सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

गुरुग्रामवासियों का कोरोना से हर हाल में बचाना है जीवन: नवीन गोयल

गुरुग्रामवासियों का कोरोना से हर हाल में बचाना है जीवन: नवीन गोयल



  • प्लाज्मा डोनर्स को डोर स्टैप से लाने-छोडऩे की सुविधा

  • कोरोना महामारी में प्लाज्मा डोनेट कराने में जुटी है कैनविन फाउंडेशन

  • जागरुकता के लिए कई तरह से कार्य कर रही है संस्था

  • जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग को कैनविन का मिल रहा भरपूर सहयोग


शक्ति राज


लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 


गुरुग्राम । हमारा ध्येय सिर्फ और सिर्फ कोरोना से गुरुग्रामवासियों का जीवन बचाना है। कोरोना से ठीक हुए लोगों का प्लाज्मा कोरोना संक्रमितों को देने में कैनविन संस्था जुटी है। इस काम में हम दिल से और नि:स्वार्थ भावना से लगे हैं। हमें पूरी उम्मीद है कि हम सब कोरोना को हराकर विनर बनेंगे। यह कहना है कि कैनविन फाउंडेशन के सह-संस्थापक नवीन गोयल का। जिनकी संस्था लॉकडाउन के साथ से ही जनहित के कार्यों में जुटी है। 


नवीन गोयल ने बताया कि अब प्लाज्मा डोनेट कराने के लिए लोगों को पिक एंड ड्रॉप की निशुल्क सुविधा शुरू की है। कैनविन फाउंडेशन व रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से तीन गाडिय़ां शुरू की गई हैं, ताकि प्लाज्मा डोनर्स को बिना परेशानी के लाया और छोड़ा जा सके। नवीन गोयल ने हर आम और खास से यह अनुरोध किया है कि वे अगर कोरोना से सही हुए हैं तो नियमों के अनुसार अपना प्लाज्मा डोनेट करें। वे किसी का जीवन बचाने में भागीदार हो सकते हैं। 


उन्होंने कहा कि यह ठीक है कि कोरोना महामारी ने हम सबको प्रभावित किया है। लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि हम सब निश्चिंत होकर बैठ जाएं। हमें समझना होगा कि हम सबका जीवन एक-दूसरे से जुड़ा है। हमारे समाज में अनजाने लोगों का भी खून का रिश्ता जुड़ा है। क्योंकि हम खून दान करके दूसरों का जीवन बचाते हैं। जिस खून चढ़ाया जाता है, उसे नहीं पता कि उसे किसका खून चढ़ रहा है। फिर भी उसका किसी न किसी के खून से जीवन बचता है। आज कोरोना महामारी के दौर में सामान्य खून के साथ-साथ प्लाज्मा दान करना भी जरूरी हो गया है। वह भी कोरोना से ठीक हुए लोगों का। इसी बात को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कैनविन फाउंडेशन दिन-रात जुटी है। लोगों को समझाकर उन्हें प्लाज्मा डोनेट करने को तैयार किया जाता है। बहुत से लोगों में प्लाज्मा डोनेट करने को लेकर कई तरह की गलतफहमियां हैं, उन्हें दूर किया जाता है। इसमें कैनविन फाउंडेशन से जुड़े महिला-पुरुषों की टीम बेहद ही गंभीरता के साथ काम कर रही है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।