सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

विहिप का देशव्यापी घर घर हर मठ श्रद्धांजलि कार्यक्रम, पालघर', महाराष्ट्र के अमर हुतात्माओं को अश्रुपूर्ण हार्दिक श्रद्धांजलि

विहिप का देशव्यापी घर घर हर मठ श्रद्धांजलि कार्यक्रम, पालघर', महाराष्ट्र के अमर हुतात्माओं को अश्रुपूर्ण हार्दिक श्रद्धांजलि




  • जिस हिंदुत्व का नहीं विकल्प, उसके रक्षा का संकल्प।

  • घटना की उच्चस्तरीय न्यायिक जांच तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग।

  •  हिंदू संगठनों ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी।



अनिल कुमार द्विवेदी
लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया 
बीजपुर, सोनभद्र ।पालघर महाराष्ट्र, में पूज्य संतों एवं उनके चालक की पाशविक, नृशंस एवं सामूहिक हत्या से क्षुब्ध हिंदू समाज के मनोभावों से संकल्पित विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान तथा 28 अप्रैल को शंकराचार्य सूरदास जी तथा रामानुजाचार्य जी की जयंती के पावन अवसर पर देशव्यापी श्रद्धांजलि कार्यक्रमों के घोषणा के क्रम में जिला रेणुकूट प्रखंड बीजपुर के समस्त कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र हित में शासन द्वारा स्वीकृत सोशल डिस्टेंसिंग का पालन तथा प्रत्येक 5 परिवारों को कार्यक्रम हेतु जोड़ते हुए अपने-अपने घरों में ही एक समय के पारिवारिक उपवास, सत्संगो, तथा एक दीप जलाकर 2 मिनट का मौन रखते हुए हार्दिक श्रद्धांजलि के अतिरिक्त, राज्यों की राजधानियों में राज्यपाल तथा जिला स्तर पर जिला अधिकारियों को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन देते हुए इस पाशविक एवं वीभत्स घटना की उच्चस्तरीय जांच कराकर हत्यारों एवं षड्यंत्रकारियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है।



विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय महामंत्री श्री मिलिंद परांडे ने पूज्य संतों पर हुए कायरता पूर्ण हमले से आहत संपूर्ण विश्व समुदाय से इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम को देश के घर-घर हर मठ, मंदिर, गुरुद्वारों से लेकर प्रत्येक धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों द्वारा सभी पूज्य संतों के आश्रमों तक पहुंचाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
 जिला रेणुकूट प्रखंड 'बीजपुर' में आहूत राष्ट्रव्यापी श्रद्धांजलि कार्यक्रम के तहत जिला रेणुकूट बजरंग दल के जिला संयोजक संदीप गुप्ता ने हिंदू समाज पर हुए इस नृशंस पाशविक घटना की घोर निंदा की तथा अफवाहों पर ध्यान न देते हुए संकल्पबद्ध होकर बुलंद हौसले के साथ चुनौतियों से लड़ने एवं अद्भुत गाथा से परिपूर्ण हिंदुत्व का झंडा बुलंद करने की अपील की करते हुए इन शहीद अमर आत्माओं को "मुश्किल दौर का मसीहा" बताया।



इस अवसर पर जिला सेवा प्रमुख संजय गुप्ता ने हिंदुओं को विकसित साम्राज्य स्थापित करने के लिए आचार,विचार, व्यवहार के साथ-साथ मनःस्थिति में परिमार्जित बदलाव एवं नई कार्य संस्कृत के प्रादुर्भाव के आह्वान के साथ अपना संघर्ष जारी रखने की आवश्यकता पर बल दिया।



सुरेश गुप्ता, चंदन गुप्ता,संतोष गुप्ता,सत्य नारायण प्रजापति, रामजी यादव, गणेश सिंह पटेल, मनीष यादव तथा पंकज चौबे के अतिरिक्त अन्य कार्यकर्ताओं ने इस 'अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि कार्यक्रम' में सहभागिता करते हुए संवेदना व्यक्त की ।


 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...