मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का नादौन दौरा: पुल निर्माण का निरीक्षण, जनसुनवाई और छात्राओं से संवाद
रघुबीर सिंह राणा लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया हमीरपुर/नादौन- मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र नादौन के एक दिवसीय दौरे के दौरान विभिन्न विकास कार्यों का जायज़ा लिया, जनता की समस्याएं सुनीं और कई कार्यक्रमों में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। ब्यास नदी पर डबल स्पैन पुल का निरीक्षण दौरे की शुरुआत में मुख्यमंत्री ने नादौन के सधोड़ा पत्तन में ब्यास नदी पर बड़ा और सिल्ह के बीच बनने वाले 250 मीटर लंबे डबल स्पैन पुल की साइट का दौरा किया। उन्होंने निर्माण से जुड़ी तैयारियों और तकनीकी पहलुओं का बारीकी से जायज़ा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पुल क्षेत्र की कनेक्टिविटी को बेहतर करने के साथ-साथ स्थानीय लोगों के आवागमन को बेहद सुगम बनाएगा। जनसुनवाई और जनता से संवाद सेरा स्थित लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) विश्राम गृह में मुख्यमंत्री ने क्षेत्रवासियों और विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात कर जनसुनवाई की। उन्होंने लोगों की समस्याएं और अपेक्षाएं सुनीं। इस ...