सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संस्कृति विश्वविद्यालय ने आईएसडीसी यूके से एमओयू किया

संस्कृति विश्वविद्यालय ने आईएसडीसी यूके से एमओयू किया



रिटायर्ड लेफ्टिनेंट बच्चू सिंह 


लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया 


मथुरा। संस्कृति विश्वविद्यालय और इंटरनेशनल स्किल डेवलपमेंट कारपोरेशन यूनाइटेड किंगडम ने एक मेमोरेंडम आफ अंडरस्टैंडिंग(एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते के तहत इंटरनेशनल स्किल डेवलपमेंट कारपोरेशन यूके के द्वारा संस्कृति विश्वविद्यालय के बीबीएऔर एमबीए पाठ्यक्रम में बिजनेस एनालिटिक्स का अध्यापन सुनिश्चित कराया जाएगा। ज्ञात हो कि इंटरनेशनल स्किल डेवलपमेंट कारपोरेशन को इंस्टिट्यूट ऑफ़ एनालिटिक्स (यूनाइटेड किंगडम व्यवसायिक संस्था) के द्वारा डाटा साइंस और एनालिटिक्स के क्षेत्र में समर्थन प्राप्त है।


इस एमओयू की सबसे बड़ी खास बात यह है कि इंटरनेशनल स्किल डेवलपमेंट कारपोरेशन यूके के द्वारा संस्कृति विश्वविद्यालय के बीबीए और एमबीए,  बीसीए एवं बी . टेक. पाठ्यक्रमों में बिजनेस एनालिटिक्स के  अध्यापन के बाद छात्रों को इंस्टिट्यूट ऑफ़ एनालिटिक्स यूके की एफिलिएट मेंबरशिप्स निर्धारित प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद  स्वतः प्राप्त हो जाएगी।


 इस समझौते के तहत आईएसडीसी के एक्सपर्ट्स द्वारा डाटा एनालिटिक्स प्रोग्राम के अंतर्गत आर प्रोग्रामिंग, स्टैटिस्टिक्स विथ आर, आर प्रोग्रामिंग, सैस और टेबल्यू, एसक्यूएल, बिग डाटा एनालिटिक्स, मशीन लर्निंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस,सोशल मीडिया एनालिटिक्स, डीप लर्निंग, नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग और कंप्यूटर विसन इत्यादि विषयों पर विस्तार से अध्यापन कराया जाएगा।


इंटरनेशनल स्किल डेवलपमेंट कारपोरेशन यूके के साथ हुआ यह एमओयू संस्कृति विश्वविद्यालय के बीबीए और एमबीए के छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण और उपयोगी अवसर प्रदान करने वाला है। विद्यार्थियों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर का ज्ञान और कौशल तो हासिल होगा ही साथ ही इन गूढ़ पाठ्यक्रमों के अध्ययन में विशेषज्ञों द्वारा दिए गए शिक्षण से सहजता भी होगी। एमओयू पर संस्कृति विश्वविद्यालय की ओर से कुल सचिव  पूरन सिंह एवं उप कुलसचिव बीपी शर्मा ने हस्ताक्षर किए तथा आईएसडीसी की ओर से जोनल हेड विकास खोसला और बिजनेस रिलेशनशिप मैनेजर मिस्टर नवीन जोशी ने हस्ताक्षर किया।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।

12 हजार किलोमीटर तक फैले साजिश के चक्रव्यूह को डीसीपी विनीत कुमार की टोली के ‘अभिमन्यु’ एसआई राकेश वशिष्ठ ने किया ध्वस्त

पांच राज्यों तक चला दिल्ली पुलिस का अंतरराज्यीय अभियान, गुड्डू बादशाह हत्याकांड में आठ आरोपी गिरफ्तार; अवैध पिस्तौल, मैगजीन और जिंदा कारतूस बरामद डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  नई दिल्ली।  दक्षिण-पूर्वी जिला पुलिस ने करीब 12 हजार किलोमीटर तक फैले साजिश के चक्रव्यूह को भेदते हुए मोहम्मद इरशाद आलम उर्फ गुड्डू बादशाह हत्याकांड का पर्दाफाश करने का दावा किया है। पुलिस उपायुक्त विनीत कुमार, आईपीएस के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान में ओखला इंडस्ट्रियल एरिया की स्पेशल टास्क फोर्स में तैनात एसआई राकेश वशिष्ठ ने अहम भूमिका निभाई। दिल्ली से तमिलनाडु तक फैली जांच की बिखरी कड़ियों को जोड़ते हुए पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने मोबाइल फोन बंद कर लगातार ठिकाने बदले और इंटरनेट एवं हॉटस्पॉट आधारित संचार का सहारा लिया। इसके बावजूद एसआई राकेश वशिष्ठ और उनकी टीम तकनीकी निगरानी तथा जमीनी सूचनाओं के सहारे उनका पीछा करती रही। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, तेलंगाना और तमिलनाडु में चले इस अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने लगभग 12 हजार किलोमीटर की दूरी तय की। 28 जुलाई को हु...