रघुबीर सिंह राणा लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया। मजदूरों की छंटनी, एलपीजी चालान और सब्सिडी बंद करने को लेकर कांग्रेस सरकार पर बरसे रवि ठाकुर। केलांग - पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि ठाकुर ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए आरोप लगाया है कि सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण जनजातीय क्षेत्र सहित प्रदेश की आम जनता गहरी चिंता और संकट में है। मजदूरों की रोजी-रोटी पर संकट रवि ठाकुर ने विशेष रूप से स्पीति उपमंडल की स्थिति पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने आरोप लगाया कि लोक निर्माण विभाग और जल शक्ति विभाग में मस्टररोल पर कार्यरत सैकड़ों स्थानीय मजदूरों को बिना किसी ठोस कारण के अचानक बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। ठाकुर ने कहा कि इस अचानक लिए गए फैसले ने इन परिवारों की आजीविका पर सीधा प्रहार किया है, जिससे सैकड़ों लोग बेरोजगार हो गए हैं। ग्रामीण जीवन पर 'अव्यावहारिक' फैसले लाहौल में एलपीजी (LPG) के इस्तेमाल को लेकर हो रही कार्रवाई पर भी भाजपा नेता ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि खेतों और खलिहानों में खाना पकाने के लिए एलपीजी के इस्तेमाल पर चालान काटना ...