सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

आभार जयराम ठाकुर साहेब लो आ गया दो हफ्ते बाद शपनील गांव में पानी

शपनील गांव में पेयजल आपूर्ति बहाल



  • पिछले कई  दिनों से नलों में नहीं आ रहा था पीने का पानी

  • बारिश और बर्फवारी के बीच कड़ी मशकत के बाद बहाल की लाइन



परसराम भारती 


लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया 


तीर्थन घाटी गुशैनी बंजार। उपमण्डल बंजार में तीर्थन घाटी की दूर दराज ग्राम पंचायत श्रीकोट से शपनील गांव के बाशिन्दे पिछले दस दिनों से पीने के पानी की समस्या से जूझ रहे थे।



ग्रामीणों की शिकायत के बाद महकमा हरकत में आया और शपनील गांव के लिए बिछाई गई लाइन को विभागीय कर्मचारियों ने बारिश और बर्फबारी के दौरान कड़ी मशकत के बाद चालु किया है। 



गौरतलब है कि खण्ड बंजार की दूरदराज़ ग्राम पंचायत श्रीकोट के शपनील गांव में करीब 70 परिवारों को पेयजल आपूर्ति करने वाली भीती नाला से शपनील पाइप लाइन में पिछले दस दिनों से पीने का पानी नहीं आ रहा था जिस कारण समस्त गांववासी नाले का पानी पीने को मजबूर थे। इस बारे गांव वासियों ने एक वीडियो भी सोशल मीडिया में डाली और अपनी समस्या के समाधान बारे शिकायत की थी। 



जल शक्ति विभाग बंजार के कनिष्ठ अभियंता बेली राम का कहना है कि शपनील गांव में पानी की समस्या की सुचना मिलते ही कर्मचारियों की एक टीम जिसमें गुलजारी लाल फिटर, महेन्द्र सिंह फिटर और राम सिंह को मौके पर भेजा गया था। जिन्होंने भारी बारिश और बर्फवारी के बीच दो दिन की कड़ी मशकत के बाद इस लाइन को चालु किया है। इन्होंने बतलाया कि यह लाइन काफी दुरी से बिछी हुई है जिस कारण यह कई जगह से ब्लॉक हो गई थी।



कलवारी बार्ड के समिति सदस्य जय सिंह, शपनील गांव के स्थानीय लोगों कला देवी, गुप्ता ठाकुर, रेवती राम, खेम चन्द, लीलाधर, निरत सिंह और ध्यान सिंह आदि का कहना है कि अब इनके गांव के लिए पीने के पानी की आपूर्ति बहाल कर दी गई है इन्होंने इस कार्य के लिए जल शक्ति विभाग के कर्मचारियों का आभार जताया है जिन्होंने बारिश और बर्फवारी के चलते हुए भी इनके गांव में   पीने का पानी पहुंचाया है। इनका कहना है कि बर्तमान में गांव के लिए जो पाइप लाइन बिछी हुई है इसमें पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं आता है। लोगों ने सरकार से मांग की है कि शपनील गांव के लिए भीती नाला से शपनील पेयजल आपूर्ति की पाइप लाइन क्षमता को बढ़ाया जाए ताकि लोगों को भरपुर पेयजल आपूर्ति हो सके।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।

12 हजार किलोमीटर तक फैले साजिश के चक्रव्यूह को डीसीपी विनीत कुमार की टोली के ‘अभिमन्यु’ एसआई राकेश वशिष्ठ ने किया ध्वस्त

पांच राज्यों तक चला दिल्ली पुलिस का अंतरराज्यीय अभियान, गुड्डू बादशाह हत्याकांड में आठ आरोपी गिरफ्तार; अवैध पिस्तौल, मैगजीन और जिंदा कारतूस बरामद डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  नई दिल्ली।  दक्षिण-पूर्वी जिला पुलिस ने करीब 12 हजार किलोमीटर तक फैले साजिश के चक्रव्यूह को भेदते हुए मोहम्मद इरशाद आलम उर्फ गुड्डू बादशाह हत्याकांड का पर्दाफाश करने का दावा किया है। पुलिस उपायुक्त विनीत कुमार, आईपीएस के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान में ओखला इंडस्ट्रियल एरिया की स्पेशल टास्क फोर्स में तैनात एसआई राकेश वशिष्ठ ने अहम भूमिका निभाई। दिल्ली से तमिलनाडु तक फैली जांच की बिखरी कड़ियों को जोड़ते हुए पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने मोबाइल फोन बंद कर लगातार ठिकाने बदले और इंटरनेट एवं हॉटस्पॉट आधारित संचार का सहारा लिया। इसके बावजूद एसआई राकेश वशिष्ठ और उनकी टीम तकनीकी निगरानी तथा जमीनी सूचनाओं के सहारे उनका पीछा करती रही। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, तेलंगाना और तमिलनाडु में चले इस अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने लगभग 12 हजार किलोमीटर की दूरी तय की। 28 जुलाई को हु...