सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जनपद सोनभद्र चुर्क मोड पर चुर्क बाजार तक सड़क मरम्मत को लेकर सपाइयों ने किया विरोध प्रदर्शन

जनपद सोनभद्र चुर्क मोड पर चुर्क बाजार तक सड़क मरम्मत को लेकर सपाइयों ने किया विरोध प्रदर्शन



मोहित मणि शुक्ला
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया


सोनभद्र।जनपद सोनभद्र चुर्क मोड पर चुर्क बाजार तक सड़क मरम्मत को लेकर सपाइयों ने किया विरोध प्रदर्शन l आज दिनांक 3 सितंबर 2020 को समाजवादी पार्टी जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी ने बताया कि भाजपा सरकार में चुर्क मोड़ से चुर्क बाजार तक सड़क पूरी तरह गड्ढा में तब्दील हो गया है l जबकि भाजपा सरकार बार-बार गड्ढा मुक्त करने का घोषणा करती चली आ रही है l लेकिन प्रदेश में भाजपा सरकार को 4 वर्ष हो गए लेकिन चुर्क मोड से चुर्क बाजार तक सड़क पूरी तरह गड्ढे में तब्दील हो गयी है l



समाजवादी पार्टी जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी के नेतृत्व में सड़क पर धान की रोपाई करके विरोध प्रदर्शन कियाl  समाजवादी पार्टी जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी ने कहा कि भाजपा सरकार केवल बयानबाजी करती है l भाजपा सरकार को विकास से कोई लेना देना नहीं है l इस सरकार में केवल धर्म के नाम पर आम जनता को बांटने का काम करती है l भाजपा सरकार में किसी का भला नहीं होने वाला है l अब उत्तर प्रदेश ही नहीं देश की जनता जान चुकी है कि किसान, व्यापारी, मजदूर, छात्र ,नौजवानों, का भला भाजपा सरकार में नहीं होना है l इसलिए जनता समय का कर रही है l समय आने पर जनता मुंहतोड़ जवाब देगी l भाजपा सरकार अमीरों की सरकार है l भाजपा सरकार में लूट, हत्या, बलात्कार,  अपहरण चरम पर है l भाजपा सरकार में कोई सुरक्षित नहीं है l आम जनता की भलाई केवल समाजवादी पार्टी की सरकार में ही है l समाजवादी पार्टी की सरकार में हर वर्ग का विकास हुआ है l                              इस मौके पर राजनाथ यादव, बच्चा लाल जायसवाल सभासद, रोहित चंद्रवंशी, बल्लू कुरैशी, दीपक यादव,सीताराम जायसवाल,शेखर खत्री, पेबारू यादव आदि लोग उपस्थित थे


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

39 साल की सरकारी सेवा के बाद अब वैश्विक मंच पर डॉ. गोपाल पाटील!

  66 वर्ष की उम्र में मानवाधिकारों की अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी, ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस ने बनाया एशिया का डिप्लोमैट और अंतरराष्ट्रीय सलाहकार परिषद का सलाहकार न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय का दौरा, बांग्लादेशी हिंदू समुदाय के बीच मानवाधिकारों की आवाज उठाई, मोहन भागवत के कार्यक्रम में भी हुए शामिल डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया पुणे/नई दिल्ली।  जिंदगी की असली पहचान इस बात से नहीं होती कि किसी व्यक्ति ने कितने वर्षों तक किस पद पर काम किया, बल्कि इस बात से होती है कि अपने अनुभव, ज्ञान और सामर्थ्य को उसने समाज के लिए कितना उपयोगी बनाया। महाराष्ट्र के पुणे निवासी विद्यावाचस्पति डॉ. भाऊ उर्फ गोपाल राधाबाई किशनराव पाटील की जीवनयात्रा इसी सोच का उदाहरण बनकर सामने आई है। भारत संचार निगम लिमिटेड में 39 वर्षों तक सेवाएं देने और उप महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने 66 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों के क्षेत्र में नई जिम्मेदारी संभाली है। नीदरलैंड के हेग स्थित ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस (जीएचआरडी) ने उन्हें एशिया के लिए डिप्लोमैट और अं...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।