सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संस्कृति विवि के फिजियो थैरेपी विभाग ने मास्क के प्रभाव का किया सर्वे

संस्कृति विवि के फिजियो थैरेपी विभाग ने मास्क के प्रभाव का किया सर्वे



सँस्कृति  स्कूल आफ मेडिकल एंड एलाइड साइंसेज के फार्मेसी विभाग की टीम लोगों का परीक्षण करती हुई और सामन्य जानकारियां देती हुई


 


रिटायर्ड लेफ्टिनेंट बच्चू सिंह


लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया 


मथुरा। विश्वव्यापी महामारी कोरोना ने अपने देश में भी कोहराम मचाना शुरू कर दिया है। सरकारी हिदायतों के बावजूद इसके प्रसार को रोक पाना मुश्किल नजर आ रहा है। ऐसे में कोरोना से बचाव के लिए अपने जा रहे साधन लोगों के लिए कहीं कोई बड़ी समस्या तो नहीं बनने जा रहे, इसका पता लगाना भी जरूरी हो गया है। संस्कृति स्कूल आफ मेडिकल एंड एलाइड साइंसेज के फिजियोथ्रैपी विभाग ने इस दिशा में काम शुरू कर दिया है। संस्कृति फार्मेसी स्कूल द्वारा इन दिनों इस्तेमाल किए जा रहे मास्क के दुष्प्रभावों को जानने के लिए व्यापक सर्वे शुरू किया है। 
संस्कृति स्कूल आफ मेडिकल एंड एलाइड साइंसेज के फार्मेसी विभाग की सहायक प्रोफेसर डा. प्रेक्षा शर्मा और डा. ख्याति वार्ष्णेय ने बताया कि उन्होंने जगह-जगह जाकर लगभग 100 लोगों का परीक्षण किया जो लंबे समय से मास्क का प्रयोग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सर्वे में सामने आया है कि कोविड-19 से जूझते हुए उन्हें मास्क के कारण पर्याप्त आक्सीजन नहीं मिल पाती जिसके कारण सांस लेने के अलावा ह्रदय संबंधी, मांसपेशियों तथा मानसिक विकारों का भी सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि इस सर्वे के दौरान हमने विभिन्न विकारों से ग्रस्त लोगों को फिजियोथैरेपी के वे उपाय भी बताए जिनका पालन करके वे इन विकारों से मुक्ति पा सकते हैं। डा. प्रेक्षा शर्मा ने बताया कि बहुत सी समस्याएं भौतिक चिकित्सा(फिजियोथैरेपी) से दूर की जा सकती हैं। ऐसा करने से दवाओं के प्रयोग से बचा जा सकता है। अगर किसी का दर्द किसी एक्सरसाइज से दूर हो सकता है तो पेन किलर लेने से बचा जा सकता है, जिसके अनेक दुष्प्रभाव होते हैं। 




उन्होंने बताया कि सर्वे का यह कार्य संस्कृति स्कूल आफ मेडिकल एंड एलाइड साइंसेज के फार्मेसी विभाग द्वारा जारी रखा जाएगा। इस सर्वे से अनेक महत्वपूर्ण तथ्य सामने आएंगे और अनेक समस्याओं के समाधान का आसान रास्ता निकलेगा।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।

12 हजार किलोमीटर तक फैले साजिश के चक्रव्यूह को डीसीपी विनीत कुमार की टोली के ‘अभिमन्यु’ एसआई राकेश वशिष्ठ ने किया ध्वस्त

पांच राज्यों तक चला दिल्ली पुलिस का अंतरराज्यीय अभियान, गुड्डू बादशाह हत्याकांड में आठ आरोपी गिरफ्तार; अवैध पिस्तौल, मैगजीन और जिंदा कारतूस बरामद डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  नई दिल्ली।  दक्षिण-पूर्वी जिला पुलिस ने करीब 12 हजार किलोमीटर तक फैले साजिश के चक्रव्यूह को भेदते हुए मोहम्मद इरशाद आलम उर्फ गुड्डू बादशाह हत्याकांड का पर्दाफाश करने का दावा किया है। पुलिस उपायुक्त विनीत कुमार, आईपीएस के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान में ओखला इंडस्ट्रियल एरिया की स्पेशल टास्क फोर्स में तैनात एसआई राकेश वशिष्ठ ने अहम भूमिका निभाई। दिल्ली से तमिलनाडु तक फैली जांच की बिखरी कड़ियों को जोड़ते हुए पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने मोबाइल फोन बंद कर लगातार ठिकाने बदले और इंटरनेट एवं हॉटस्पॉट आधारित संचार का सहारा लिया। इसके बावजूद एसआई राकेश वशिष्ठ और उनकी टीम तकनीकी निगरानी तथा जमीनी सूचनाओं के सहारे उनका पीछा करती रही। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, तेलंगाना और तमिलनाडु में चले इस अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने लगभग 12 हजार किलोमीटर की दूरी तय की। 28 जुलाई को हु...