सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

गौ माता हमारी संस्कृति का अहम हिस्सा: नवीन गोयल

गौ माता हमारी संस्कृति का अहम हिस्सा: नवीन गोयल



  • गोपाष्टमी पर्व पर सेक्टर-9 गौशाला में किया कार्यक्रम
    गायों को चारा खिलाकर गौमाता के संरक्षण का दिया संदेश



ऋतू सैनी


लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया

गुरुग्राम। रविवार को गोपाष्टमी के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला सचिव नवीन गोयल ने आह्वान किया कि हर घर में एक गाय का पालन जरूर किया जाना चाहिए। क्योंकि गाय हमारे जीवन में बहुत ही उपयोगी है। गाय के स्पर्श मात्र से हमारे अनेक रोग दूर होते हैं। उन्होंने गोपाष्टमी की सभी को बधाई देते हुए आज के दिवस का महत्व भी बताया। 



यहां सेक्टर-9 स्थित श्री राधा-कृष्ण गोशाला में गोपाष्टमी पर्व पर श्री नवीन गोयल गायों को चारा खिलाने पहुंचे। उन्होंने कहा कि गाय हमारी संस्कृति का अहम हिस्सा है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में सरकार ने गायों की रक्षा के लिए अनेक अच्छे निर्णय लिए हैं। हरियाणा में गौ सेवा आयोग की स्थापना तक की गई है। साथ ही प्रदेश की गोशालाओं को विशेष फंड भी सरकार की ओर से दिया जाता है। उन्होंने गोशाला प्रबंधन समिति द्वारा यहां चलाई जा रही गोशाला और इसकी व्यवस्था की तारीफ की। गोपाष्टमी पर्व को मनाए जाने के विषय में नवीन गोयल ने कहा कि आज के दिन से ही श्रीकृष्ण जी ने 8 साल की उम्र में गायों को चराना शुरू कर दिया था। गायों को हमारी संस्कृति में माता का दर्जा दिया गया है। इस संस्कृति को हमें अब और आगे बढ़ाना होगा। हम सदा गौ माता की जय बोलते हैं। हम सबका प्रयास तो यह भी होना चाहिए कि हर घर में एक गाय का पालन किया जाए। ग्रामीण अंचल में तो ऐसा शत-प्रतिशत किया जा सकता है। गाय का मूत्र, गोबर भी हमारे लिए उपयोगी है। इससे कई असाध्य बीमारियों का उपचार होता है।  
नवीन गोयल ने गायों की दुर्दशा पर कहा कि आज गौमाता सड़कों पर विचरती नजर आती है। कूड़ा-करकट में मुंह मारते हुए प्लास्टिक की थैलियां तक खाने को मजबूर हैं। हमें यह प्रण लेना चाहिए कि जहां कहीं भी गाय को बेहाल देखें, तुरंत या तो गोशाला में पहुंचाएं या फिर गोशाला प्रबंधकों को इसकी सूचना दें। ऐसा करके भी हम गौ सेवा कर सकते हैं।


 

इस मौके पर गोशाला की संचालिका साध्वी सविता कटारिया ने बताया कि गौशाला में 3011 गायों का पालन किया जा रहा है। बीजेपी जिला सचिव नवीन गोयल समय-समय पर गोशाला पहुंचकर गायों की सेवा करते हैं। उन्होंने कहा कि नवीन गोयल जैसे गोभक्तों की बदौलत ही गौशाालाओं में गायों का सही तरीके से पालन किया जा रहा है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि गायों की सेवा को आगे आएं। गौमाता का आशीर्वाद सदा फलता-फूलता है। इस मौके पर बीजेपी जिला सचिव राजेश गुलिया, चेयरमैन इंद्रपाल सल्ले, प्रवक्ता अजय शर्मा, अत्तर ङ्क्षसह संधू, श्रीकृष्ण दलाल, योग एवं व्यायाम प्रचार समिति के प्रधान सतीश तायल, मनीष यादव, रिषीराज भारद्वाज, डा. वीके त्रिपाठी, जयप्रकाश गुलिया, पीपी मेहता, सवाई सिंह, सुरेश शर्मा, रिटायर थानेदार किशन लाल, महेश  पंडित समेत काफी संख्या में गौभक्त मौजूद रहे।


 

 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

पोषाहार वितरण में लापरवाही की शिकायत पर मौके पर पहुंचे विभागीय अधिकारी : आंगनवाड़ी हुई कार्य मुक्त

अरविन्द गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर/सोनभद्र: विकास खण्ड म्योरपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत जरहा टोला दिघुल में तत्कालीन आंगनवाड़ी कार्यकत्री श्रीमति जावित्री दुबे द्वारा नियमित पोषाहार वितरण नहीं किए जाने की शिकायत पुष्टाहार विभाग को लंबे समय से मिल रहा था कि एक बार पुनः दिघुल के लाभार्थियों व ग्रामीणों द्वारा लिखित शिकायत विभाग को भेजा गया जिसकी शिकायत पर 31अगस्त दिन रविवार पूर्वाह्न 11 बजे विभागीय अधिकारी (सी.डी.पी.ओ.म्योरपुर) औचक निरीक्षण के लिए उनके जरहा 5 आंगनबाड़ी केंद्र बरडाड पर पहुंचे तो मौजूदा लाभार्थियों ने इनकी घोर लापरवाही का पूरा दस्तूर सुनाया तथा मौके पर अधिकारी ने देखा कि आंगनबाड़ी जावित्री दुबे द्वारा बरडाड केंद्र पर वितरण हो रहा चने के दाल में पूरी तरह से घुन लगे हुए थे सी. डी. पी. ओ. ने रजिस्टर चेक किए तो रजिस्टर में वितरित नाम 48 थे जबकि मौके पर 38 लाभार्थी ही मिले जिस पोषाहार को शासन द्वारा कुपोषण से बचाने के लिए बच्चों व गर्भवती महिलाओं को निःशुल्क वितरण कराया जाता रहा है वही पोषाहार जमीनी स्तर से पशुओं को खाने के योग्य भी नहीं पाया गया जिससे विभागीय...