सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

म्योरपुर ब्लाक के संकुल आरंगपानी में मासिक बैठक का हुआ आयोजन





प्रभा पांडेय 

लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया 

म्योरपुर। सोनभद्र के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गोरखनाथ पटेल के नेतृत्व में चल रहे मिशन प्रेरणा को सफल बनाने में शिक्षा विभाग की टीम प्रयासरत हैं।  उसी कड़ी में आज  म्योरपुर ब्लाक के संकुल आरंगपानी में मासिक बैठक का आयोजन किया गया । जिसमें   ARP  रजनीश कुमार श्रीवास्तव ,अखिलेश देव पांडेय द्वारा सभी अध्यापक बंधुओ का मार्ग दर्शन किया गया ।



ए आर पी अखिलेश देव पांडे द्वारा बताया गया कि मिशन प्रेरणा हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी तथा स्कूल शिक्षा महानिदेशक श्री विजय किरण आनंद जी का प्रदेश की प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था में बच्चों को उनकी कक्षा के निर्धारित दक्षता को प्राप्त कराने का एक रूट मैप है। बैठक में चर्चा की गई की प्रेरणा लक्ष्य क्या है तथा प्रत्येक कक्षा और विषय वार निर्धारित दक्षता ओं की सूची क्या है और किस तरीके से प्रेरणा तालिका के माध्यम से प्रत्येक बच्चे के लिए यह सुनिश्चित किया जाएगा कि उसने उस विषय में निर्धारित दक्षताओं को प्राप्त कर लिया है। मिशन प्रेरणा से संबंधित अनेक बिंदुओं पर ए आर पी रजनीश श्रीवास्तव तथा अखिलेश देव पांडेय द्वारा भाषा और गणित शिक्षण से संबंधित सूत्र, इस मिशन के लिए विकसित  किए गए तीनों माड्यूल आधारशिला, ध्यानाकर्षण, शिक्षण संग्रह, बच्चों में पठन कौशल विकसित करने हेतु उपयोगी रीड एलांग ऐप तथा e-pathshala फेज टू के तहत अभिभावकों के माध्यम से बच्चों को दी जाने वाली साप्ताहिक शैक्षणिक सामग्री के बारे में विस्तार से चर्चा की गई ।इस कार्य योजना पर भी चर्चा हुई कि किस प्रकार शत-प्रतिशत बच्चों तक शैक्षणिक सामग्री नियमित रूप से पहुंचती रहे।


ए आर पी रजनीश श्रीवास्तव द्वारा लर्निंग गैप एनालिसिस तथा ध्यानाकर्षण शिविर चलाने हेतु बेसलाइन एसेसमेंट ,एंड लाइन एसेसमेंट के प्रश्न पत्र तैयार करने के प्रारूप का प्रदर्शन किया गया ।ए आर पी अखिलेश देव पांडे ने TLM के माध्यम से "भिन्न का भाग की अवधारणा को स्पष्ट किया तथा इस बात पर जोर दिया गया कि प्राथमिक कक्षाओं में भाषा और गणित के शिक्षण में ठोस वस्तुओं का प्रयोग करते हुए उन्हें बच्चों के अनुभवों से जोड़ें तथा बच्चों को स्वयं निष्कर्ष तक पहुंचने के लिए प्रेरित करें। तथा अंत में इस संकल्प के साथ  बैठक का समापन किया गया कि खंड शिक्षा अधिकारी म्योरपुर द्वारा निर्धारित समय सीमा के भीतर हीअपने ब्लॉक को प्रेरक बनाने में सहयोग करना है। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

39 साल की सरकारी सेवा के बाद अब वैश्विक मंच पर डॉ. गोपाल पाटील!

  66 वर्ष की उम्र में मानवाधिकारों की अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी, ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस ने बनाया एशिया का डिप्लोमैट और अंतरराष्ट्रीय सलाहकार परिषद का सलाहकार न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय का दौरा, बांग्लादेशी हिंदू समुदाय के बीच मानवाधिकारों की आवाज उठाई, मोहन भागवत के कार्यक्रम में भी हुए शामिल डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया पुणे/नई दिल्ली।  जिंदगी की असली पहचान इस बात से नहीं होती कि किसी व्यक्ति ने कितने वर्षों तक किस पद पर काम किया, बल्कि इस बात से होती है कि अपने अनुभव, ज्ञान और सामर्थ्य को उसने समाज के लिए कितना उपयोगी बनाया। महाराष्ट्र के पुणे निवासी विद्यावाचस्पति डॉ. भाऊ उर्फ गोपाल राधाबाई किशनराव पाटील की जीवनयात्रा इसी सोच का उदाहरण बनकर सामने आई है। भारत संचार निगम लिमिटेड में 39 वर्षों तक सेवाएं देने और उप महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने 66 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों के क्षेत्र में नई जिम्मेदारी संभाली है। नीदरलैंड के हेग स्थित ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस (जीएचआरडी) ने उन्हें एशिया के लिए डिप्लोमैट और अं...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।