सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जनचौपाल में किसानो बिलो की कमिया गिनाता समाजवाद


त्रिरत्न शुक्लेश 

लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया 

ओबरा।  समाजवादी पार्टी द्वारा ओबरा विधानसभा के फफराकुण्ड ग्राम पंचायत में ओबरा विधानसभा प्रभारी रमेश सिंह यादव जी के नेतृत्व में किसानों के बीच जनचौपाल लगाकर किसान विरोधी काले कानून की कमियां गिनाई गयी और किसानों को इससे होने वाले भारी नुकसान से भी अवगत कराया गया, वहीं पूर्वर्ती समाजवादी सरकार में किसानों को मिल रहे लाभ को भी गिनवाया गया ।

मुख्य वक्ता जल पुरुष रमेश सिंह यादव ने बताया कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के क्रम में यह जो किसानों के लिए काला कानून लाया गया है इससे किसान अपने ही खेतों में बंधुआ मजदूर बन जायेगा, किसानों का जीवन बाद से बद्दतर हो जाएगा,हम सभी लोग इस कानून का पुरजोर विरोध करते हैं और जब तक यह काला कानून वापस वापस नही लिया जाएगा समाजवादी पार्टी का किसानों के साथ यह संघर्ष जारी रहेगा।

नगर अध्यक्ष ओबरा बिपिन सिंह कश्यप ने बताया की समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के निर्देश पर किसानों के हक़ की लड़ाई निरन्तर जारी रहेगी, हमारा आंदोलन धीरे धीरे और भी उग्र होते जाएगा जबतक की यह किसान विरोधी काला कानून वापस नही होता,समाजवादी पार्टी की सरकार में किसानों को दुर्घटना बीमा 5 लाख व मुफ्त सिंचाई,मुफ्त बीज व फसलों को उचित समर्थन मूल्य तय था जिसे भाजपा की सरकार ने समाप्त कर उनके साथ अन्याय किया है जिसे हम कतई बर्दाश्त नही करेंगे ।

शिक्षक सभा जिलाध्यक्ष त्रिरत्न शुक्लेश ने बताया कि किसानों की असली पार्टी समाजवादी पार्टी है जिसने हमेशा से किसानों के हित में जनकल्याणकारी योजनाएं दीं, भाजपा सरकार में किसानों के बल पर आई और आज उन्ही के साथ यह घोर अन्याय कर रही है जिसे हम बर्दास्त नही करेंगे और किसानों के हित मे लगातार संघर्ष करते रहेंगे।

जन चौपाल का संचालन सपा नेता लक्ष्मण यादव ने किया।

जनचौपाल में प्रमुख रूप से सत्येंद्र मोहन ओझा,पनारी ग्राम प्रधान उदित नारायण,महेश,गंगेश गोंड, जमशेद खान, कन्हैया यादव,रामचन्दर, सूबेदार,राज सिंह,कौशल,भोला,रामदास गंहवा, भरत,वासुदेव,बिफ़िइया,धनदेई,अनन्त लाल,रामस्वरूप,रामलखन,फौजदार यादव,राजमणी, अदब आदि लोग उपस्थित रहे ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

39 साल की सरकारी सेवा के बाद अब वैश्विक मंच पर डॉ. गोपाल पाटील!

  66 वर्ष की उम्र में मानवाधिकारों की अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी, ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस ने बनाया एशिया का डिप्लोमैट और अंतरराष्ट्रीय सलाहकार परिषद का सलाहकार न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय का दौरा, बांग्लादेशी हिंदू समुदाय के बीच मानवाधिकारों की आवाज उठाई, मोहन भागवत के कार्यक्रम में भी हुए शामिल डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया पुणे/नई दिल्ली।  जिंदगी की असली पहचान इस बात से नहीं होती कि किसी व्यक्ति ने कितने वर्षों तक किस पद पर काम किया, बल्कि इस बात से होती है कि अपने अनुभव, ज्ञान और सामर्थ्य को उसने समाज के लिए कितना उपयोगी बनाया। महाराष्ट्र के पुणे निवासी विद्यावाचस्पति डॉ. भाऊ उर्फ गोपाल राधाबाई किशनराव पाटील की जीवनयात्रा इसी सोच का उदाहरण बनकर सामने आई है। भारत संचार निगम लिमिटेड में 39 वर्षों तक सेवाएं देने और उप महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने 66 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों के क्षेत्र में नई जिम्मेदारी संभाली है। नीदरलैंड के हेग स्थित ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस (जीएचआरडी) ने उन्हें एशिया के लिए डिप्लोमैट और अं...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।