सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर  बुजुर्गों को किया गया सम्मानित 

अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर  बुजुर्गों को किया गया सम्मानित 



प्रदीप जायसवाल 


लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 


बीजपुर,सोनभद्र।अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस के अवसर पर बृहस्पतिवार को वृद्ध जनों को  फल  एवं उपहार देकर  सम्मानित किया गया l आदर्श रिहंद शिक्षा निकेतन बीजपुर,कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय बीजपुर,प्राथमिक विद्यालय बीजपुर में संयुक्त रूप में व ग्रामीण अंचलों में अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस मनाया गया।ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बीजपुर अमित सिंह व विशिष्ट अतिथि अवर अभियंता सुभाष सिंह उपस्थित रहे।वृद्ध दिवस पर अमित सिंह द्वारा 75 वर्षीय समाजसेवी राम प्रसाद गोड़ को एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा वयोवृद्ध शिक्षक बाल  किसुन यादव को सम्मानित किया गया।रामप्रसाद गोड़ ने बताया कि  आने वाले पीढ़ियों को बुजुर्गों को सम्मान करना चाहिए। सेवकामोड के 97 वर्षीय बुजुर्ग हरिप्रसाद गुड़गुड़ अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर  सम्मानित होकर  भाव विभोर हो उठे हैं l समाजसेवी वाकील शेख द्वारा उन्हें फल भेंट किया गया l


 


रिहंद डूब से पहले 10 वर्षो तक 12 गाँवो का सरपंच  रहकर सेवा सेवा करने वाले  हरिप्रसाद ने बताया कि सन् 1944 (मिर्जापुर)में गांधी जी का भाषण  सुना जो उन्हें  आज भी याद है  गांधी जी ने कहा था कि हे भारतवासियो अपने मेहनत के बलबूते सुख का साथ सजावल जाई और देश को ऊँचा बनावल जाई।



गोविंद बल्लभ पंत के पिपरी के उद्घाटन पर पंडित जवाहर लाल नेहरू को भी यहां से जाकर सुना था।मंच संचालन राकेश कुमार शर्मा ने किया ।इस मौके पर उनके पुत्र  रामवृक्ष जायसवाल ,बसंत शर्मा ,अध्यापक मनोज कुमार दुबे,संदीप राय,अनुदेशक उमेश कुमार,छविंद्रर पूरी व समस्त अध्यापक अध्यापिकाओं उपस्थित रहे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।