सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कुंभ मेले के लिए सरकार की ओर से जारी एस.ओ.पी पर मचा घमासान तेज



गणेश कुमार वैद  

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 

हरिद्वार।उत्तराखंड सरकार की ओर से कुंभ मेले को लेकर जारी की गई एस ओ पी पर घमासान तेज हो गया है । हरिद्वार के व्यापारिक संगठनों से लेकर तीर्थ पुरोहितो में इसको लेकर जबरदस्त रोष है, जबकि कुंभ मेला प्रशासन ने इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली है ।


कोरोना के साए में होने वाले कुंभ मेले के आयोजन को जंहा एक ओर प्रदेश सरकार व कुंभ मेला प्रशासन मिलकर दिव्य व भव्य स्वरूप में आयोजित करने की तैयारियों में लगे है वहीं साथ ही  प्रदेश सरकार कोरोना संक्रमण के खतरे की गंभीरता को भी लेकर चल रही है ।

पिछले माह केंद्र की ओर से कुंभ मेले के लिए भेजी गई एस.ओ. पी पर संशय की स्थिति बनी हुई है हो सकता है आने वाले कुछ दिनों में राज्य सरकार इसे जारी भी कर दे, जिसमें कुंभ मेले को बेहद सीमित करने के साथ साथ अब बाहरी राज्यो से आने वाले सभी श्रृद्धालुओ के लिए ८२घंटे पहले की कोरोना निगेटिव रिपोर्ट दिखाने व सरकारी पोर्टल पर पंजीकरण करना जरूरी होगा ।


लेकिन इन सबके बीच लंबे समय से मंदी की मार झेल रहे हरिद्वार के व्यापारियों ने सरकार के इस कदम का विरोध किया  उनका कहना है कि सरकार कुंभ में ऐसी व्यवस्था बना रही है जिससे यात्री हरिद्वार आए ही नहीं । इससे पहले प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी व्यापारियों के समर्थन में सरकार के इस कदम का विरोध कर चुके है उनका कहना था कि सरकार क्यों ऐसा कदम उठा रही है जिससे व्यापारियों को और मुश्किलें उठानी पड़े ,वहीं आम आदमी पार्टी से रानीपुर विधानसभा के मीडिया प्रभारी अनूप मेहता का कहना है कि प्रदेश सरकार एक ओर तो स्कूल,माल व सिनेमा घर खुलवा चुकी है वहीं दूसरी ओर आस्था के महापर्व पर बेवजह की पाबंदियां लगाकर श्रृद्धालुओ को हरिद्वार आने से रोक रही है व कोरोना के कारण पीड़ित हरिद्वार का व्यापार भी चौपट कर स्थानीय व्यापारियों को सड़क पर लाने का काम कर रही है ।


सरकार के इस कदम के बाद धर्मनगरी के व्यापारियों में जबरदस्त रोष देखा जा रहा है वह लगातार सरकार से एस ओ पी को वापिस लेने की मांग कर रहे है । इसी संबंध में स्थानीय व्यापार मंडल ने एक दिन का धरना देकर सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की । 


व्यापारियों की मांग को जायज ठहराते हुए गंगा सभा के अध्यक्ष प्रदीप झा ने हर की पौड़ी पर प्रेस वार्ता में कहा कि कुंभ को लेकर जारी एसओपी से भ्रम एवं संशय की स्थिति पैदा हो गई है। हरिद्वार के सभी लोग चाहे वह होटल व्यवसाई हो या अन्य लोग व्यवस्था की मार से जूझ रहे हैं। एक ओर जहां देश में किसानों का आंदोलन चल रहा है वहीं अभी हाल ही में बिहार में चुनाव हुए हैं वहां पर कोई पाबंदियां नहीं थी।राजनीतिक लोग बेखौफ होकर चुनावी कार्यक्रम कर रहे हैं। हिंदू समाज का धर्म के नाम पर गला घोटा जा रहा है। हमारी हिंदूधर्म वादी केंद्र एवं राज्य की डबल इंजन सरकार से यह मांग है एक और वह जहां कुंभ को दिव्य एवं भव्य बनाने की बात कहती है तो उसे आम जनता की जरूरतों को समझना होगा। हमारी मांग है की सरकार सभी लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हरिद्वार कुंभ में आने वाले यात्रियों को राहत प्रदान करें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...