सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

चंद तहसीलदारों पर कार्यवाही से नहीं मिटेगा भ्रष्टाचार - वशिष्ट गोयल

चंद तहसीलदारों पर कार्यवाही से नहीं मिटेगा भ्रष्टाचार - वशिष्ट गोयल




  • प्रशासनिक अधिकारियों में बढ़ रहे भ्रष्टाचार के बोल बाले से खराब हो सकते हैं हालात

  • एक्शन में नहीं आई सरकार तो विपक्ष हो जाएगा हावी


रिटायर्ड मेजर सतबीर शर्मा 
लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 
गुड़गांव।नव जन चेतना मंच के संयोजक वशिष्ट कुमार गोयल ने कुछ दिनों पहले ही 6 तहसीलदारों और नायब तहसीलदार पर भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत की गई कार्यवाही पर कहा कि प्रदेश भर में जिस तरह से भ्रष्टाचार का बोलबाला बढ़ रहा है। इससे हालात खराब हो सकते हैं चंद अधिकारियों पर कार्यवाही करके रेवेन्यू डिपार्टमेंट से भ्रष्टाचार को खत्म करना आसान नहीं है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में भ्रष्टाचार में सम्मिलित अधिकारियों पर कार्यवाही के लिए सरकार को एक्शन में आना होगा नहीं तो विपक्ष भ्रष्टाचार के लगातार हो रहे उजागर मामलों को लेकर हावी हो सकता है। वशिष्ट कुमार गोयल ने कहा कि जब तक भ्रष्टाचार में शामिल बड़े अधिकारियों पर नकेल नहीं लगाई जाएगी तब तक भ्रष्टाचार पर काबू पाना आसान बात नहीं होगा।  उन्होंने सवाल भी किया कि  जिन अधिकारियों पर  सरकार की ओर से कार्यवाही की गई है  क्या उसकी भी जांच की जा रही है कि  यह अधिकारी  किसकी शह पर  भ्रष्टाचार को अंजाम दे रहे थे। जांच में  उन अधिकारियों पर भी कार्यवाही करनी चाहिए जिन के संरक्षण में यह सभी कार्यरत थे। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में भी जिस तरह भ्रष्टाचार के मामले सामने आए हैं। इस पर मौजूदा सरकार को गंभीरता के साथ विचार करते हुए सख्त कदम उठाना होगा। वशिष्ट कुमार गोयल ने कहा कि सरकार को एक ऐसी टीम का गठन करना चाहिए जिसकी निगरानी ईमानदार अधिकारियों को सौंपकर प्रदेश के विभिन्न विभागों में फैले भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने की तरफ कदम बढ़ाना होगा। वशिष्ट कुमार गोयल ने कहा कि हम यह नहीं कहते कि सरकार भ्रष्टाचार में शामिल है या सभी अधिकारी भ्रष्टाचारी हैं लेकिन कुछ अधिकारी ऐसे हैं जो ऊपर से लेकर नीचे तक अधिकारियों और कर्मचारियों को भ्रष्टाचार की दलदल में धकेल रहे हैं। अगर इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो यह तेजी से बढ़ते हरियाणा के विकास में बड़ी रुकावट साबित हो सकती है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

39 साल की सरकारी सेवा के बाद अब वैश्विक मंच पर डॉ. गोपाल पाटील!

  66 वर्ष की उम्र में मानवाधिकारों की अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी, ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस ने बनाया एशिया का डिप्लोमैट और अंतरराष्ट्रीय सलाहकार परिषद का सलाहकार न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय का दौरा, बांग्लादेशी हिंदू समुदाय के बीच मानवाधिकारों की आवाज उठाई, मोहन भागवत के कार्यक्रम में भी हुए शामिल डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया पुणे/नई दिल्ली।  जिंदगी की असली पहचान इस बात से नहीं होती कि किसी व्यक्ति ने कितने वर्षों तक किस पद पर काम किया, बल्कि इस बात से होती है कि अपने अनुभव, ज्ञान और सामर्थ्य को उसने समाज के लिए कितना उपयोगी बनाया। महाराष्ट्र के पुणे निवासी विद्यावाचस्पति डॉ. भाऊ उर्फ गोपाल राधाबाई किशनराव पाटील की जीवनयात्रा इसी सोच का उदाहरण बनकर सामने आई है। भारत संचार निगम लिमिटेड में 39 वर्षों तक सेवाएं देने और उप महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने 66 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों के क्षेत्र में नई जिम्मेदारी संभाली है। नीदरलैंड के हेग स्थित ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस (जीएचआरडी) ने उन्हें एशिया के लिए डिप्लोमैट और अं...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।