


लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया 


तीर्थन घाटी गुशैनी बंजार। हिमाचल प्रदेश जिला कुल्लु उप मण्डल बंजार की तीर्थन घाटी के ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क और जलोड़ी दर्रा सहित बंजार के ऊँचाई वाले क्षेत्रों में इस मौसम सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। रविवार रात से ही ऊँचे पहाड़ो पर हल्की बर्फवारी के साथ ही घाटी के निचले क्षेत्रों में खूब बारिश की बौछारें बरसी है। पिछले कल शाम से ही घाटी के मौसम ने अचानक करवट ली है और सुबह तक घाटी के ऊँचाई वाले क्षेत्रों जलोड़ी दर्रा, तीर्थ टॉप, बशलेउ दर्रा, लामभरी टॉप, सकीर्ण कंडा, रांगथड आदि में सुबह तक करीब पांच से छह इन्च तक ताजा बर्फवारी दर्ज की गई है। इसके साथ ही निचले इलाकों में बारिश का दौर रुक रुक कर जारी है।



अचानक हुई इस बारिश और बर्फबारी की बजह से यहाँ के तापमान में भारी गिरावट आई है जिस कारण पूरी घाटी शीत लहर की चपेट में आ गई है। इस बर्फवारी के कारण औट लुहरी राष्ट्रीय उच्च मार्ग फिहलाल वाहनों की आवाजाही के लिए बन्द हो गया है जिसके जल्द बहाल होने की सम्भावना है।इस दौरान घाटी में बिजली की आपूर्ति सेवा ठप रही। सूखे की मार झेल रहे किसानों और बागवानों ने इस समय राहत की सांस ली है। जिन्हें इस बार अपनी फसल के बम्पर पैदावार की उम्मीद जगी है। आज मौसम खुलने के बाद दिन के समय धुप खिली रही। शीत लहर के कारण घाटी में घुम रहे आवारा और बेसहारा पशुओं की जान पर आफत आन पड़ी है।



बर्फवारी के बाद जलोड़ी और तीर्थन की वादियाँ मनमोहक दृश्य पेश कर रही है। यहाँ के ऊँचे पहाड़ इस समय चांदी की तरह चमक रहे हैं जो घाटी के छुपे हुए सौन्दर्य से रूबरू करा रहे हैं। यहां पर आगामी दिनों में भी बारिश और बर्फवारी के आसार बने हुए हैं जिस कारण यहाँ के पर्यटन कारोबार में इजाफा होगा। हालांकि आजकल यहाँ पर पर्यटकों की संख्या बहुत कमी देखने को मिल रही है फिर भी पर्यटन कारोबारियों को उम्मीद है कि इस बार नव वर्ष की पुर्व सन्ध्या पर बर्फवारी के कारण पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा।



ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क तीर्थन रेंज के वन परिक्षेत्राधिकारी भूपेन्द्र शर्मा ने बताया कि अब पार्क क्षेत्र को पर्यटकों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। इन्होंने कहा कि पार्क क्षेत्र के अन्दर भर्मण करने वाले पर्यटकों, गाइडों और स्टाफ के सभी सदस्यों को कोविड 19 के नियंत्रण हेतु सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करना होगा।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...