सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

हादसों का अड्डा और श्रमिकों की कब्रगाह बनता एनटीपीसी रिहन्द स्टेशन

एनटीपीसी रिहंद स्टेशन के कोल मिल में हादसा,श्रमिक की मौत


परिजनों ने कम्पनी पर लगाया लापरवाही का आरोप


एनटीपीसी प्रबंधन ने शुरू की दुर्घटना के कारणों की जाँच



प्रदीप कुमार जायसवाल 


लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया 


बीजपुर,सोनभद्र। स्थानीय एनटीपीसी रिहंद परियोजना में गुरुवार की रात इकाई एक के कोल मिल में चल रहे अनुरक्षण कार्य के दौरान अचानक ऊपर से  कोयला गिरने से एक संविदा  श्रमिक की मौत हो गई। परिजनों ने कंपनी प्रबंधन पर लगाया लापरवाही का आरोप।
प्राप्त जानकारी के अनुसार  रामअधीन गुप्ता पुत्र चतुरी प्रसाद उम्र लगभग 53 वर्ष निवासी बीजपुर टोला शांतिनगर रिहंद परियोजना में कोल मिल अनुरक्षण का कार्य कर रही एक कंपनी में संविदा श्रमिक के रूप में कार्यरत थे।बताया जाता है कि इस कंपनी का टेंडर एक महीने पूर्व ही हुआ था।नाइट शिफ्ट में कार्य करने के दौरान गुरुवार की रात मिल में अचानक रामअधीन के ऊपर भारी मात्रा में कोयला गिर गया।प्लांट में हादसे की सूचना मिलते ही एनटीपीसी के वरिष्ठ अधिकारियों,कंपनी के कर्मचारियों सहित सीआईएसफ की टीम मौके पर पहुँच कर श्रमिक को घायल अवस्था मे बाहर निकाल कर आनन फानन में परियोजना के धन्वंतरी चिकित्सालय में पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्रथम दृष्टया श्रमिक को मृत घोषित कर दिया।मृतक श्रमिक राम अधीन के परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि घटना 11 बजे रात्रि में हुई इसके बाद भी न तो एनटीपीसी प्रबंधन और ना ही कंपनी के लोगो द्वारा परिजनों को सूचना दी गयी।रात के लगभग 2 बजे साथ मे कार्य कर रहे श्रमिकों के द्वारा परिजनों को सूचना प्राप्त हुई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।परिजनों ने कंपनी तथा एनटीपीसी प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक बीजपुर श्याम बहादुर यादव ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी में रखवा दिया था।शुक्रवार की सुबह शव का पंचनामा करवाकर अंत्यपरीक्षण हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजने की कार्यवाई की गई। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले की जांच किया जा रहा है प्रथम दृष्टया मौत का कारण दुर्घटना प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।अभी तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर नही दी गई है यदि कोई तहरीर दी जाती है तो जाँच पड़ताल कर आवश्यक कार्यवाई की जाएगी।
इस सम्बंध में एनटीपीसी प्रबंधन का कहना है कि रात्रि में कोल मिल में अनुरक्षण कार्य करने के दौरान श्रमिक के घायल होने की सूचना मिलते ही एनटीपीसी के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुँच गए थे श्रमिक को तत्काल हॉस्पिटल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने श्रमिक को मृत घोषित कर दिया।इस दुर्घटना के कारणों की जांच किया जा रहा है वरिष्ठ अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

पचास साल में कैसा रहा हिमाचल की लाइफलाइन HRTC का सफ़र

1974 से लेकर 2024 तक HRTC का सफ़र उप मुख्यमंत्री ने एचआरटीसी के संग्रहालय एवं वाल ऑफ हॉनर का किया शुभारंभ स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य पर निगम द्वारा 12 अक्टूबर को भव्य समारोह का होगा आयोजन गब्बर सिंह वैदिक Local Newsofindia उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज हिमाचल पथ परिवहन निगम के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर पुराना बस अड्डा शिमला में स्थित हिमाचल पथ परिवहन निगम के मुख्य कार्यालय में निर्मित संग्रहालय एवं वाल ऑफ हॉनर का लोकार्पण किया। इस अवसर उन्होंने कहा कि वाल ऑफ हॉनर के माध्यम से हम यहाँ पर हिमाचल पथ परिवहन निगम के सफर को जान सकेंगे। उन्होंने बताया कि 1974 से लेकर अब तक के फैसलों एवं अवार्ड्स अंकित किया गया है। इसके साथ-साथ हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों के मॉडल को भी अलग अलग स्थानों पर दर्शाया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे प्रदेश को निगम के 50 वर्ष पूर्ण होने पर गर्व होना चाहिए। निगम की बसों की सेवाएं दुर्गम क्षेत्रों तक है और लोगों को उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचती है। हमारे बसों के ड्राइवर सबसे अचे अनुभवी है। उन्होंने कहा कि स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य पर निगम द्वारा...

मीडिया और राजनीति के बीच तकनीकी और रणनीतिक पुल बना लोकतंत्र को सशक्त और पारदर्शी बनाने के गुरु हैं डॉ विजय शुक्ल

डॉ. विजय कुमार शुक्ला भारतीय मीडिया, तकनीकी रणनीति, और राजनीतिक परामर्श के क्षेत्र में एक प्रमुख नाम हैं। उन्होंने Local News of India (LNI) की स्थापना की, जो एक प्रमुख हिंदी डिजिटल समाचार पोर्टल है, और साथ ही ElectLine नामक एक राजनीतिक परामर्श और चुनावी प्रबंधन कंपनी की भी स्थापना की। ElectLine ने विभिन्न राजनीतिक दलों और नेताओं के लिए चुनावी रणनीतियों, डेटा एनालिटिक्स, और डिजिटल मीडिया अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। डॉ. शुक्ला की शैक्षिक पृष्ठभूमि में एमबीए (विपणन और वित्त) , सॉफ़्टवेयर इंजीनियरिंग में प्रमाणन (MNNIT, इलाहाबाद) , और कृषि विज्ञान में डॉक्टरेट शामिल हैं। उन्होंने eMag Technologies Pvt. Ltd. की स्थापना की और कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के लिए डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, कंटेंट मैनेजमेंट सिस्टम (CMS), और मोबाइल न्यूज डिलीवरी आर्किटेक्चर का विकास किया। उनकी विशेषज्ञता में डिजिटल मीडिया रणनीति , राजनीतिक परामर्श , और तकनीकी समाधान शामिल हैं। डॉ. शुक्ला ने Deshbandhu.co.in , DatelineIndia.com , Janadesh.in , और Akhand Himachal Daily जैसे प्लेटफॉर्म्स के लिए कंट...