सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पीयूष ग्रुप के सीईओ पीयूष पण्डित का नाम विश्व के सौ इनोवेटिव चेंज मेकर में हुआ शुमार लन्दन में होंगे सम्मानित

पीयूष ग्रुप के सीईओ पीयूष पण्डित का नाम विश्व के सौ इनोवेटिव चेंज मेकर में हुआ शुमार लन्दन में होंगे सम्मानित


लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया


दिल्ली। लाखो युवाओ के लिये प्रेरणास्रोत  खासकर दिव्यांगो के लिये एक खास व्यक्तित्व पीयूष पण्डित  को अचीवमेंट फोरम लन्दन 2020 मिलना पीयूष ग्रुप के लिए एक बार पुनः हर्ष का विषय है ।


पीयूष ग्रुप का चयन देश की गवर्मेंट बॉडी,चेम्बर ऑफ कॉमर्स,कॉन्फ्रेंस एंड फोरम व राष्ट्रीय अन्तराष्ट्रीय फंड्स, सोशल नेटवर्क कंपनी रैंकिंग { फाइनेंसियल रेटिंग अर्नेस्ट एंड यंग) के प्रॉपर रिपोर्ट व रिकमेंडेशन की वजह से हुआ है। 


और ऐसे कार्यक्रमो में पहुंचना और अपने देश की अर्थव्यवस्था व व्यवसाय पर देश का प्रतिनिधित्व करना पूरे स्वर्ण भारत व देश के उन सभी युवाओं को गौरवांवित करेगा जो किसी न किसी रूप से स्वर्ण भारत परिवार से जुड़े हैं । 


पूरे विश्व के 100 यूथ इंट्रप्रेनेउरशिप सर्वे में पीयूष ग्रुप ने स्थान बनाया है।



जिसकी वजह सामाजिक कार्यों व हर व्यसाय में पब्लिक की हिस्सेदारी की वजह है । किसी भी आयोजन व सम्मान में सम्मानित होने का मतलब ये हैं कि हमे और मेहनत और सामाजिक हित मे अपनी योजनाएं बनानी होगी । पीयूष पण्डित ने जूलिया चैम्बर्स को धन्यवाद देते हुए अनुरोध किया कि कार्यक्रम को जुलाई में रखने से ही लंदन पहुंचना सम्भव होगा । 


कोरोना वायरस की जंग जीते बिना किसी भी प्रकार के राष्ट्रीय अन्तराष्ट्रीय कार्यक्रमो में पहुँच पाना मुश्किल होगा । इससे पहले भी पीयूष पण्डित यूनाइटेड नेशन के कई कार्यक्रमो में शिरकत कर चुके हैं । *भारतीय संस्कृति को आगे बढाने हेतु स्वर्ण भारत परिवार ने इंडोनेशिया, बैंकॉक , नेपाल , अफगानिस्तान, जिम्बाबे, नाइजीरिया* आदि देशों में अपने कदम स्थापित किये हैं । और अब *लन्दन* में सम्मान मिलना हर्ष की बात है,


मीडिया को बताते हुए पीयूष पण्डित ने कहा यूनाइटेड नेशन के एसडीजी गोल्स की तरह स्वर्ण भारत ने गोल्स बनाएं हैं जिसके इन्नोवेटिव सामाजिक, स्पोर्ट्समेन,व्यवसायी, मोटिवेटर, आदि क्षेत्रों से व्यक्तियों का चयन किया जा रहा है जो स्वर्ण भारत के गोल्स को गाँव गाँव व शहरों तक पहुंचाएंगे सरकार और आम जनता के बीच एक मजबूत स्तम्भ के रूप में ब्रांड एम्बेसडर अपनी शशक्त भूमिका निभाएंगे।



 पीयूष पण्डित के परिवार सहित गृह जनपद में भी खुशी है कि गाँव का बेटा आज अन्तराष्ट्रीय स्तर पर भारत की इकॉनमी पर चर्चा करते हुए दिखेगा ।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...