सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खबरदार ..... अगर मांगी कमाई तो होगी चन्द्रिका बाबू से पिटाई

खबरदार ..... अगर मांगी कमाई तो होगी चन्द्रिका बाबू से पिटाई


 


मनरेगा का पैसा मांगने पर महुली ग्राम सभा के पंचायत मित्र द्वारा पीटा गया



राकेश दुबे 
लोकल न्यूज़ आफ इंडिया 


सोनभद्र।बीजपुर थाना के महुली ग्राम में कल वहां के पंचायत में चंद्रिका प्रसाद द्वारा मनरेगा में काम करने वाली केवली द्वारा मनरेगा का पैसा मांगने पर उसे पीटा गया जिससे उनके हाथ में काफी चोट आई है।




केवली का कहना है कि पंचायत में चंद्रिका प्रसाद से मनरेगा का पैसा मांगने पर वह नहीं देता है और बार-बार मना करता है कल आने की बात हमेशा कहता है।



कल जब उसके पैसा लेने गई तो उसने पैसा नहीं दिया फिर मैंने उससे कहा कि मेरे घर में बच्चे भूखे हैं कुछ चावल और दाल ही दे दो पर उसने मुझे यह भी मना कर दिया और मुझे पीटने लगा जिससे मेरे हाथ में काफी चोट आ गयी।



जब इसकी सूचना बीजपुर थाना प्रभारी को दिया गया तो उनके पति को थाने में बैठा लिया गया  पुलिस प्रशासन की ढुलमुल रवैया से पीड़ित पक्ष दुखी है। वही दबंग खुलेआम घूम रहा है। ही पीड़ित पक्ष बीजपुर  थाने के बाहर काफी संख्या में उपस्थित रहे। जब हम वहां पहुंचे तो लोगों द्वारा बताया गया कि मनरेगा में काम करने वाले लोगों का पैसा पंचायत मित्र चंद्रिका और उसके भाई जो बैंक मित्र है अंजनी द्वारा मनरेगा का पैसा अंगूठा लगाकर निकाल लिया जाता है और उनके जॉब कार्ड पर कोई भी उपस्थिति दर्ज नहीं की जाती है जिससे उन्हें पैसा नहीं मिल पा रहा है।



लॉकडाउन में सरकार द्वारा जन कल्याण योजना के द्वारा लोगों का जीवन सुचारू रुप से चल सके। इसके लिए सरकार काम कर रही है पर गांव के दबंग पंचायत मित्रों द्वारा सरकार की योजनाओं को का बंटाधार कर रहे हैं और पुलिस प्रशासन भी इसमें खामोश है


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

39 साल की सरकारी सेवा के बाद अब वैश्विक मंच पर डॉ. गोपाल पाटील!

  66 वर्ष की उम्र में मानवाधिकारों की अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी, ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस ने बनाया एशिया का डिप्लोमैट और अंतरराष्ट्रीय सलाहकार परिषद का सलाहकार न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय का दौरा, बांग्लादेशी हिंदू समुदाय के बीच मानवाधिकारों की आवाज उठाई, मोहन भागवत के कार्यक्रम में भी हुए शामिल डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया पुणे/नई दिल्ली।  जिंदगी की असली पहचान इस बात से नहीं होती कि किसी व्यक्ति ने कितने वर्षों तक किस पद पर काम किया, बल्कि इस बात से होती है कि अपने अनुभव, ज्ञान और सामर्थ्य को उसने समाज के लिए कितना उपयोगी बनाया। महाराष्ट्र के पुणे निवासी विद्यावाचस्पति डॉ. भाऊ उर्फ गोपाल राधाबाई किशनराव पाटील की जीवनयात्रा इसी सोच का उदाहरण बनकर सामने आई है। भारत संचार निगम लिमिटेड में 39 वर्षों तक सेवाएं देने और उप महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने 66 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों के क्षेत्र में नई जिम्मेदारी संभाली है। नीदरलैंड के हेग स्थित ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस (जीएचआरडी) ने उन्हें एशिया के लिए डिप्लोमैट और अं...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।