सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

हिंदू युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग के खिलाफ जताया विरोध,घण्टों घण्टों बिजली गुल होने से लोगों में मची अफरा-तफरी

हिंदू युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग के खिलाफ जताया विरोध,घण्टों घण्टों बिजली गुल होने से लोगों में मची अफरा-तफरी



राकेश कुमार सिंह


लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया 


ओबरा,सोनभद्र। हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं व रहवासियों ने गुरुवार को अघोषित बिजली कटौती के मुद्दे को लेकर बिजली विभाग के खिलाफ सैद्धांतिक विरोध प्रदर्शन किया।



संगठन कार्यकर्ताओं ने गाँधीवादी तरीके से हाथों में तख्तियां लेकर बिजली की व्यवस्था को दूरस्त बनाने की अपील उच्चाधिकारीयों से की। हिंदू युवा वाहिनी के जिला कार्य समिति सदस्य समीर माली ने बिजली विभाग के मनमाने रवैये पर विरोध जताते हुए कहा कि क्षेत्र के ओबरा नगर व बिल्ली गांव में आये दिन बिजली की अघोषित कटौती से लोग परेशान हैं। इन दिनों देश में चल रहे लॉकडाउन के कारण लोग अपने घरों में बंद हैं।



ऐसे में क्षेत्र में हो रही बिजली कटौती के कारण गर्मी के मौसम में घरों में लोगों को परेशानी हो रही है। अधिकारियों द्वारा अघोषित कटौती की जा रही है। इससे लोगों को भीषण गर्मी में जहां तापमान 45 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा रहा है ऐसे में बिजली कटौती लोगों की परेशानी को और बढ़ा रही है। गर्मी के मौसम में बिजली गुल होने से कूलर पंखे बंद रहते हैं। दिन में कई बार बिजली का आना-जाना लगा रह रहा है। चिराग तले अन्धेरा की कहावत इन दिनों तापीय परियोजना से महज दूरी पर रहवासी क्षेत्रों में चीरतार्थ होती देखी जा सकती है। ग्राम पंचायत सदस्य रामलाल जायसवाल ने कहा कि फाल्ट की दशा में नियमित रोस्टर को बन्द किया जाये और फाल्ट की स्थिति में तत्काल गस्त कराकर निर्बाध बिजली शुरु की जाये। बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही से लोगों को 24 घंटे बिजली का लाभ नहीं मिल रहा है। दोपहर में घण्टों लाइट कटे रहने से कामकाज भी बाधित हो रहा है, वहीं इस विकट समस्या के बावजूद पीसीएल के अधिकारीयों व्दारा मनमाने ढ़गं से कार्य करते हुए हेल्पलाइन नम्बरों की सुविधा तक पर विराम लगा दिया गया। इससे प्रदेश सरकार की छवि धुमिल हो रही है। हद तो तब हो जाती है जब शाम के समय जरा सी तेज हवा चलती है तो कई घंटे बिजली आपूर्ति बन्द कर दी जाती है। अघोषित बिजली कटौती से रहवासियों में आक्रोश व्याप्त है। लोगों की यह भी शिकायत है कि जब पानी के आने का समय होता है तब भी बिजली गूल हो जाने से पेयजल का संकट खड़ा हो जा रहा है। सप्ताह से बिजली की समस्या बनी हुई है वहीं अनियमित बिजली कटौती से व्यापक आंदोलन की सुदबुदाहट बढ़ सकती है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।