सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष का गुरुग्राम में करेंगे भव्य स्वागत: नवीन गोयल

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष का गुरुग्राम में करेंगे भव्य स्वागत: नवीन गोयल



  • जिला सचिव नवीन गोयल मिले नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ से

  • पार्टी हित में सदा अग्रणी रहने का दिया भरोसा



मेजर सतबीर शर्मा


लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया 


गुरुग्राम। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ का औपचारिक स्वागत करते हुए गुरुग्राम जिला सचिव नवीन गोयल ने उन्हें भरोसा दिलाया कि पार्टी हित में सदा अग्रणी रहेंगे। उन्होंने पार्टी हाईकमान का भी इस नियुक्ति के लिए धन्यवाद किया। इस दौरान उनके साथ कोषाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल भी मौजूद रहे। 
प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करके जिला सचिव नवीन गोयल ने कहा कि देश में बीजेपी ही एक ऐसा पार्टी है, जिसमें सामान्य सा कार्यकर्ता भी बहुत आगे तक जा सकता है। इसका बड़ा उदाहरण तो खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। अब हरियाणा में भी पूर्व मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर पार्टी ने साफ कर दिया है कि जिसमें नेतृत्व की क्षमता होगी, उसे मौका जरूर दिया जाएगा। नवीन गोयल ने कहा कि प्रदेश में अब अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ बीजेपी की कमान संभाल चुके हैं। इसके साथ ही वे पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने के काम में भी जुट गए हैं। उनके दौरे भी शुरू हो रहे हैं। नवीन गोयल ने बताया कि गुरुग्राम पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि ये दौरे सिर्फ स्वागत दौरे नहीं होंगे, बल्कि इन दौरों में पार्टी की मजबूती और नए लोगों को पार्टी की विचाराधारा से अवगत कराकर उन्हें जोडऩे का बड़ा माध्यम होगा। राजनीति के मैदान में सिर्फ एक विजन लेकर नहीं, बल्कि उसके कई मायने लेकर काम करना होता है। प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ भी इस तरह के विजन लेकर मैदान में उतर रहे हैं। नवीन गोयल ने कहा कि उनके अध्यक्ष बनने से प्रदेश का हर कार्यकर्ता, हर नेता खुश है। क्योंकि उनकी छवि हमेशा जुझारू नेता की रही है। सिर्फ छवि ही नहीं बल्कि उन्होंने जमीन पर उतरकर मजबूती के साथ काम भी किए हैं। यही कारण है कि पार्टी ने उन्हें इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी ओमप्रकाश धनखड़ की कार्यकुशलता से परिचित हैं।  
कोषाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल ने भी कहा है कि हरियाणा में पार्टी की मजबूती अब और अधिक होगी। कार्यकर्ताओं का सम्मान करने वाली भारतीय जनता पार्टी किसी भी नेता, कार्यकर्ता को पीछे नहीं धकेलती, बल्कि अग्रिम पंक्ति में लाकर खड़ा करती है। पार्टी के लिए मन से काम करने वाले हमेशा ही आगे बढ़े हैं।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

39 साल की सरकारी सेवा के बाद अब वैश्विक मंच पर डॉ. गोपाल पाटील!

  66 वर्ष की उम्र में मानवाधिकारों की अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी, ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस ने बनाया एशिया का डिप्लोमैट और अंतरराष्ट्रीय सलाहकार परिषद का सलाहकार न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय का दौरा, बांग्लादेशी हिंदू समुदाय के बीच मानवाधिकारों की आवाज उठाई, मोहन भागवत के कार्यक्रम में भी हुए शामिल डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया पुणे/नई दिल्ली।  जिंदगी की असली पहचान इस बात से नहीं होती कि किसी व्यक्ति ने कितने वर्षों तक किस पद पर काम किया, बल्कि इस बात से होती है कि अपने अनुभव, ज्ञान और सामर्थ्य को उसने समाज के लिए कितना उपयोगी बनाया। महाराष्ट्र के पुणे निवासी विद्यावाचस्पति डॉ. भाऊ उर्फ गोपाल राधाबाई किशनराव पाटील की जीवनयात्रा इसी सोच का उदाहरण बनकर सामने आई है। भारत संचार निगम लिमिटेड में 39 वर्षों तक सेवाएं देने और उप महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने 66 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों के क्षेत्र में नई जिम्मेदारी संभाली है। नीदरलैंड के हेग स्थित ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस (जीएचआरडी) ने उन्हें एशिया के लिए डिप्लोमैट और अं...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।