सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

डेढ़ हजार किलोमीटर पैदल चलकर हैदराबाद से यूपी के सोनभद्र पहुंचा मजदूरो का जत्था, जिला प्राशसन ने दिखाया ठेंगा, नोडल अधिकारी ने दुत्कारा बोला सीधे पैदल जाओ अपने गाँव

डेढ़ हजार किलोमीटर पैदल चलकर हैदराबाद से यूपी के सोनभद्र पहुंचा मजदूरो का जत्था, जिला प्राशसन ने दिखाया ठेंगा, नोडल अधिकारी ने दुत्कारा बोला सीधे पैदल जाओ अपने गाँव




  • श्रमिकों का सब्र का बाँध टूटा, पैदल 1500 किलोमीटर की दूरी की तयकर पहुंचे अपने गांव

  • उपजिलाधिकारी ने नोडल अधिकारी से बात करने के लिये बोल झाड़ा पल्ला
    नोडल अधिकारी ने लगायी फटकार बोला पैदल जाओ अपने गाँव, घर पर रहो कोरेन्टाई, नहीं मिलेगी कोई मदद

  • ग्राम प्रधान ने प्राइमरी स्कूल मे रखा, मजदूरो के घर वालो से उनके भोजन का करवाया प्रबंध



सूर्यमणि कनौजिया
लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया 


कोन, सोनभद्र।इस वैश्विक करोना महामारी के कारण पूरे देश में  इस बीमारी को रोकने के लिए प्रधानमंत्री के द्वारा लाकडाउन पर लाकडाउन किए जाने के कारण दूसरे राज्य में फंसे श्रमिकों  के  सब्र का बांध टूटता चला जा रहा है।जिससे श्रमिक पैदल यात्रा का निर्णय कर अपने अपने घरों के लिए पलायन कर रहे हैं।



ऐसा ही मामला स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम खेमपुर के 14 श्रमिक हैदराबाद से चलकर अपने गांव पहुंचने का हैं। राजेश पासवान,कृपाशंकर,सूरज कुमार, धर्मराज,अरविंद, संदीप,बाबूलाल पंकज,राजेश कनोजिया,भागवती चौधरी,राहुल,अजय मिश्रा,परमानंद मिश्राऔर उमाशंकर ने LNI न्यूज़ से बातचीत के दौरान बताया कि जब वे थके हारे भूख प्यास से व्याकुल पैरों में छाले लिए अपने जिले में पहुंचे तो उनको एक उम्मीद की किरण दिखाई दी, लेकिन जब उन लोगों ने वहां के उपजिलाधिकारी से बात की तो उन्होंने वहां के नोडल अधिकारियों से बात करने को कहा और जब उन लोगों ने नोडल अधिकारियों से बात की  तो उनसे भी इन लोगों को निराशा ही हाथ लगी और नोडल अधिकारी ने उन्हें नकारते हुए घर जाने को कहा और बोला कि आप सब अपने घर पर ही कोरेनटाइन  किए जाएंगे जिससे वे लोग वहां से पैदल ही अपने घर के लिए प्रस्थान कर दिए। और जब इनके घर पहुंचने की सूचना ग्राम प्रधान को मिली तो ग्राम प्रधान ने इन सभी के रहने खाने की व्यवस्था प्राथमिक विद्यालय खेमपुर पर कर दिया ।ग्राम प्रधान से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि इनके भोजन की व्यवस्था इनके घर से किया गया है और इसके साथ-साथ उन्होंने यह भी बताया कि आज सुबह चार लोगों को जिला अस्पताल पर परीक्षण के लिए एंबुलेंस की सहायता से भेज दिया गया है। मौके पर श्याम लाल पासवान (ग्राम प्रधान खेमपुर), जितेंद्र कुमार कनौजिया (प्रधानाध्यापक खेमपुर) कमलेश कनौजिया (सफाई कर्मी खेमपुर इत्यादि मौजूद रहे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

पोषाहार वितरण में लापरवाही की शिकायत पर मौके पर पहुंचे विभागीय अधिकारी : आंगनवाड़ी हुई कार्य मुक्त

अरविन्द गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर/सोनभद्र: विकास खण्ड म्योरपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत जरहा टोला दिघुल में तत्कालीन आंगनवाड़ी कार्यकत्री श्रीमति जावित्री दुबे द्वारा नियमित पोषाहार वितरण नहीं किए जाने की शिकायत पुष्टाहार विभाग को लंबे समय से मिल रहा था कि एक बार पुनः दिघुल के लाभार्थियों व ग्रामीणों द्वारा लिखित शिकायत विभाग को भेजा गया जिसकी शिकायत पर 31अगस्त दिन रविवार पूर्वाह्न 11 बजे विभागीय अधिकारी (सी.डी.पी.ओ.म्योरपुर) औचक निरीक्षण के लिए उनके जरहा 5 आंगनबाड़ी केंद्र बरडाड पर पहुंचे तो मौजूदा लाभार्थियों ने इनकी घोर लापरवाही का पूरा दस्तूर सुनाया तथा मौके पर अधिकारी ने देखा कि आंगनबाड़ी जावित्री दुबे द्वारा बरडाड केंद्र पर वितरण हो रहा चने के दाल में पूरी तरह से घुन लगे हुए थे सी. डी. पी. ओ. ने रजिस्टर चेक किए तो रजिस्टर में वितरित नाम 48 थे जबकि मौके पर 38 लाभार्थी ही मिले जिस पोषाहार को शासन द्वारा कुपोषण से बचाने के लिए बच्चों व गर्भवती महिलाओं को निःशुल्क वितरण कराया जाता रहा है वही पोषाहार जमीनी स्तर से पशुओं को खाने के योग्य भी नहीं पाया गया जिससे विभागीय...