सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

हर पेट को रोटी, हर तन को कपड़ा देने को आगे आएं: नवीन गोयल

हर पेट को रोटी, हर तन को कपड़ा देने को आगे आएं: नवीन गोयल



  • रोटी बैंक रोजाना भर रहा है सैंकड़ों भूखे लोगों का पेट

  • लोगों से चंदा, पुराने कपड़े आदि देने की अपील


 



ऋतु सैनी


लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 


गुरुग्राम। भारतीय जनता पार्टी के जिला सचिव एवं प्रसिद्ध समाजसेवी नवीन गोयल ने कहा कि जिस तरह से लॉकडाउन में हम सबने मिलकर भूखे लोगों को खाना खिलाया। नंगे बदन व नंगे पांव को कपड़े व जूते-चप्पले पहनाए, वैसे ही अब भी हमें यह काम करना चाहिए। आज भी शहर में अनेकों लोग ऐसे हैं, जो कि अपनी आजीविका नहीं चला पा रहे। इसलिए हमें हर पेट को रोटी और हर तन को कपड़ा को आगे आना चाहिए। यह बात उन्होंने सोमवार को यहां रोटी बैंक सेवा संस्थान की ओर से जरूरतमंदों को खाना आवंटित करने के दौरान कही। 


नवीन गोयल ने कहा कि दीन-दुनियों, गरीबों, जरूरतमंदों की कठिनाई को संपन्न लोगों को समझना चाहिए। उन्होंने रोटी बैंक संस्था की स्थापना करने वाले सुरेश कुमार को इस कार्य के लिए बधाई देते हुए कहा कि उनका यह कार्य अनुकरणीय है। इंसानियत की सेवा को उन्होंने इस तरह से शुरू किया है कि उनके द्वारा किया जा रहा कार्य सीधे लोगों का पेट भर रहा है। जिन भूखों का वे पेट भर रहे हैं, उनकी खूब दुआएं भी मिल रही हैं। जिला सचिव नवीन गोयल ने कहा कि यह बहुत ही पुण्य का कार्य है। हम सबका भी यह प्रयास होना चाहिए कि गुरुग्राम में कोई व्यक्ति भूखा ना सोए। यह किसी भी व्यक्ति के लिए बहुत ही दयनीय स्थिति होती है जब वह खाली पेट रहता है। हमें ऐसे लोगों की तलाशकर करके उन्हें खाना खिलाना चाहिए। हर आदमी रोजाना अगर एक व्यक्ति को भी खाना खिलाए तो शहर में कोई भूखा नहीं सोएगा। इस अभियान से जुड़कर वे खुद भी इस कार्य में अपनी आहुति दे रहे हैं। इस मौके पर बीजेपी युवा जिला कोषाध्यक्ष गगन गोयल, जिला कोषाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, केपी गर्ग, पटेल नगर से प्रदीप अग्रवाल, रोटी बैंक से चंद्रभान भारद्वाज, बाली पंडित समेत काफी संख्या में समाजसेवी मौजूद रहे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

39 साल की सरकारी सेवा के बाद अब वैश्विक मंच पर डॉ. गोपाल पाटील!

  66 वर्ष की उम्र में मानवाधिकारों की अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी, ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस ने बनाया एशिया का डिप्लोमैट और अंतरराष्ट्रीय सलाहकार परिषद का सलाहकार न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय का दौरा, बांग्लादेशी हिंदू समुदाय के बीच मानवाधिकारों की आवाज उठाई, मोहन भागवत के कार्यक्रम में भी हुए शामिल डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया पुणे/नई दिल्ली।  जिंदगी की असली पहचान इस बात से नहीं होती कि किसी व्यक्ति ने कितने वर्षों तक किस पद पर काम किया, बल्कि इस बात से होती है कि अपने अनुभव, ज्ञान और सामर्थ्य को उसने समाज के लिए कितना उपयोगी बनाया। महाराष्ट्र के पुणे निवासी विद्यावाचस्पति डॉ. भाऊ उर्फ गोपाल राधाबाई किशनराव पाटील की जीवनयात्रा इसी सोच का उदाहरण बनकर सामने आई है। भारत संचार निगम लिमिटेड में 39 वर्षों तक सेवाएं देने और उप महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने 66 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों के क्षेत्र में नई जिम्मेदारी संभाली है। नीदरलैंड के हेग स्थित ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस (जीएचआरडी) ने उन्हें एशिया के लिए डिप्लोमैट और अं...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।