सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

       सीओ साहेब... अब आप देना बयान मान्यता प्राप्त पत्रकारो को, हम लोकल हैं, इनकी आवाज तो उठायेगे जरूर, मर गया पीड़ित अब तो करलो गिरफ्तार अपराधियो को

सीओ साहेब... अब आप देना बयान मान्यता प्राप्त पत्रकारो को, हम लोकल हैं, इनकी आवाज तो उठायेगे जरूर, मर गया पीड़ित अब तो करलो गिरफ्तार अपराधियो को


 


उड़द के खेत मे बेल घुसना बन गया मौत का कारण, पुलिस की लेट लतीफी जारी, नही हुई अब तक कोई गिरफ्तारी        


 


                     


कन्हैयालाल यादव


लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया 


रामपुर बरकोनियां। सोनभद्र के रामपुर थाना क्षेत्र के गिरीयां गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले जिसमें एक पक्ष के चार लोग घायल हो गए तथा एक की वाराणसी ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।



बतादें कि मंगलवार की दोपहर में उड़द के खेत में बैल चले जाने को लेकर एक पक्ष के राधेश्याम उर्फ भुम पुत्र रामनरेश, पप्पू पुत्र रामनरेश, बिमलेश पुत्र रामजन्म,बिरेन्द्र उर्फ बिन्दु पुत्र रामधारी,बहादुर पुत्र रामदूलारे,राजकुमार पुत्र रामजन्म, अर्जुन पुत्र रामनरेश, हीरालाल पूत्र रामसखी।



 


 


दुसरे पक्ष के मुनीम यादव, महेंद्र यादव,जोगिंदर यादव, हीरालाल यादव के बीच मारपीट हुई है।जिसमें महेंद्र यादव,जोगिंदर यादव,हीरालाल यादव,मुनीम यादव घायल हो गए।मुनीम यादव को जिला अस्पताल से वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया था जहां इलाज के दौरान रात्रि में मृत्यु हो गई। आपको बता दे कि जब हमारे रिपोर्टर ने मौके पर आये ड़ीएसपी और सदर सीओ अभिनय यादव से इस बारे मे कल बात करने की कोशिश की तो उन्होने पुलिसिया धौंस दिखाते हुए कहा कि वो सिर्फ जिला संवाददाता को ही बताते है वो भी सूचना विभाग मे दर्ज पत्रकारो को। और पीड़ित पक्ष ने कल हमसे यह गुजारिश की थी की अगर आप पुलिस के ढुलमूल रवैये के बारे मे लिखेगे तो वो हमारा साथ नही देगे क्योकि पिटाई करने वाला पक्ष दबंग हैं।



आज नतीजा परिवार का एक सदस्य मौत के गाल समा गया और पुलिस अभी भी तमाशबीन बन मौके का निपटारा करने मे लगी है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

39 साल की सरकारी सेवा के बाद अब वैश्विक मंच पर डॉ. गोपाल पाटील!

  66 वर्ष की उम्र में मानवाधिकारों की अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी, ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस ने बनाया एशिया का डिप्लोमैट और अंतरराष्ट्रीय सलाहकार परिषद का सलाहकार न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय का दौरा, बांग्लादेशी हिंदू समुदाय के बीच मानवाधिकारों की आवाज उठाई, मोहन भागवत के कार्यक्रम में भी हुए शामिल डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया पुणे/नई दिल्ली।  जिंदगी की असली पहचान इस बात से नहीं होती कि किसी व्यक्ति ने कितने वर्षों तक किस पद पर काम किया, बल्कि इस बात से होती है कि अपने अनुभव, ज्ञान और सामर्थ्य को उसने समाज के लिए कितना उपयोगी बनाया। महाराष्ट्र के पुणे निवासी विद्यावाचस्पति डॉ. भाऊ उर्फ गोपाल राधाबाई किशनराव पाटील की जीवनयात्रा इसी सोच का उदाहरण बनकर सामने आई है। भारत संचार निगम लिमिटेड में 39 वर्षों तक सेवाएं देने और उप महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने 66 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों के क्षेत्र में नई जिम्मेदारी संभाली है। नीदरलैंड के हेग स्थित ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस (जीएचआरडी) ने उन्हें एशिया के लिए डिप्लोमैट और अं...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।