सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

विद्यार्थी अपनी जिम्मेदारी समझें, सही दिशा में लें शिक्षा:सचिन गुप्ता ,कुलाधिपति संस्कृति विश्वविद्यालय

विद्यार्थी अपनी जिम्मेदारी समझें, सही दिशा में लें शिक्षा:सचिन गुप्ता ,कुलाधिपति संस्कृति विश्वविद्यालय



लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया 


मथुरा। वर्तमान दौर में उच्च शिक्षा हासिल कर रहे अथवा उच्च शिक्षा के लिए विषय संबंधी योजना बना रहे विद्यार्थियों के लिए निसंदेह बहुत ही चुनौतीपूर्ण है। विश्व जिन हालातों से गुजर रहा है उसको देखते हुए उच्च शिक्षा में भी व्यापक परिवर्तन का परिदृश्य बन रहा है। इसको ध्यान में रख कर ही हमारी आने वाली पीढ़ी को अपनी शैक्षिक योजना तैयार करनी चाहिए।
 यह बात विद्यार्थियों के नाम से जारी एक संदेश में संस्कृति विश्वविद्यालय के कुलाधिपति ने कही है। उन्होंने कहा कि आज का समय ऐसा है जिसमें की हम घर पर बैठे ही अपने भविष्य को निर्धारित कर सकते हैं। इसके लिए विद्यार्थी जोकि उच्च शिक्षा में पदार्पण करने वाले हैं, उनको सबसे पहले अपना लक्ष्य निर्धारित करना होगा। अपने लक्ष्य के अनुसार विषय का चयन करना होगा। विषय चयन करने के बाद उनको वह शिक्षण संस्थान तलाशना होगा जिससे कि वह अपने भविष्य का निर्माण कर सकें। उन्होंने अपने संदेश में जानकारी देते हुए बताया कि संस्कृति विश्वविद्यालय ने कोरोना महामारी के संकट को देखते हुए प्रारंभ में ही ऑनलाइन शिक्षा की तैयारियां शुरू कर दी थीं। यह सब छात्रों की आवश्यकता और सुविधा की दृष्टि से किया गया था। विश्वविद्यालय की एकेडमिक टीम ने सभी विषयों के पाठ्यक्रम को ऑनलाइन के लिए सहज बनाते हुए, तैयार किया है। आज संस्कृति विश्वविद्यालय द्वारा सभी पाठ्यक्रम विभिन्न ऐप के माध्यम से विषय के अनुसार लोड किए जा चुके हैं। ऑनलाइन कक्षाओं की व्यवस्था है और विशेष दक्षता हासिल करने के लिए निरंतर वेबिनार आयोजित की जा रही हैं, जिनके द्वारा विषय विशेषज्ञ विषय संबंधी नवीनतम जानकारियां उपलब्ध करा रहे हैं। उन्होंने बताया कि संस्कृति विश्वविद्यालय के माध्यम से विद्यार्थी अपनी कक्षाएं, विषय संबंधी पाठ्यक्रम, विषय विशेषज्ञों की सेमिनार और फैकल्टी से सीधे संपर्क कर अपने विषय संबंधी समस्याओं का निराकरण ऑनलाइन कर रहे हैं और कर सकते हैं।
 कुलाधिपति सचिन गुप्ता ने अपने संदेश में स्पष्ट करते हुए कहा है कि हमने सिर्फ विद्याध्ययन के लिए ही नहीं बल्कि उच्च शिक्षा के लिए योजना बना रहे विद्यार्थियों के प्रवेश हेतु भी विस्तृत प्रवेश प्रणाली तैयार की हुई है। विद्यार्थी उन रोजगारपरक पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन प्रवेश सहजता से ले सकता है, जिसमें कि उसकी रुचि है। प्रवेश संबंधी प्रक्रिया अथवा अन्य कोई भी जानकारी संस्कृति विश्वविद्यालय की वेबसाइट से , दिए गए फोन नंबरों से की जा सकती है। कुलाधिपति सचिन गुप्ता ने सभी विद्यार्थियों को वर्तमान स्थिति से ना घबराते हुए अपनी शिक्षा को निरंतर जारी रखने की अपील करते हुए कहा है कि इस देश को योग्य और कुशल विद्यार्थियों की बहुत जरूरत है। यही विद्यार्थी हमारे देश का भविष्य निर्माण करेंगे। उन्होंने विद्यार्थियों से यह भी कहा है कि वह इस महामारी के दौरान आने वाली समस्याओं का सरकार के दिए गए निर्देशों के अनुरूप  ही समाधान करें। स्वयं तो उनका पालन करें ही साथ में अपने परिवार और आसपास के लोगों को इस महामारी की गंभीरता से परिचय कराते हुए सावधान रहने के लिए और आवश्यक सभी निर्देशों का पालन करने के लिए प्रेरित करते रहें।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।

12 हजार किलोमीटर तक फैले साजिश के चक्रव्यूह को डीसीपी विनीत कुमार की टोली के ‘अभिमन्यु’ एसआई राकेश वशिष्ठ ने किया ध्वस्त

पांच राज्यों तक चला दिल्ली पुलिस का अंतरराज्यीय अभियान, गुड्डू बादशाह हत्याकांड में आठ आरोपी गिरफ्तार; अवैध पिस्तौल, मैगजीन और जिंदा कारतूस बरामद डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  नई दिल्ली।  दक्षिण-पूर्वी जिला पुलिस ने करीब 12 हजार किलोमीटर तक फैले साजिश के चक्रव्यूह को भेदते हुए मोहम्मद इरशाद आलम उर्फ गुड्डू बादशाह हत्याकांड का पर्दाफाश करने का दावा किया है। पुलिस उपायुक्त विनीत कुमार, आईपीएस के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान में ओखला इंडस्ट्रियल एरिया की स्पेशल टास्क फोर्स में तैनात एसआई राकेश वशिष्ठ ने अहम भूमिका निभाई। दिल्ली से तमिलनाडु तक फैली जांच की बिखरी कड़ियों को जोड़ते हुए पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने मोबाइल फोन बंद कर लगातार ठिकाने बदले और इंटरनेट एवं हॉटस्पॉट आधारित संचार का सहारा लिया। इसके बावजूद एसआई राकेश वशिष्ठ और उनकी टीम तकनीकी निगरानी तथा जमीनी सूचनाओं के सहारे उनका पीछा करती रही। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, तेलंगाना और तमिलनाडु में चले इस अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने लगभग 12 हजार किलोमीटर की दूरी तय की। 28 जुलाई को हु...