सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

योगी सरकार में सड़कों की हालत  गड्ढ़ा मुक्त के बजाय गड्ढ़ा युक्त - डॉ रवि गोंड बड़कू, पूर्व सपा प्रत्याशी,ओबरा विधानसभा

योगी सरकार में सड़कों की हालत  गड्ढ़ा मुक्त के बजाय गड्ढ़ा युक्त - डॉ रवि गोंड बड़कू, पूर्व सपा प्रत्याशी,ओबरा विधानसभा



राकेश कुमार सिंह
लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया 


सोनभद्र।खराब टूटी क्षतिग्रस्त और गढ्ढो में तब्दील सड़को के कारण आय दिन हो रहे सड़क दुर्घटनाओ पर संबंधित विभाग पर आरोप लगाते हुए समाजवादी पार्टी के ओबरा विधानसभा पूर्व प्रत्याशी डॉ रवि गोंड़ बड़कू ने कहा कि जबसे भाजपा सत्ता में आई है गड्ढा मुक्त सड़क के नाम मात्र खाना पूर्ति का कार्य हुआ है ऐसा लगता है कि सड़क मरम्मत का कार्य सिर्फ कागजो में रह गया है क्यों कि जिले की ज्यादातर सड़के सहित अनपरा शक्तिनगर और अनपरा रेनुकूट मुख्य मार्ग आज पिछले 2 साल से क्षतिग्रस्त हो गढ्ढो में तब्दील होकर रह गया जिसके कारण आय दिन सड़क हादसों में वृद्धि हो रही लोग दुर्घटना में चोटिल हो रहे कइयों की जान चली गई , आय दिन अधिकारियों का दौरा भी इन्ही रास्तों से होता हैलेकिन फिर भी जिमेदार अधिकारियों की आंख नही खुल रही , वही अनपरा शक्तिनगर मार्ग पर कल जहा सड़क किनारे गड्ढे में बोलेरो गिर गई थी 



वही आज सुबह मोटरसाइकिल और ट्रक की टक्कर में पिपरी निवासी एक युवक की मौत हो गई व दूसरा युवक गम्भीर है जिसे आनन फ़ानन में के के हॉस्पिटल ले जाया गया जहाँ उसका इलाज चल रहा है के के हॉस्पिटल पहुचे डॉ रवि गोंड बड़कू और सपा नेता प्रशांत सिंह ने बताया कि अनपरा शक्तिनगर मार्ग को 4 करने का कार्य कई वर्षों बाद आम जनमानस मीडिया के लंबे संघर्षो धरना प्रदर्शनों के बाद शुभारंभ हुआ जिसमें निर्माण कार्य कर रही कम्पनी पर बड़कू गोंड़ ने यात्री सुरक्षा और सड़क निर्माण मानकों को लेकर बड़ी लापरवाही का आरोप लगाया है उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण कम्पनी चारो तरफ आधे अधूरे कार्य कर के छोड़ दे रही सड़को के किनारे कार्य चल रहे गड्ढ़े है कोई बार्डर बेरिकेट नही किया गया बीच मे सड़क है यातायात का ख्याल रखते हुए क्षतिग्रस्त सड़क गडढों टूटी सड़को की मरम्मत पानी भरे गढ्ढो को पाटे बिना यातायात चालू है और सड़के खराब के साथ सड़क की दोनों तरफ भी निर्माण कार्य जारी है बड़े हैवी वाहनों के बीच छोटी गाड़ी मोटरसाइकिल साइकिल और पैदल यात्री अपनी जान जोखिम में डालकर चलने को मजबूर है और दुर्घटनाओ का शिकार हो रहे है साथ ही प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द अनपरा शक्तिनगर सड़क के गड्ढे नही भरे गये और क्षतिग्रस्त सड़को की मरम्मत नही हुई तो उर्जान्चल की जनता को मजबूरन सड़को पर उतरकर विरोध करना पड़ेगा जिसकी सम्पूर्ण जिमेदारी सम्बन्धित विभाग और प्रशासन की होगी ।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

पचास साल में कैसा रहा हिमाचल की लाइफलाइन HRTC का सफ़र

1974 से लेकर 2024 तक HRTC का सफ़र उप मुख्यमंत्री ने एचआरटीसी के संग्रहालय एवं वाल ऑफ हॉनर का किया शुभारंभ स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य पर निगम द्वारा 12 अक्टूबर को भव्य समारोह का होगा आयोजन गब्बर सिंह वैदिक Local Newsofindia उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज हिमाचल पथ परिवहन निगम के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर पुराना बस अड्डा शिमला में स्थित हिमाचल पथ परिवहन निगम के मुख्य कार्यालय में निर्मित संग्रहालय एवं वाल ऑफ हॉनर का लोकार्पण किया। इस अवसर उन्होंने कहा कि वाल ऑफ हॉनर के माध्यम से हम यहाँ पर हिमाचल पथ परिवहन निगम के सफर को जान सकेंगे। उन्होंने बताया कि 1974 से लेकर अब तक के फैसलों एवं अवार्ड्स अंकित किया गया है। इसके साथ-साथ हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों के मॉडल को भी अलग अलग स्थानों पर दर्शाया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे प्रदेश को निगम के 50 वर्ष पूर्ण होने पर गर्व होना चाहिए। निगम की बसों की सेवाएं दुर्गम क्षेत्रों तक है और लोगों को उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचती है। हमारे बसों के ड्राइवर सबसे अचे अनुभवी है। उन्होंने कहा कि स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य पर निगम द्वारा...

मीडिया और राजनीति के बीच तकनीकी और रणनीतिक पुल बना लोकतंत्र को सशक्त और पारदर्शी बनाने के गुरु हैं डॉ विजय शुक्ल

डॉ. विजय कुमार शुक्ला भारतीय मीडिया, तकनीकी रणनीति, और राजनीतिक परामर्श के क्षेत्र में एक प्रमुख नाम हैं। उन्होंने Local News of India (LNI) की स्थापना की, जो एक प्रमुख हिंदी डिजिटल समाचार पोर्टल है, और साथ ही ElectLine नामक एक राजनीतिक परामर्श और चुनावी प्रबंधन कंपनी की भी स्थापना की। ElectLine ने विभिन्न राजनीतिक दलों और नेताओं के लिए चुनावी रणनीतियों, डेटा एनालिटिक्स, और डिजिटल मीडिया अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। डॉ. शुक्ला की शैक्षिक पृष्ठभूमि में एमबीए (विपणन और वित्त) , सॉफ़्टवेयर इंजीनियरिंग में प्रमाणन (MNNIT, इलाहाबाद) , और कृषि विज्ञान में डॉक्टरेट शामिल हैं। उन्होंने eMag Technologies Pvt. Ltd. की स्थापना की और कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के लिए डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, कंटेंट मैनेजमेंट सिस्टम (CMS), और मोबाइल न्यूज डिलीवरी आर्किटेक्चर का विकास किया। उनकी विशेषज्ञता में डिजिटल मीडिया रणनीति , राजनीतिक परामर्श , और तकनीकी समाधान शामिल हैं। डॉ. शुक्ला ने Deshbandhu.co.in , DatelineIndia.com , Janadesh.in , और Akhand Himachal Daily जैसे प्लेटफॉर्म्स के लिए कंट...