सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कृषि विभाग की जमीन पर वन विभाग का अवैध निर्माण,सरकारी विभागों की बड़ी लापरवाही



  • क्षेत्र के पार्षद नेता भी सरकारी कर्मचारियों के गलत रवैया पर आंखें कर लेते हैं बंद
  • आरोप है संभावित पटौदी हाईवे के निर्माण को रोकने के लिए किया जा रहा है अवैध निर्माण
  • समाजसेवी जसवंत ने कहा ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में मुख्यमंत्री के सामने रखूंगा पूरा मामला

सोशल काका 

लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया 

गुड़गांव। 

गुडगांव में जब लोग अपना आशियाना बनाने के लिए निर्माण करते हैं तो नगर निगम और हुडा जैसे विभाग के अधिकारी जेसीबी लेकर अवैध निर्माण को ढहाने पहुंच जाते हैं। लेकिन क्या आपने सुना है की सरकारी जमीन पर अन्य किसी विभाग द्वारा बिना किसी की इजाजत और आदेश के अवैध निर्माण कर ले, बता दें कि समाजसेवी जसवंत गोयल ने कृषि विभाग की जमीन पर वन विभाग के एक अधिकारी द्वारा अवैध निर्माण करने का सनसनीखेज आरोप लगाया है, जसवंत गोयल का आरोप है कि जिस जगह वन विभाग निर्माण कर रहा है वह अपने ही विभाग के एक अधिकारी के रहने की व्यवस्था के लिए कृषि विभाग की जमीन को कब जाने का प्रयास हो रहा है, निर्माण करने वाले पूछने पर बताते हैं कि यह एक काउंटर निर्माण है, लेकिन समझ से परे यह है कि कार्यालय से बहुत दूर बेरी वाले बाग में कूड़े के ढेर के बीच कीमती जमीन पर आखिर यह किस तरह का काउंटर बनाया जा रहा है, इनके पास निर्माण करने का ना ही कोई आदेश है और ना ही विभाग की ओर से इस निर्माण के लिए किसी तरह का बजट पास किया गया है, फिर यह निर्माण कैसे हो रहा है और क्यों हो रहा है, समझा जा सकता है, जसवंत गोयल ने कहा कि यहां क्षेत्र का पार्षद कपिल दुआ है जो सिर्फ कमीशन वाले कार्यों में ही व्यस्त रहता है, क्षेत्र में अन्य कोई गलत निर्माण या गलत कार्य हो रहा है इससे उसका कोई लेना-देना नहीं रहता, जसवंत गोयल ने बताया कि जिस स्थान पर निर्माण हो रहा है वहां पटौदी हाईवे और नेशनल हाईवे दिल्ली जयपुर को जोड़ने के लिए एल पॉइंट बनता  है, इस एल पॉइंट को चौड़ीकरण करने के लिए भविष्य में 200 से 300 मीटर जमीन की आवश्यकता पड़ सकती है, यह विभाग के अधिकारियों को भी मालूम है, बावजूद इसके सड़क किनारे जमीन को घेरने के प्रयास में गलत तरीके से निर्माण को अंजाम दिया जा रहा है, अब निर्माण अवैध हो या वैध एक सरकारी विभाग की ओर से कराया जा रहा है, इसलिए सभी विभाग के अधिकारी इस को नजरअंदाज कर रहे हैं, अगर यही निर्माण कोई अन्य आम आदमी अपने रहने के लिए करता तो शायद अब तक उस पर बुलडोजर चल चुका होता है।


पेट्रोल टैंकर में भरकर आ रहा निर्माण के लिए पानी


जिस जगह निर्माण हो रहा है वहां निर्माण में इस्तेमाल होने वाला पानी वन विभाग के पेट्रोल वाले टैंकर में भरकर आ रहा है, इससे यह भी अंदाजा लगाया जा सकता है कि विभाग में बैठे अधिकारी सरकारी सामानों का इस्तेमाल जहां जैसे चाहे वैसे कर सकते हैं इससे सरकार को या सरकारी राजस्व को नुकसान होगा इससे उनका कोई मतलब नहीं होता,

ग्रीवेंस कमेटी की बैठक मुख्यमंत्री के सामने रखूंगा पूरा मामला

जसवंत गोयल ने कहा कि गुड़गांव में बड़े पैमाने पर सरकारी कार्यों में भ्रष्टाचार को अंजाम दिया जा रहा है, इस सरकारी जमीन पर जो सरकारी निर्माण बताया जा रहा है यह निर्माण सरकारी है या निजी है इस तरह से निर्माण क्यों किया जा रहा है, जिससे भविष्य में समस्याएं पैदा हो, इन सब बातों को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के सामने आगामी होने वाले ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में मैं खुद रखूंगा, उन्होंने कहा कि यहां नगर निगम की ओर से कराए जा रहे विभिन्न प्रकार के नालों, सड़कों और सीवर के निर्माण में भारी अनियमितताएं बरती जा रही, जिसमें क्षेत्रीय पार्षदों और विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से भारी पैमाने पर भ्रष्टाचार को अंजाम दिया जा रहा है, सभी समस्याएं ग्रीवेंस कमेटी में रखूंगा जिससे भ्रष्टाचार समेत अन्य सभी गलत निर्माण पर रोक लगाई जा सके।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।