सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

आखिर लील गया एक और प्रसूता महिला की जान यह लापरवाह डॉक्टर, बभनी मे अस्पताल सील होने के बाद दुद्धी मे बिछाया था मायाजाल

आखिर लील गया एक और प्रसूता महिला की जान यह लापरवाह डॉक्टर, बभनी मे अस्पताल सील होने के बाद दुद्धी मे बिछाया था मायाजाल



मनोज कुमार गुप्ता


लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया 


दुद्धी,सोनभद्र। विंढमगंज थाना क्षेत्र के छतरपुर गांव के निवासिनी अंजली देवी 25 वर्ष पत्नी संतोष कुमार की आज बच्चा जन्म के बाद हालत बिगड़ी। उसके बाद कथित चिकित्सक ने राबर्ट्सगंज के किसी कथित प्राइवेट अस्पताल में रेफर कर दिया। प्रसूता जब तक अस्पताल पहुंचती कि उसकी रास्ते में मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल संचालक के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाया है ।



विंढमगंज थाना क्षेत्र के छतरपुर गांव निवासी संतोष कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी अंजली देवी गर्भवती थी। जिसे आज सुबह लेबर पेन उठा तो कस्बे के काली मंदिर आमवात रोड दुद्धी स्थित शिवा अस्पताल के डॉक्टर मनोज कुमार मौर्य से वार्ता कर यहां डिलीवरी के लिए भर्ती कराया। जहां ऑपरेशन कर बच्चा डिलीवरी कराया गया। डिलीवरी के बाद जच्चा की हालत बिगड़ने के बाद अस्पताल संचालक ने गाड़ी बुलवा कर हालत बिगड़ने की बात कह कर राबर्ट्सगंज स्थित एक अस्पताल के लिए जबरन रेफर कर दिया। संतोष कुमार अपनी पत्नी को लेकर कथित अस्पताल के लिए जा ही रहे थे कि रास्ते में पत्नी की मौत हो गई । जिसे परिजनों ने डॉक्टर के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है। अभी प्रसूता महिला की पोस्टमार्टम होनी बाकी है। पति संतोष ने बताया कि मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। शिवा अस्पताल के सभी मरीजों को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में शिफ्ट कर शिवा अस्पताल को सील कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार आपको बताते चलें कि इससे पहले भी डॉ मनोज कुमार मौर्या के लापरवाही से इनके निजी महामाया मेडिकल स्टोर के जरिए लोगों का इलाज करते थे।जिस की लापरवाही से लोग तंग आकर इसकी शिकायत की थी।जोकि डॉ आरएन सिंह स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक बभनी के द्वारा अस्पताल जो कि बभनी में स्थित था उसको लगभग 3 साल पहले सील कर दिया गया था ऐसा परिजनो ने बताया।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

39 साल की सरकारी सेवा के बाद अब वैश्विक मंच पर डॉ. गोपाल पाटील!

  66 वर्ष की उम्र में मानवाधिकारों की अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी, ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस ने बनाया एशिया का डिप्लोमैट और अंतरराष्ट्रीय सलाहकार परिषद का सलाहकार न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय का दौरा, बांग्लादेशी हिंदू समुदाय के बीच मानवाधिकारों की आवाज उठाई, मोहन भागवत के कार्यक्रम में भी हुए शामिल डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया पुणे/नई दिल्ली।  जिंदगी की असली पहचान इस बात से नहीं होती कि किसी व्यक्ति ने कितने वर्षों तक किस पद पर काम किया, बल्कि इस बात से होती है कि अपने अनुभव, ज्ञान और सामर्थ्य को उसने समाज के लिए कितना उपयोगी बनाया। महाराष्ट्र के पुणे निवासी विद्यावाचस्पति डॉ. भाऊ उर्फ गोपाल राधाबाई किशनराव पाटील की जीवनयात्रा इसी सोच का उदाहरण बनकर सामने आई है। भारत संचार निगम लिमिटेड में 39 वर्षों तक सेवाएं देने और उप महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने 66 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों के क्षेत्र में नई जिम्मेदारी संभाली है। नीदरलैंड के हेग स्थित ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस (जीएचआरडी) ने उन्हें एशिया के लिए डिप्लोमैट और अं...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।