सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सफाई कर्मचारियो ने खोला नगर पंचायत अध्यक्ष और अधिकारी के खिलाफ मोर्चा, घटिया मास्क, हैण्ड सेनिटाइज़र व शूज के कारण काम किया बन्द, पंचायत अधिकारी ने नौकरी खाने की धमकी से करवाया काम वापस

सफाई कर्मचारियो ने खोला नगर पंचायत अध्यक्ष और अधिकारी के खिलाफ मोर्चा, घटिया मास्क, हैण्ड सेनिटाइज़र व शूज के कारण काम किया बन्द, पंचायत अधिकारी ने नौकरी खाने की धमकी से करवाया काम वापस




  • नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी के नौकरी के निकालने के डर से बात मान कर सफाई कर्मियों ने पुनः काम पर जाने का निर्णय लिया

  • राष्ट्र हित में कोरोना योद्धाओं का अपमान बरदाश्त नही - योग गुरु ,आचार्य अजय कुमार पाठक

  • मीडिया कर्मियो को आपसी मामला बताकर नगर पंचायत अधिकारी ने भगाया

  • योगी व मोदी जी के उलट भाजपा नगर पंचायत अध्यक्ष व अधिकारी कोरोना योद्धाओ को मौत के मुंह मे रहे झोंक


विजय शुक्ल


लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया 
ओबरा, सोनभद्र।आज ओबरा नगर पंचायत के सफाई कर्मियों ने नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी एवं नगर पंचायत अध्यक्ष के विरोध में कार्य का बहिष्कार किया। कोरोना योद्धाओं की बात को अनदेखी कर अधिकारियों ने अब तक हीला हवाली ही की है। नगर पंचायत ओबरा के सफाई कर्मियों की मांगे हैं कि उन्हें बेहतरीन गुणवत्ता वाले मास्क, हैंड सेनीटाइजर , अच्छे गुणवत्ता वाले शूज/जूते और ड्रेस भी अच्छे मिलना चाहिए।


सफाई कर्मी राजेश ने कहा कि नगर पंचायत से किसी प्रकार की सुविधा मांगने पर नगर पंचायत के अधिकारियों द्वारा नौकरी से निकालने की धमकी भी दी जाती है और आज जब स्थानीय चिल्ड्रन पार्क में सभी सफाई कर्मियों ने कहा कि हम कार्य का बहिष्कार करेगे जब तक कि  हमारी मांगे अधिकारियों द्वारा नहीं मानी जाएगी, हम कार्य नहीं करेंगे। स्थानीय कान्वेंट चौराहे पर सफाई कर्मियों के विरोध में जब किसी एक सफाई कर्मी ने अपनी सभी समस्या आचार्य अजय कुमार पाठक को बताइ  जिन्होने तुरंत अपर जिलाधिकारी से बात कर नगर पंचायत ओबरा के कोरोना योद्धाओं की समस्या को उक्त अधिकारी के समक्ष रखा।


 जब नगर पंचायत अधिकारी को यह बात मालूम चली तो उन्होंने सभी सफाई कर्मियों को चिल्ड्रन पार्क बुला करके उनकी समस्या को जाना।


उसी बीच जब इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथी अरविंद गुप्ता जी वीडियो बना रहे थे तो अधिशासी अधिकारी ने उन्हें कहा कि यह हमारा आपसी मामला है किसी प्रकार के बाहरी लोगों की आवश्यकता नहीं है अधिकारी के इस रवैए से क्षुब्ध होकर मीडिया कर्मी बाहर चले गए फिर सफाई कर्मियों को अधिकारियों द्वारा नौकरी से निकालने की धमकी देकर काम पर वापस आने को कहा।इन सफाई कर्मियो की मांगो के बारे मे इनको कहा गया कि सफाई कर्मी अपनी नौकरी से हाथ धो बैठेगे। नौकरी जाने के डर से बाद में मीडिया से सफाई कर्मियो ने कहा कि आप इस खबर को सार्वजनिक ना करिएगा अन्यत्र हमारी नौकरी नगर पंचायत के अधिकारियों द्वारा खत्म कर दी जाएगी।



कैसा है यह रामराज्य एक तरफ भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार कोरोना योद्धा के सम्मान में माला गमछा देकर सम्मानित कर रही है वहीं दूसरी तरफ नगर पंचायत के अधिकारियों द्वारा नौकरी निकाल देने के डर से ना सफाई कर्मी अपने जनहित की बात भी नहीं कह पा रहे हैं । प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार कोरोना योद्धाओं की समस्याओं को जरूर ध्यान में रखें अन्यत्र जब इनकी समस्या नहीं सुनी जाएगी तब देश से कोरोना कभी जीवन में खत्म नहीं हो सकता है क्योंकि कोरोना को सबसे ज्यादा बढ़ावा नगर पंचायत के अधिकारियों द्वारा ही दिया जा रहा है l


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

39 साल की सरकारी सेवा के बाद अब वैश्विक मंच पर डॉ. गोपाल पाटील!

  66 वर्ष की उम्र में मानवाधिकारों की अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी, ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस ने बनाया एशिया का डिप्लोमैट और अंतरराष्ट्रीय सलाहकार परिषद का सलाहकार न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय का दौरा, बांग्लादेशी हिंदू समुदाय के बीच मानवाधिकारों की आवाज उठाई, मोहन भागवत के कार्यक्रम में भी हुए शामिल डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया पुणे/नई दिल्ली।  जिंदगी की असली पहचान इस बात से नहीं होती कि किसी व्यक्ति ने कितने वर्षों तक किस पद पर काम किया, बल्कि इस बात से होती है कि अपने अनुभव, ज्ञान और सामर्थ्य को उसने समाज के लिए कितना उपयोगी बनाया। महाराष्ट्र के पुणे निवासी विद्यावाचस्पति डॉ. भाऊ उर्फ गोपाल राधाबाई किशनराव पाटील की जीवनयात्रा इसी सोच का उदाहरण बनकर सामने आई है। भारत संचार निगम लिमिटेड में 39 वर्षों तक सेवाएं देने और उप महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने 66 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों के क्षेत्र में नई जिम्मेदारी संभाली है। नीदरलैंड के हेग स्थित ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस (जीएचआरडी) ने उन्हें एशिया के लिए डिप्लोमैट और अं...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।