सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

महिलाएं अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक बनें

महिलाएं अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक बनें


संस्कृति विवि में ‘मिशन शक्ति’ के तहत महिला सुरक्षा-सम्मान सप्ताह



आईएएस डा. रश्मि सिंह सचिव उत्तरी दिल्ली म्युनिसिपल कार्पोरेशन,निदेशक महिला बाल विकास अतिरिक्त प्रभार सामाजिक कल्याण


रिटायर्ड लेफ्टिनेंट बच्चू सिंह


लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया 


मथुरा। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए संपूर्ण प्रदेश ‘मिशन शक्ति’ का आयोजन किया जा रहा है। इसी अभियान के तहत संस्कृति विश्वविद्यालय में आयोजित एक महत्वपूर्ण वेबिनार में आए वक्ताओं ने महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा से संबंधित कानूनों की विस्तृत जानकारी दी। वेबिनार में उपस्थित विद्यार्थियों और अभिभावकों को ’बालिका सुरक्षा’ संबंधी शपथ भी दिलाई गई।


वेबिनार में मुख्य वक्ता आईएएस डा. रश्मि सिंह-निदेशक महिला बाल विकास अतिरिक्त प्रभार सामाजिक कल्याण ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा और उनके उत्पीड़न को रोकने के लिए अनेक कानून हैं। महिलाओं और युवतियों को इन कानून के प्रति जागरूक होना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवतियों को स्वयं को जागरूक तो बनाना ही चाहिए, साथ ही अपने को कमजोर भी महसूस नहीं करना चाहिए। अगर कोई उनके सम्मान से खिलवाड़ करता है तो उसके खिलाफ कठोर दंड की व्यवस्था है। महिलाओं के प्रति विभिन्न अपराधों की विस्तार से जानकारी देने के साथ उन्होंने कहा कि महिलाओं के साथ होने वाले ये सभी कृत्य अपराधों की श्रेणी में आते हैं, जिनके तहत शिकायत की जा सकती है और अपराधी को सजा दिलाई जा सकती है।


वेबिनार में उपस्थित आईपीएस ध्रुव कांत ठाकुर -एडीजी एटीएस चीफ उत्तर प्रदेश पुलिस ने साइबर सुरक्षा, लैंगिक हिंसा, घरेलू हिंसा, पाक्सों एक्ट, महिला हेल्प लाइन नंबर 1090, 108, 102, 112, 181, बाल विवाह, कन्या भ्रूण हत्या संबंधी तथा अन्य प्रचलित कानूनों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने वेबिनार में उपस्थित शिक्षकों जो अभिभावक भी हैं उनसे अपेक्षा की कि वे अपने बच्चों को विशेषकर पुत्रों को महिलाओं के प्रति सम्मानजन दृष्टिकोण रखने के संस्कार दें। उन्होंने छात्राओं को सशक्त बनने की प्रेरणा दी। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि किस प्रकार से सोशल मीडिया में आपत्तिजनक पोस्टों को फारवर्ड करने और स्वयं पोस्ट करने से बचें।



उल्लेखनीय है कि नवरात्रि की शुभ तिथियों में महिलाओं और बालिकों की सुरक्षा से जुड़ा यह अभियान चल रहा है। इसके तहत संस्कृति विवि पूरा पखवाड़ा आयोजित कर रहा है। इसी क्रम में विद्यार्थियों को महिला सुरक्षा और सम्मान संबंधी शपथ अधिवक्ता रुचि चौधरी द्वारा शपथ दिलाई गई। सोमवार को मनोवैज्ञानिक सतीश कौशिक द्वारा घरेलू हिंसा के बारे में बताया गया। अभियान के तहत डीआईजी उप्र पुलिस शलभ माथुर महिला सुरक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। पखवाड़े में नारा प्रतियोगिता, महिलाओं के स्वास्थ्य सुरक्षा के प्रति विशेषज्ञों द्वारा खानपान की जानकारी भी दी जाएगी।  


 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।

12 हजार किलोमीटर तक फैले साजिश के चक्रव्यूह को डीसीपी विनीत कुमार की टोली के ‘अभिमन्यु’ एसआई राकेश वशिष्ठ ने किया ध्वस्त

पांच राज्यों तक चला दिल्ली पुलिस का अंतरराज्यीय अभियान, गुड्डू बादशाह हत्याकांड में आठ आरोपी गिरफ्तार; अवैध पिस्तौल, मैगजीन और जिंदा कारतूस बरामद डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  नई दिल्ली।  दक्षिण-पूर्वी जिला पुलिस ने करीब 12 हजार किलोमीटर तक फैले साजिश के चक्रव्यूह को भेदते हुए मोहम्मद इरशाद आलम उर्फ गुड्डू बादशाह हत्याकांड का पर्दाफाश करने का दावा किया है। पुलिस उपायुक्त विनीत कुमार, आईपीएस के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान में ओखला इंडस्ट्रियल एरिया की स्पेशल टास्क फोर्स में तैनात एसआई राकेश वशिष्ठ ने अहम भूमिका निभाई। दिल्ली से तमिलनाडु तक फैली जांच की बिखरी कड़ियों को जोड़ते हुए पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने मोबाइल फोन बंद कर लगातार ठिकाने बदले और इंटरनेट एवं हॉटस्पॉट आधारित संचार का सहारा लिया। इसके बावजूद एसआई राकेश वशिष्ठ और उनकी टीम तकनीकी निगरानी तथा जमीनी सूचनाओं के सहारे उनका पीछा करती रही। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, तेलंगाना और तमिलनाडु में चले इस अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने लगभग 12 हजार किलोमीटर की दूरी तय की। 28 जुलाई को हु...