सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

प्रतियोगिताएं आयोजित कर अटलजी का जन्मदिन मनाया

संस्कृति विवि में तीन दिन चलीं आनलाइन प्रतियोगिताएं

संस्कृति विवि द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं की प्रस्तुतियों पर निर्णय लेते निर्णायक मंडल के सदस्य।

रिटायर्ड लेफ्टिनेंट बच्चू सिंह 

लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया 

मथुरा। संस्कृति विश्वविद्यालय में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की याद में उनके जन्मदिवस के अवसर पर तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इन तीन दिनों के दौरान, क्विज, काव्यपाठ, निबंध और चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं का आयोजन आनलाइन किया गया था। इन प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में बढ़चढ़कर भाग लिया।

छात्र-छात्राओं की बड़ी संख्या को देखते हुए संस्कृति विवि प्रशासन ने सक्षम अधिकारियों के नेतृत्व में अलग-अलग टीमें बनाईं। पहले दिन आनलाइन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 12 सौ से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। छात्र-छात्राओं को जूनियर और सीनियर वर्ग में बांटकर प्रश्न पूछे गए। विद्यार्थियों द्वारा दिए गए उत्तरों के अनुसार जूनियर वर्ग में डी फार्मा के साहिल राज ने प्रथम, अखिलेश अग्रवाल ने द्वितीय तथा शिवांगी भार्गव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार सीनियर वर्ग में प्राची सारस्वत (एसबीएएस) ने प्रथम, बी फार्मा के छात्र सुजीत कुमार ने द्वितीय तथा एजूकेशन फर्स्ट सेमेस्टर की निमिषा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

अगले दिन यानी 22 दिसंबर को आनलाइन निबंध और काव्यपाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 700 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। बच्चों ने स्वरचित कविताएं पूरे आत्मविश्वास के साथ सस्वर पाठ किया। निर्णायक मंडल ने जूनियर वर्ग में डी फार्मा के साहिल राज को प्रथम, मैकेनिकल के छात्र देवेश कुमार को द्वितीय, सीएसई की छात्रा अंजली वशिष्ठ को तृतीय घोषित किया। इसी प्रकार सीनियर वर्ग में बीएससी बायोटेक की छात्रा सलोनी शर्मा को प्रथम, बीएससी एग्रीकल्चर की छात्रा मृदुला अवस्थी को द्वितीय, बीए बीएड के चौहल सिंह फौजदार को तृतीय घोषित किया गया। निबंध प्रतियोगिता में बीएससी एग्रीकल्चर की छात्रा मृदुल अवस्थी को प्रथम, प्रशांत कुमार शर्मा को द्वितीय तथा एमएससी बायोटेक की छात्रा पूजा रानी ने तृतीय स्थान पाया।

तीसरे दिन 23 दिसंबर को चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों को महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर भारत विषय पर चित्र बनाने को दिया गया। निर्णायक मंडल ने चित्रकला प्रतियोगिता में बीसीए के शीतल राठौर को प्रथम, खुशी पांडे(बीएएफडी) को द्वितीय तथा बीपीटी की छात्रा रानी कुमारी को तृतीय घोषित किया। आयोजन समितियों का नेतृत्व रसायन शात्र्स विभाग की अध्यक्षा डा. दुर्गेश वाधवा, संस्कृति स्कूल आफ एप्लाइड साइंसेज की डीन पल्लवी श्रीवास्तव तथा फैकल्टी अर्पित मिश्रा ने किया। विजयी सभी छात्र-छात्राओं को संस्कृति विवि के कुलाधिपति सचिन गुप्ता द्वारा बधाई दी गई। वहीं उन्होंने प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आप सबका योगदान सराहनीय रहा। लगातार प्रयास से आप अपने लक्ष्य पा लेते हैं। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...