सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कैनविन का कमाल...4 महीने में 205 लोगों से डोनेट कराया प्लाज्मा

कैनविन का कमाल...4 महीने में 205 लोगों से डोनेट कराया प्लाज्मा



  • जब तक दवाई नहीं तब तक इंसान के पास है इंसान का उपचार

  • कुल प्लाज्मा डोनेशन का 62 प्रतिशत डोनेशन में कैनविन का सहयोग

  • प्लाज्मा बैंक की स्थापना के पहले दिन ही कराए थे 4 प्लाज्मा डोनेट




सोशल काका 


लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया 


गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी गुरुग्राम में चिकित्सा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था कैनविन फाउंडेशन उन लोगों के लिए रामबाण साबित हो रही है, जो लोग कोरोना संक्रमित हुए। उन्हें प्लाज्मा की जरूरत पड़ी तो कैनविन की टीम दिन-रात उनकी सेवा में खड़ी रही और खड़ी है। संस्था के सकारात्मक प्रयासों से ही प्लाज्मा बैंक की स्थापना से अब तक 4 माह में 205 लोगों के प्लाज्मा डोनेट करवा दिए गए हैं। संस्था के इस अनुकरणीय कार्य की खूब सराहना हो रही है।  

शहर के कादीपुर स्थित रोटरी ब्लड बैंक में प्लाज्मा बैंक की स्थापना 30 जुलाई को की गई थी। स्थापना के दिन ही कैनविन फाउंडेशन ने कोरोना से ठीक हुए 4 लोगों का प्लाज्मा डोनेट कराया। संस्था के इस कार्य की जिला उपायुक्त अमित खत्री व सीएमओ डा. विरेंद्र यादव ने सराहना की। वे लगातार कैनविन की टीम को प्रेरित और मार्गदर्शन करते रहते हैं। इसके साथ ही रोटरी ब्लड एवं प्लाज्मा बैंक के इंचार्ज सुनील तनेजा भी पूरी तन्मयता से इसमें सहयोग कर रहे हैं।

प्लाज्मा बैंक की स्थापना होने के बाद कैनविन फाउंडेशन के संस्थापक डीपी गोयल, सह-संस्थापक नवीन गोयल ने अपनी टीम के साथ अधिक से अधिक प्लाज्मा डोनेट की दिशा में युद्ध स्तर पर काम करना शुरू कर दिया। संस्था के प्रयासों से अब तक 205 लोगों का प्लाज्मा डोनेट कराया जा चुका है। जिले में कुल 332 प्लाज्मा डोनेट हुए हैं। डीपी गोयल व नवीन गोयल ने कहा है कि करो प्लाज्मा दान-बचाओ किसी की जान। उन्होंने कहा कि कोरोना की अभी तक दवाई नहीं आई है। इसलिए आज इंसान ही इंसान के ईलाज का माध्यम बना हुआ है। कोरोना से ठीक हुए व्यक्ति द्वारा दिया गया प्लाज्मा कोरोना संक्रमितों के उपचार में काम आ रहा है। इसके काफी सकारात्मक परिणाम मिल रहे हैं। इसलिए सभी सामाजिक संस्थाओं से भी उनकी अपील है कि वे प्लाज्मा डोनेट कराने में अपनी भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि जो कोई भी कोरोना से ठीक हुआ व्यक्ति अगर कोरोना डोनेट करना चाहता है तो संस्था के नंबर-9654000098 पर कॉल करके संपर्क कर सकता है।

प्लाज्मा डोनेट करने से शरीर में किसी भी तरह से कोई कमजोरी नहीं आती। लोग खुद भी कोरोना डोनेट करें और दूसरों को भी इसके लिए जागरुक करें, प्रेरित करें। कैनविन फाउंडेशन द्वारा मीडिया, सोशल मीडिया, शहर में हॉर्डिंग लगवाकर जन जागरण अभियान भी शुरू किया है। कोरोना से ठीक हुए लोगों को घर से प्लाज्मा बैंक तक लाने-ले जाने की सुविधा भी शुरू की। लोगों में जागरुकता भी आई।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...