सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अच्छी मुहिम.....बिना मास्क वाले लोगो को सब इंस्पेक्टर शिवानी मिश्रा ने किया आगाह, मुचलका  फार्म पर हस्ताक्षर करवा मास्क पहनने का दिया दिशा निर्देश, गलती दुहरायी तो लगेगा 5000 रुपये का जुर्माना

अच्छी मुहिम....बिना मास्क वाले लोगो को सब इंस्पेक्टर शिवानी मिश्रा ने किया आगाह, मुचलका  फार्म पर हस्ताक्षर करवा मास्क पहनने का दिया दिशा निर्देश, गलती दुहरायी तो लगेगा 5000 रुपये का जुर्माना



सूर्यमणि कनौजिया


लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया 


 सोनभद्र । लॉक डाउन का पालन करवाने मे सोनभद्र पुलिस और प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है और लोगो को समझाने के साथ साथ आगाह भी कर रहे है ।वैश्विक करोना जैसी महामारी  सोनभद्र में ना फैले इसलिए इसकी रोकथाम के लिए सोनभद्र प्रशासन बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहा है और लोगों को जागरूक कर निर्देश भी दे रहा है कि  लोग घर पर ही रहे लाकडाउन का पालन करे और मुंह पर मास्क या गमछा का प्रयोग जरूर करें।



वही लॉक डाउन  की अनदेखी करने वाले कुछ लोगो को जो  आज कोतवाली राबर्ट्सगंज के समीप बरौली चौराहे पर आपातकालीन स्थिति में घर से बिना मुंह बांधे या मास्क लगाये निकले थे मौके पर तैनात थाना कोतवाली की सब इंस्पेक्टर शिवानी मिश्रा ने लोगों से मुचलका फॉर्म पर हस्ताक्षर कराते हुए दिशा-निर्देश भी दिए और उन्होंने लोगों को बताया कि अगर  दुबारा बिना मुंह बाधे या बिना मास्क के यदि घर से बाहर निकलते हैं और पकड़े जाते हैं तो 5000 तक का जुर्माना वसूला जाएगा।


टिप्पणियाँ