सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अपने 136 वे स्थापना दिवस पर 30 दिसंबर को पांच किलोमीटर की पदयात्रा करेगी कांग्रेस

  • किसानों के समर्थन में होगी पदयात्रा
  • जिले भर के सभी दिग्गज कांग्रेसी नेता होंगे शामिल



प्रदीप कुमार जायसवाल 

लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया 

सोनभद्र। राहुल प्रियंका गांधी सेना कांग्रेस के जिलाध्यक्ष माननीय वीके मिश्रा जी ने अपने लिखित प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से इस प्रेस को बताया कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी एवं प्रदेश अध्यक्ष माननीय अजय कुमार लल्लू जी तथा उप्र कांग्रेस की प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी जी के निर्देशानुसार कांग्रेस के 136वां स्थापना दिवस को पूरे-पूरे देश की हर विधानसभाओं में कांग्रेस जनों को किसानों के सम्मान में कांग्रेस पार्टी है मैदान में के तहत पदयात्रा निकालकर किसानों में काले कृषि कानून के संदर्भ में जागरूकता पैदा करने का प्रयास किया जाएगा। इसी क्रम में दुद्धी विधानसभा क्षेत्र के बकरिहवां तिराहे से दोपहर बारह बजे यह यात्रा चलकर चपकी लैंपस तक पैदल मार्च करते हुए गांव-गांव जाकर किसानों को जागरूक करने कार्यक्रम आयोजित है।



जिलाध्यक्ष महोदय ने बताया कि इस कार्यक्रम हेतु प्रदेश कांग्रेस ने एक प्रभारी भेजा है यह संपूर्ण कार्यक्रम जिला कांग्रेस के अध्यक्ष माननीय रामराज सिंह गौड़ के नेतृत्व में संपन्न होगा।



 ‌उक्त कार्यक्रम में राहुल प्रियंका गांधी सेना के प्रदेश महासचिव एवं पूर्व डायरेक्टर त्रिवेणी क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के माननीय राजेश द्विवेदी जी, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव ज्ञानेंद्र त्रिपाठी जी, सेवादल के मुख्य संगठक जिला प्रमुख माननीय कौशलेश पाठक, किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष,युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस,क्षात्र संगठन के सभी जिला अध्यक्षों ब्लाक अध्यक्षों तथा नगर अध्यक्षों की उपस्थिति शत् प्रतिशत अनिवार्य होगी। 




राहुल प्रियंका गांधी सेना के जिलाध्यक्ष माननीय वीके ने म्योरपुर ब्लाक अध्यक्ष ऋषि राज,बभनी ब्लाक अध्यक्ष ज्ञान बल्लभ दुबे एवं दुद्धी ब्लाक अध्यक्ष सब्बीर अहमद को खासकर जिम्मेदारी सौंपते हुए तीनों ब्लाकों के प्रभारियों क्रमश: जिला महासचिव श्री रोशन जहां एवं ओपी सिंह तथा कृष्ण मुरारी जायसवाल जी को प्रस्तावित कार्यक्रम को ऐतिहासिक सफल बनाने के लिए निर्देशित किया है

 इसके अलावा इस पदयात्रा की सफलता में लगे सभी पदाधिकारियों की ब्यक्तिगत मानीटरिंग के लिए जिला उपाध्यक्ष श्रीमती विंदु गिरी जी को लगाया है  ताकि कोरोना को देखते हुए सभी को फेस मास्क उपलब्ध कराते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सुनिश्चित किया जा सके।

जिलाध्यक्ष  मिश्रा जी ने दुद्धी विधान सभा के सभी स्थानीय आदिवासियों वनवासियों मजदूरों और किसानों का आह्वान करते हुए आग्रह एवं अपील किया है कि आप लोग ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस प्रस्तावित पदयात्रा में शामिल होकर देशभर के आंदोलित किसानों को अपना मानवीय समर्थन दीजिए ताकि यह काला कानून निरस्त करने के लिए केंद्र सरकार को बाध्य किया जा सके ।

अंत में  मिश्रा जी ने बताया है कि उपरोक्त कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सुभाष खरवार,जिला पंचायत प्रतिनिधि ह्रदय नारायण, प्रदेश सचिव अनुसूचित जाति मनोनीत रबी, कांग्रेस संगठन प्रभारी प्रदेश सचिव देवेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व विधायक ललितेशपति त्रिपाठी सहित कई नेता इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।