सुशील कश्यप लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया ठियोग- कुमारसैन के विधायक कुलदीप सिंह राठौर का जन्मदिन आज मेट्रोपोल में धूमधाम से मनाया गया।जिसमें जहां एक और ठियोग-कुमारसैन के जन प्रतिनिधियों ने भाग लिया। वहीं आमजनों ने भी मेट्रोपोल में पहुंचकर कुलदीप सिंह राठौर को जन्मदिन की बधाइयां दी।इस मौके पर कुलदीप सिंह राठौर ने यहां आए सभी लोगों का धन्यवाद किया और कहा कि वह क्षेत्र के विकास में समरूपता के साथ जनता के सहयोग से आगे बढ़ेंगे और हिमाचल सरकार से क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव मदद करने के लिए तैयार रहेंगे इस मौके पर विभिन्न पंचायत के प्रतिनिधियों ने वहां पहुंचकर जहां एक और ने बधाइयां दी वहीं क्षेत्र की समस्याओं को भी उनके सम्मुख रखा।