सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

वाह प्रधान जी वाह, सेनिटाइज़र मशीन का तो गजब प्रयोग है आपका, डीएम सोनभद्र साहब आपके  प्रधान जी तो इनाम के हकदार

वाह प्रधान जी वाह, सेनिटाइज़र मशीन का तो गजब प्रयोग है आपका, डीएम सोनभद्र साहब आपके  प्रधान जी तो इनाम के हकदार




  • ग्राम सभा को सेनिटाइज़ करने की मशीन से धो रहे है ट्रैक्टर और टेंपू 

  • सरईगढ़ ग्राम प्रधान सरकारी सामान को कर रहे निजी उपयोग मे

  • सड़क और विकास को तो यह सेनिटाइज़ कर पचा गये है वो नही है इनका एजेंडा


 


अरविंद
लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया 
सरईगढ़,सोनभद्र। कहते है गाँव जितने मजबूत होगे भारत देश उतना ही समृद्ध। और शायद आत्मनिर्भर भारत का नारा सरईगढ़ ग्राम प्रधान को अच्छा लग गया।



इतना अच्छा कि अब यह सरकार द्वारा दी गई कोरोना से बचाव की सेनिटाइज़र मशीन को आत्म निर्भर बनाते हुए ट्रैक्टर व टेम्पो धोने मे प्रयोग कर रहे है। क्योकि सेनिटाइज़ करेगे भी क्या? सड़के तो कीचड़ से पहले ही सेनिटाइज़ है और उसको बनाना इनके एजेण्डे  मे नही।रही बात योगी जी के सपनो का गाँव बनाने के लिये तो वो यह अपना विकास करके वो पूरा कर रहे है।



सोनभद्र के नगवा ब्लाक थाना रायपुर के सरईगढ़ ग्राम सभा की इस तस्वीर को देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं यह मशीन ग्राम प्रधान को सेनीटाइजर करने के लिए मिली थी।



जो सैनिटाइजर करने की जगह पर ट्रैक्टर ऑटो धुलाई मे काम आ रही है वो भी प्रधान जी के। आप देख सकते हैं यह सार्वजनिक संपत्ति है। जो गवर्नमेंट द्वारा उपलब्ध हुआ  ग्राम सभा को सैनिटाइजर करने के लिए और आप इस तस्वीर को देखकर अंदाजा लगा सकते हैं कि हमारे ग्राम प्रधान क्या-क्या काम कर रहे हैं।


जो करना है वह नहीं कर रहे हैं और इससे ऑटो टेंपो और ट्रैक्टर का सेनीटाइजर कर रहे हो आप अंदाजा लगा सकते हैं क्या होगा ग्राम सभा का। सैनिटाइजर  करने वाली मशीन जो एक सरकारी और पंचायत की सार्वजनिक संपत्ति है उसका यूज  ट्रैक्टर गाड़ी और ऑटो   धोने में कर रहे हैं। क्या डीएम साहेब या पंचायत विभाग इन पर कोई कार्रवाई करेगे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

39 साल की सरकारी सेवा के बाद अब वैश्विक मंच पर डॉ. गोपाल पाटील!

  66 वर्ष की उम्र में मानवाधिकारों की अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी, ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस ने बनाया एशिया का डिप्लोमैट और अंतरराष्ट्रीय सलाहकार परिषद का सलाहकार न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय का दौरा, बांग्लादेशी हिंदू समुदाय के बीच मानवाधिकारों की आवाज उठाई, मोहन भागवत के कार्यक्रम में भी हुए शामिल डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया पुणे/नई दिल्ली।  जिंदगी की असली पहचान इस बात से नहीं होती कि किसी व्यक्ति ने कितने वर्षों तक किस पद पर काम किया, बल्कि इस बात से होती है कि अपने अनुभव, ज्ञान और सामर्थ्य को उसने समाज के लिए कितना उपयोगी बनाया। महाराष्ट्र के पुणे निवासी विद्यावाचस्पति डॉ. भाऊ उर्फ गोपाल राधाबाई किशनराव पाटील की जीवनयात्रा इसी सोच का उदाहरण बनकर सामने आई है। भारत संचार निगम लिमिटेड में 39 वर्षों तक सेवाएं देने और उप महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने 66 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों के क्षेत्र में नई जिम्मेदारी संभाली है। नीदरलैंड के हेग स्थित ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस (जीएचआरडी) ने उन्हें एशिया के लिए डिप्लोमैट और अं...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।