सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

समाजसेवी योगेश राघव बने पीस ऑफ़ इंडिया के राष्ट्रीय महासचिव व प्रभारी, देहरादून से पूरे देश मे संगठनात्मक ढांचा मजबूत करने की जिम्मेदारी

समाजसेवी योगेश राघव बने पीस ऑफ़ इंडिया के राष्ट्रीय महासचिव व प्रभारी, देहरादून से पूरे देश मे संगठनात्मक ढांचा मजबूत करने की जिम्मेदारी



पंडित विनय शर्मा


लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  


हरिद्वार।पीस ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष विशाल भारद्वाज ने राष्ट्रीय चयन समिति के परामर्श के बाद वरिष्ठ समाजसेवी "योगेश राघव" कान्हरवाला भानियावाला निवासी देहरादून को पीस ऑफ इंडिया संगठन का राष्ट्रीय महासचिव /प्रभारी उत्तराखंड,उत्तर प्रदेश मनोनित किया है।


राष्ट्रीय अध्यक्ष विशाल भारद्वाज ने कहा राघव पूरे देश में पीस ऑफ इंडिया का विस्तार और संगठन को मजबूत करेंगे , इस अवसर पर योगेश राघव राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रभारी उतराखण्ड , उत्तर प्रदेश ने कहा पीस ऑफ इंडिया संगठन के हितों को ध्यान में रखते हुए संगठन को देश भर में मजबूत कर बेहतर कार्य करने का प्रयास किया जायेगा । और योगेश राघव ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व एवं समस्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों का भी आभार व्यक्त किया ।


योगेश राघव ने कहा कि वह सदैव समाज के उत्थान एवं संगठन को समस्त देश में मजबूत करने और नये आयाम तक पहुंचाने के लिए हमेशा कार्यरत रहेंगे और देश के समस्त बेरोजगार युवाओ को एकजुट कर उनके लिए "राष्ट्रीय युवा आयोग" बनाये जाने की मांग के लिए सदैव संघर्षशील रहेंगे । शीघ्र ही राष्ट्रीय कार्यकारिणी का विस्तार किया जायेगा और संगठन का मजबूत करने का हर सम्भव प्रयास किया जायेगा । योगेश राघव इससे पहले पीस ऑफ इंडिया संगठन में प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखण्ड और राष्ट्रीय सचिव के पद पर भी कार्यरत रहे हैं। उनके द्वारा संगठन में रहते हुए अच्छे कार्यों को देखते हुए ही उन्हें राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रभारी उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश के पद पर मनोनित किया गया है ।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

39 साल की सरकारी सेवा के बाद अब वैश्विक मंच पर डॉ. गोपाल पाटील!

  66 वर्ष की उम्र में मानवाधिकारों की अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी, ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस ने बनाया एशिया का डिप्लोमैट और अंतरराष्ट्रीय सलाहकार परिषद का सलाहकार न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय का दौरा, बांग्लादेशी हिंदू समुदाय के बीच मानवाधिकारों की आवाज उठाई, मोहन भागवत के कार्यक्रम में भी हुए शामिल डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया पुणे/नई दिल्ली।  जिंदगी की असली पहचान इस बात से नहीं होती कि किसी व्यक्ति ने कितने वर्षों तक किस पद पर काम किया, बल्कि इस बात से होती है कि अपने अनुभव, ज्ञान और सामर्थ्य को उसने समाज के लिए कितना उपयोगी बनाया। महाराष्ट्र के पुणे निवासी विद्यावाचस्पति डॉ. भाऊ उर्फ गोपाल राधाबाई किशनराव पाटील की जीवनयात्रा इसी सोच का उदाहरण बनकर सामने आई है। भारत संचार निगम लिमिटेड में 39 वर्षों तक सेवाएं देने और उप महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने 66 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों के क्षेत्र में नई जिम्मेदारी संभाली है। नीदरलैंड के हेग स्थित ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस (जीएचआरडी) ने उन्हें एशिया के लिए डिप्लोमैट और अं...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।