सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

शिक्षा और चिकित्सा सरकार की पहली प्राथमिकता--सुशील गुप्ता

विद्यालयी शिक्षा का मॉडल विश्वविद्यालय में भी स्थापित करेंगे--सांसद


सोशल काका 

लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया 

दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार गुप्ता ने कहा कि शिक्षा और चिकित्सा दिल्ली सरकार की पहली प्राथमिकता है।शिक्षा ऐसी हो जो विद्यार्थियों को रोजगार से जोड़े ताकि वे आत्मनिर्भर हो सके। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें अच्छी शिक्षा ना मिलती तो वे आज इस मुकाम पर नहीं होते। वे जो कुछ भी है अपने शिक्षकों की वजह से है यदि उन्हें अच्छे शिक्षक नहीं मिले होते तो उच्च शिक्षा ग्रहण नहीं कर पाते।उक्त विचार उन्होंने आम आदमी पार्टी के शिक्षक संगठन दिल्ली टीचर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल को कहे।डीटीए के प्रभारी प्रोफेसर हंसराज 'सुमन' के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल उनके निवास पर मिला।


         गुप्ता ने आगे कहा कि शिक्षा ही व्यक्ति के जीवन में बदलाव लाती है।जिस तरह से दिल्ली की सरकार ने स्कूली शिक्षा में देश को एक मॉडल दिया है जिसकी तारीफ देश-विदेशों में हो रही है वैसा ही मॉडल हम अपनी सरकार के विश्वविद्यालयों में देना चाहते है। विश्वविद्यालयी शिक्षा में  बदलाव कर हर छात्र तक पहुंचना चाहते हैं ,शिक्षा के बिना कोई भी छात्र न बचे यह सरकार की मंशा है।उन्होंने आगे कहा कि शिक्षा को हमें  रोजगार से जोड़ना पड़ेगा तभी छात्र आत्मनिर्भर बन पाएंगे। उन्होंने डीटीए के प्रतिनिधि मंडल से कहा कि दिल्ली सरकार के अंतर्गत आने कॉलेजों / विश्वविद्यालयों में छात्रों के लिए रोजगार संबंधी विषयों की शिक्षा देना चाहते है इसके लिए सरकार समाज के सभी वर्गों के छात्रों को शिक्षा के माध्यम से उपर उठाना चाहती है जिससे छात्र अपना व्यवसाय कर बहुत से लोगों को रोजगार दे सकते है।


       सुशील गुप्ता ने एडहॉक शिक्षकों के एक प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा कि दिल्ली सरकार के अंतर्गत आने वाले शतप्रतिशत वित्त पोषित 12 कॉलेज और 5 फीसदी वाले 16 कॉलेजों में जल्द ही सरकार के साथ बैठकर लंबे समय से एडहॉक टीचर्स के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे शिक्षकों को स्थायी नियुक्ति करने के आदेश जारी कराएंगे।उन्होंने कहा कि कोविड-19 के कारण बहुत से छात्रों को मोबाइल, इंटरनेट, लेपटॉप के माध्यम से शिक्षा मिल पा रही है ,जैसे ही इस महामारी का दौर खत्म होगा उच्च शिक्षा के लिए एक डॉक्युमेंट तैयार करेंगे जिसमें डीटीए से जुड़े शिक्षकों की मदद ली जाएगी।


                प्रोफेसर हंसराज 'सुमन' ने सांसद  सुशील कुमार गुप्ता को आश्वासन दिया है कि उच्च शिक्षा और शिक्षकों के स्थायीकरण के  लिए जो भी एजेंडा तैयार किया जाएगा उससे कभी पीछे नहीं हटेंगे।उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली सरकार के 28 कॉलेजों में जहां उनकी गवर्निंग बॉडी और चेयरमैन है वहाँ पर जनवरी 2021 से परमानेंट अपॉइंटमेंट्स की प्रक्रिया शुरू कराएंगे।उन्होंने एक दशक से ज्यादा से पढ़ा रहे शिक्षकों को करेक्ट रोस्टर के माध्यम से समायोजन करने की बात भी की।जिस पर सांसद ने सरकार से बात करने का आश्वासन दिया।


               डीटीए के इस प्रतिनिधि मंडल में लगभग 25 शिक्षकों ने भाग लिया।प्रभारी हंसराज 'सुमन', डॉ. गोपाल राणा, डॉ. नरेंद्र कुमार पांडेय, डॉ. राजेश राव ,डॉ. प्रतीक कुमार,नॉन टीचिंग से  केदारनाथ  अनिल कुमार,  राजकुमार यादव  आदि ने भी उच्च शिक्षा और संगठन को कैसे मजबूत किया जाए पर विचार रखें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।