कृषि मंत्री चन्द्र कुमार ने प्रसिद्ध बागवान नकुल खुल्लर को बागवानी उत्कृष्टता सम्मान से किया सम्मानित
डीसी कौशल लोकल न्यूज ऑफ इंडिया मनाली। हिमाचल प्रदेश के कृषि एवं पशुपालन मंत्री चन्द्र कुमार ने किसान मेले के दौरान मनाली के प्रतिष्ठित पर्यटन उद्यमी एवं प्रगतिशील बागवान नकुल खुल्लर को "बागवानी उत्कृष्टता" पुरस्कार से सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें बागवानी के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान और उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रदान किया गया। नकुल खुल्लर का परिवार लंबे समय से कुल्लू-मनाली के प्रतिष्ठित बागवान परिवारों में गिना जाता रहा है। बागवानी उनके लिए केवल व्यवसाय नहीं, बल्कि पीढ़ियों से चली आ रही एक विरासत है। अपने पिता से मिले संस्कारों और अनुभवों को आगे बढ़ाते हुए नकुल खुल्लर ने उसी राह को अपनाया और आधुनिक सोच के साथ उसे नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास किया। आज मनाली की मनमोहक वादियों और प्राकृतिक सौंदर्य के बीच उन्होंने बागवानी की एक ऐसी दुनिया बसाई है, जो परंपरा और आधुनिकता का सुंदर संगम दिखाई देती है। मनाली में पर्यटन उद्योग के अग्रणी उद्यमियों में शुमार होने के बावजूद उनका बागवानी से गहरा जुड़ाव यह दर्शाता है कि पहाड़ की असली पहचान उसकी धरती और उससे जुड़ी मेहनत में निहित ह...