सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

शिक्षकों के प्रमोशन का मुख्यमंत्री को ज्ञापन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को सौपा



प्रभा पांडेय 

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 

सोनभद्र।राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उ. प्र. (प्र. सं.)  के तत्वावधान में मण्डल संयोजक अखिलेश मिश्र, जनपद संयोजक अशोक त्रिपाठी व सह संयोजक  इंदुप्रकाश सिंह के नेतृत्व में मा0 मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन श्रीमान जिलाधिकारी महोदय को व शिक्षकों के प्रमोशन की मांग से सम्बंधित ज्ञापन श्रीमान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सोनभद्र को सौंपा गया।

माननीय मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन के माध्यम से शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं से सम्बंधित दस बिन्दुओ पर ध्यान आकृष्ट करने की मांग की गई। दस सूत्रीय मांग पत्र में वार्षिक गोपनीय आख्या,राज्य कर्मचारी दर्जा की मांग,पुरानी पेंशन बहाली,स्थानांतरण,पदोन्नति की मांग ,17140 से आच्छादित करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई।



जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिए गए ज्ञापन के माध्यम से दूर दराज के विद्यालयों में कार्यरत अध्यापकों के लिये प्रोत्साहन राशि तथा पदोन्नति की मांग की गई। Bsa साहब से हुई वार्ता के क्रम में उन्होंने यह आश्वासन दिया कि वे इस मुद्दे पर शासन को जल्द ही पत्र लिखेंगे व समस्याओं के निस्तारण का प्रयास करेंगे ।

ज्ञापन कार्यक्रम में हिमांशु मिश्र,सौरभ कार्तिकेय, श्रीनाथ गुप्ता,यतिनन्दन लाल,दिलीप सिंह,आशीष सिंह,सरोज शर्मा,रामनिवास शर्मा,अभिषेक मिश्र,अनीता सिंह,ज़ेबा अफरोज,मालिनी मिश्रा,अंजली सिंह इत्यादि लोग उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।