सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संविधान और लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए प्रेस की स्वतंत्रता बहुत ही महत्वपूर्ण 

संविधान और लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए प्रेस की स्वतंत्रता बहुत ही महत्वपूर्ण 


 
प्रदीप जायसवाल 


लोकल न्यूज आँफ इंडिया


पिपरी , सोनभद्र ।  स्थानीय नगर के रेणुकूट शक्तिनगर रोड पर  राहुल प्रियंका गांधी सेना कांग्रेस सोनभद्र के जिलाध्यक्ष वी के मिश्रा के कार्यालय पर सोमवार देर शाम को पत्रकारिता दिवस के मौके पर एक बैठक बुलाई गई जिसमें कलम की स्वतंत्रता को लेकर कई सवाल जवाब और इसके लिए सख्त कदम उठाने के लिए विशेष ध्यान दिया गया। रेनुकोट शक्तिनगर रोड पर स्थित  राहुल प्रियंका गांधी सेना कांग्रेस सोनभद्र के जिलाध्यक्ष वी के मिश्रा तत्वावधान में 18 नवंबर को राष्ट्रीय पत्रकार दिवस पर विशेष ऑनलाइन टेलीफोनिक बैठक बुलाई गई जिसमें संगठन के सभी पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया और देश में पत्रकारों के ऊपर आए दिन हो रहे हमले अत्याचार जानलेवा हमला आदि को लेकर पदाधिकारियों ने एक दूसरे से सवाल जवाब किया और इस पर सख्त कदम उठाने के लिए जिलाध्यक्ष और प्रदेश के उच्च पदाधिकारियों को भी इसे गंभीरता से लेने के लिए जिलाध्यक्ष वी के मिश्रा से कहा गया। जिस पर वी के मिश्रा ने इस बात को बखूबी समझते हुए संगठन के बड़े पदाधिकारियों को अवगत कराने और शीघ्र निर्णय लेने के लिए कहा है। आगे कहा कि पत्रकारों के ऊपर अब अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा इसके लिए संगठन आगे बढ़कर विद्रोह करेगा। इसी क्रम में जनपद के जिला मीडिया प्रभारी शिव नारायण तिवारी ने सभी पत्रकारिता साथियों को राष्ट्रीय पत्रकार दिवस पर क्या बधाई दूं जब हमारे ही पत्रकार साथियों के साथ उनके परिवार के साथ अत्याचार, जानलेवा हमला हो रहा है और शासन प्रशासन इसको देखते हुए भी अनजान बने हुए हैं तो कैसे आप सबको बधाई दे सकते हैं। हमारे संविधान को कायम रखने और लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए प्रेस की स्वतंत्रता बहुत ही महत्वपूर्ण है। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ जल्दी ही संगठन के बड़े पदाधिकारियों से पत्रकारों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीरता से लेकर कोई निर्णय ले और कुम्भकर्ण की नींद सो रहे शासन प्रशासन को जगाया जाए और पत्रकारों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार प्रदेश सरकार अपना दायित्व सुनिश्चित करें। इस मौके पर राहुल प्रियंका गांधी सेना कांग्रेस सोनभद्र जिलाध्यक्ष  वी. के. मिश्रा, जिला मुख्य महासचिव आनंद कुमार, जिला मीडिया प्रभारी शिव नारायण तिवारी, ब्लॉक ज्ञान बल्लभ दुबे उर्फ ज्ञानू महाराज, सह जिला मीडिया प्रभारी नित्या एन द्विवेदी, अंकित दुबे, आलोक दुबे आदि पत्रकार बंधु उपस्थित हुए।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

39 साल की सरकारी सेवा के बाद अब वैश्विक मंच पर डॉ. गोपाल पाटील!

  66 वर्ष की उम्र में मानवाधिकारों की अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी, ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस ने बनाया एशिया का डिप्लोमैट और अंतरराष्ट्रीय सलाहकार परिषद का सलाहकार न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय का दौरा, बांग्लादेशी हिंदू समुदाय के बीच मानवाधिकारों की आवाज उठाई, मोहन भागवत के कार्यक्रम में भी हुए शामिल डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया पुणे/नई दिल्ली।  जिंदगी की असली पहचान इस बात से नहीं होती कि किसी व्यक्ति ने कितने वर्षों तक किस पद पर काम किया, बल्कि इस बात से होती है कि अपने अनुभव, ज्ञान और सामर्थ्य को उसने समाज के लिए कितना उपयोगी बनाया। महाराष्ट्र के पुणे निवासी विद्यावाचस्पति डॉ. भाऊ उर्फ गोपाल राधाबाई किशनराव पाटील की जीवनयात्रा इसी सोच का उदाहरण बनकर सामने आई है। भारत संचार निगम लिमिटेड में 39 वर्षों तक सेवाएं देने और उप महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने 66 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों के क्षेत्र में नई जिम्मेदारी संभाली है। नीदरलैंड के हेग स्थित ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस (जीएचआरडी) ने उन्हें एशिया के लिए डिप्लोमैट और अं...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।