सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

समाजवादी पार्टी शिक्षक सभा द्वारा बैठक का हुआ आयोजन 

समाजवादी पार्टी शिक्षक सभा द्वारा बैठक का हुआ आयोजन 



सुनीता चौधरी 
लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया 


सोनभद्र।समाजवादी कार्यालय राबर्टसगंज में आज शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष त्रिरत्न शुक्लेश द्वारा  शिक्षक सभा की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष विजय यादव द्वारा किया गया।



कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव सईद कुरैशी द्वारा किया गया।कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष रमेश सिंह यादव जल पुरूष ,स्नातक एमएलसी प्रत्याशी आशुतोष सिंहा और शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी लाल बिहारी यादव भी उपस्थित रहें। कार्यक्रम की शुरुआत सपा जिलाध्यक्ष विजय यादव और सभी सम्मानित पदाधिकारियों का माल्यार्पण करके  किया गया।



शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष त्रिरत्न शुक्लेश द्वारा शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा गया है कि शिक्षक ही देश का भविष्य व राष्ट्र निर्माता होता है। स्नातक एमएलसी आशुतोष सिंहा ने कहा कि  बीजेपी सरकार में शिक्षकों के साथ होने वाले व्यवहार से शिक्षको की गरिमा धूमिल हो रही है।स्नातकों के लिए रोजगार की कोई व्यवस्था नहीं है। इनके लिए बेरोजगारी भत्ता कोई व्यवस्था नहीं है।अखिलेश यादव जी के सरकार में स्नातक बेरोजगारों के लिए 1000 रूपये बेरोजगारी भत्ता दिया जाता था जिसको बीजेपी ने बन्द कर दिया। इसी कड़ी में शिक्षक एमएलसी लाल बिहारी यादव ने कहा कि माध्यमिक के वित्तविहीन शिक्षकों को इस लॉक डाउन में भूखों मरना पड़ रहा है पर सरकार के द्वारा किसी प्रकार की कोई योजना इन शिक्षकों के लिए नहीं है।



अखिलेश सरकार मे शिक्षा मित्रों को समायोजित कर पूर्ण  शिक्षक वेतन दिया पर बीजेपी सरकार ने उनका समायोजन रद्द कर दिया तथा बीजेपी सरकार द्वारा ही पुरानी पेंशन को भी बंद कर दिया गया था पर सरकार पुरानी पेंशन को चालू नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि अगर हमारे एमएलसी जीतकर विधान परिषद में आते हैं तो हम पुरजोर ताकत के साथ पुरानी पेंशन को लागू करने के लिए आवाज उठाएगे।आने वाले एमएलसी चुनाव के लिए   प्रत्याशीयो द्वारा एमएलसी चुनाव पर चर्चा की गई जिसमें चुनाव संबंधित होने वाली  रणनीति तैयार की गई।बैठक में भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे। जिसमें युवजन सभा के जिलाध्यक्ष बबलू धांगर और कई गणमान्य पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में शिक्षक सभा के जिला महासचिव मुकेश कुमार, जिला उपाध्यक्ष सूर्यमणि कनौजिया, जिला सचिव धनंजय कुशवाहा, दशरथ,  गौतम यादव, विजय यादव, आलोक सिंह, जावेद अहमद, आदर्श सिन्हा, विधानसभा अध्यक्ष ओबरा अजीत सोनी, विधान सभा अध्यक्ष राबर्टसगंज मनोहर यादव , विधान सभा अध्यक्ष घोरावल राकेश कुमार, विधान सभा अध्यक्ष दुध्दी राकेश अग्रहरी, जिला सदस्य राकेश यादव, रमेश सिंह, बिशन यादव, कोषाध्यक्ष संतोष सिंह मौर्य, अनूप, लोहिया वाहिनी प्रदेश सचिव नि.मन्नु पांडे, शिवदत्त दुबे, रामकेश, इन्द्रजीत भारती, रामराज, नरेंद्र कुमार ,रामसूरत,नित्यानंद प्रजापति, पवन सर, हदयानंद, राकेश कुमार, आशीष कुमार, राजेश कुमार,अनिल,  गिरजानंद,सच्चिदानंद, प्रिन्स,अमित मौर्य,हिदायत उल्ला खाँ क्रांति , संतोष, सूरज, श्रीकान्त आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

39 साल की सरकारी सेवा के बाद अब वैश्विक मंच पर डॉ. गोपाल पाटील!

  66 वर्ष की उम्र में मानवाधिकारों की अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी, ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस ने बनाया एशिया का डिप्लोमैट और अंतरराष्ट्रीय सलाहकार परिषद का सलाहकार न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय का दौरा, बांग्लादेशी हिंदू समुदाय के बीच मानवाधिकारों की आवाज उठाई, मोहन भागवत के कार्यक्रम में भी हुए शामिल डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया पुणे/नई दिल्ली।  जिंदगी की असली पहचान इस बात से नहीं होती कि किसी व्यक्ति ने कितने वर्षों तक किस पद पर काम किया, बल्कि इस बात से होती है कि अपने अनुभव, ज्ञान और सामर्थ्य को उसने समाज के लिए कितना उपयोगी बनाया। महाराष्ट्र के पुणे निवासी विद्यावाचस्पति डॉ. भाऊ उर्फ गोपाल राधाबाई किशनराव पाटील की जीवनयात्रा इसी सोच का उदाहरण बनकर सामने आई है। भारत संचार निगम लिमिटेड में 39 वर्षों तक सेवाएं देने और उप महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने 66 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों के क्षेत्र में नई जिम्मेदारी संभाली है। नीदरलैंड के हेग स्थित ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस (जीएचआरडी) ने उन्हें एशिया के लिए डिप्लोमैट और अं...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।