सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मनरेगा भुगतान न होने से ग्रामिणो ने जताया आक्रोश



 प्रदीप कुमार जायसवाल

लोकल न्यूज आँफ इंडिया


बीजपुर , सोनभद्र।  मनरेगा में धांधली वैसे बड़ी बात नहीं हैं पर कोरोना काल में यह श्रमिकों के लिए बहुत बड़ी उम्मीद के रूप में  सरकार ने पेश  किया था पर हकीकत आपको इस प्रार्थना पत्र से पता चल जाएगा। 

 सेवा में

      श्रीमान जिलाधिकारी महोदय

         सोनभद्र उ0 प्रदेश।

विषय- मनरेगा योजनान्तर्गत जॉब कार्ड धारक को 50 दिन की मजदूरी भुगतान न होने के सन्दर्भ में प्रार्थना पत्र।

प्रार्थना पत्र द्वारा-श्री लक्ष्मन पनिका पुत्र स्व0 राम दास पनिका , निवासी ग्राम पंचायत लीलाडेवा, विकास खण्ड- म्योरपुर, न्याय पंचायत- जरहा,जनपद- सोनभद्र उ0 प्रदेश।

महोदय जी,

             निवेदन के साथ अवगत कराना है कि प्रार्थी भूमि समतलीकरण लक्ष्मण पनिका के खेत में जून 2020 से जुलाई 2020 में कुल 38 दिन कार्य किया तथा भूमि समतलीकरण सिद्धनाथ गोड़ के खेत में 12 दिन कार्य किया कुल मिलाकर प्रार्थी 50 दिन कार्य किया है जिसके मस्टर रोल भी भरा गया है तथा प्रार्थी का आधार कार्ड, बैंक पास बुक,जॉब कार्ड नम्बर भी भरा गया है।परन्तु प्रार्थी का 50 दिन की मजदूरी का भुगतान आज दिनांक तक खाते में नहीं भेजा गया।प्रार्थी बैंक का चक्कर लगाते 2 थक गया तब माननीय मुख्यमंत्री पोर्टल पर दिनांक 29 नवम्बर 2020 को 1076 पर फोन कर शिकायत दर्ज कराया तो दिनांक 05 दिसम्बर 2020 को अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी महोदया  म्योरपुर श्रीमती सीमा शर्मा द्वारा रिपोर्ट लगाया गया कि लक्ष्मन पुत्र राम दास पनिका निवासी ग्राम पंचायत लीलाडेवा द्वारा भूमि समतलीकरण लक्ष्मन के खेत में 38 दिन तथा भूमि समतलीकरण सिद्धनाथ गोड़ के खेत में 12 दिन कुल मिलाकर 50 दिन कार्य किया गया है।जिसमें जॉब कार्ड मजदूर लक्ष्मन का खाता संख्या गलत होने के कारण मजदूरी का भुगतान नहीं हो सका था सही खाता संख्या लेकर मजदूरी का भुगतान खाते में जल्द भेज दिया जाएगा।परन्तु प्रार्थी लक्षमण द्वारा सही खाता संख्या ब्लॉक पर जाकर देने के बाद भी आज दिनांक तक प्रार्थी के मजदूरी का भुगतान बैंक शाखा में नहीं भेजा गया।जिससे प्रार्थी काफी परेशान है तथा प्रार्थी व प्रार्थी के परिवार के लोग भुखमरी के कगार पर खड़े है।



अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी महोदया  म्योरपुर द्वारा लगाये गये IGRS  रिपोर्ट की कॉपी भी भेज रहा हूँ।

          अतः श्रीमान जी से विनम्र प्रार्थना है कि कृपया प्रार्थना पत्र पर गम्भीरता से विचार करते हुए कृपया तत्काल मजदूरी भुगतान कराने का आदेश देने की कृपा करें।प्रार्थी श्रीमान जी का पूरे परिवार सहित आभारी रहेगा।

दिनांक-02 जनवरी 2021       

 प्रार्थी

लक्ष्मन पुत्र स्व0 राम दास पनिका

ग्राम पंचायत- लीलाडेवा

विकास खण्ड-म्योरपुर

न्याय पंचायत-जरहा

जनपद- सोनभद्र उ0 प्रदेश।

मो0 नम्बर- 6388336036

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

पचास साल में कैसा रहा हिमाचल की लाइफलाइन HRTC का सफ़र

1974 से लेकर 2024 तक HRTC का सफ़र उप मुख्यमंत्री ने एचआरटीसी के संग्रहालय एवं वाल ऑफ हॉनर का किया शुभारंभ स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य पर निगम द्वारा 12 अक्टूबर को भव्य समारोह का होगा आयोजन गब्बर सिंह वैदिक Local Newsofindia उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज हिमाचल पथ परिवहन निगम के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर पुराना बस अड्डा शिमला में स्थित हिमाचल पथ परिवहन निगम के मुख्य कार्यालय में निर्मित संग्रहालय एवं वाल ऑफ हॉनर का लोकार्पण किया। इस अवसर उन्होंने कहा कि वाल ऑफ हॉनर के माध्यम से हम यहाँ पर हिमाचल पथ परिवहन निगम के सफर को जान सकेंगे। उन्होंने बताया कि 1974 से लेकर अब तक के फैसलों एवं अवार्ड्स अंकित किया गया है। इसके साथ-साथ हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों के मॉडल को भी अलग अलग स्थानों पर दर्शाया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे प्रदेश को निगम के 50 वर्ष पूर्ण होने पर गर्व होना चाहिए। निगम की बसों की सेवाएं दुर्गम क्षेत्रों तक है और लोगों को उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचती है। हमारे बसों के ड्राइवर सबसे अचे अनुभवी है। उन्होंने कहा कि स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य पर निगम द्वारा...

मीडिया और राजनीति के बीच तकनीकी और रणनीतिक पुल बना लोकतंत्र को सशक्त और पारदर्शी बनाने के गुरु हैं डॉ विजय शुक्ल

डॉ. विजय कुमार शुक्ला भारतीय मीडिया, तकनीकी रणनीति, और राजनीतिक परामर्श के क्षेत्र में एक प्रमुख नाम हैं। उन्होंने Local News of India (LNI) की स्थापना की, जो एक प्रमुख हिंदी डिजिटल समाचार पोर्टल है, और साथ ही ElectLine नामक एक राजनीतिक परामर्श और चुनावी प्रबंधन कंपनी की भी स्थापना की। ElectLine ने विभिन्न राजनीतिक दलों और नेताओं के लिए चुनावी रणनीतियों, डेटा एनालिटिक्स, और डिजिटल मीडिया अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। डॉ. शुक्ला की शैक्षिक पृष्ठभूमि में एमबीए (विपणन और वित्त) , सॉफ़्टवेयर इंजीनियरिंग में प्रमाणन (MNNIT, इलाहाबाद) , और कृषि विज्ञान में डॉक्टरेट शामिल हैं। उन्होंने eMag Technologies Pvt. Ltd. की स्थापना की और कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के लिए डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, कंटेंट मैनेजमेंट सिस्टम (CMS), और मोबाइल न्यूज डिलीवरी आर्किटेक्चर का विकास किया। उनकी विशेषज्ञता में डिजिटल मीडिया रणनीति , राजनीतिक परामर्श , और तकनीकी समाधान शामिल हैं। डॉ. शुक्ला ने Deshbandhu.co.in , DatelineIndia.com , Janadesh.in , और Akhand Himachal Daily जैसे प्लेटफॉर्म्स के लिए कंट...