चपकी सेवा कुञ्ज आश्रम ने मनाया बिरसा मुंडा गौरव जन जाति दिवस
प्रदीप कुमार जायसवाल
लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया
बभनी। चपकी सेवा कुज आश्रम कारीडाड मे विगत वर्ष की भाति इस वर्ष भी बिरसा मुण्डा जी की जयंती मनाई गयी। जिसमे मुख्य अतिथि विमल कुमार सिंह एव विशिष्ट अतिथि डाँ रामप्रसाद गौड रहे।
राष्ट्रीय संघ सेवक के उत्तर प्रदेश के काशी प्रान्त के प्रदेश संगठन मंत्री आनन्द जी जिनके दिशानिर्देश और कुशल नेतृत्व में आश्रम का संचालन होता हैं। बिरसा मुण्डा जी का जन्म 15 नवम्बर 1875 के दशक मे छोटे गरीब किसान परिवार मे हुआ था छोटा नागपुर में मुंडा एक समुदाय के रूप में था और उन्होंने अंग्रेजो के प्रति सभी मुंडा समुदाय व आदिवासी लोगो को एकजुट किया था।
यह आदिवासी के लिए महानायक के रूप में क्रांतिकारी तरीके से लामबंद करने के लिए विख्यात हो गए थे और आदिवासियों के हितो और उनके हक़ की लड़ाई का बीड़ा इन्होने उठाया था। आदिवासियों के भीतर पनप रही एकजुटता और आजादी की इस मशाला को भांपकर ब्रिटिश सरकार ने बिरसा मुंडा को आरोप लगाकर गिरफ्तार कर लिया और उन्हें 2 वर्ष के लिए जेल भेज दिया।
सोनभद्र के अंदर मौजूद आदिवासी समुदाय आज भी अपने गौरव शाली इतिहास को याद करने के लिए और अपने महानायक बिरसा मुंडा के सम्मान में गौरव जनजाति दिवस का आयोजन करता हैं।
उसी कड़ी में आयोजित इस कार्यक्रम में वस्त्र वितरण भी किया गया और समाज के गणमान्य व सम्मानित व्यक्ति माननीय सीताराम जी, कृष्ण गोपाल जी, डाँ लालजी सुमन ,भारतीय जनता पार्टी के दुद्धी मण्डल अध्यक्ष मनोज सिंह बबलू व रामप्रकास, राजेन्द्र, तमाम सैकडो लोगो की मौजुदगी मे यह कार्यक्रम सम्पन हुआ.
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें