सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पाँच दिवसीय रोवर्स रेंजर प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारम्भ
















त्रिरत्न शुक्लेश 

लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया 

ओबरा,सोनभद्र।नगर के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गुरुवार को रोवर्स रेंजर के पांच दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ महाविद्यालय की छात्राओं वर्णिका राय, फलक,दीक्षा,साक्षी,पूजा के द्वारा माँ सरस्वती जी की वंदना व स्वागत गीत व संयुक्त रुप से भारत स्काउट गाइड झण्डा गीत व ध्वजारोहण के साथ किया गया।


कार्यक्रम में मुख्यअतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रमोद कुमार ने पाँच दिवसीय रोवर्स रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर के बारे में बताते हुए कहा कि शिविर के नियम राष्ट्र के प्रगति में सहायक होते है।रोवर्स रेंजर्स की सोच विषम परिस्थितियों में संजीवनी का कार्य करती है इसलिए शिविर में जो बातें सिखाई जाय उनका आत्मसात करें।

वही वरिष्ठ प्राध्यापक राधाकान्त पाण्डेय ने कहा कि यह प्रशिक्षण हमारे अन्दर सेवा भाव पैदा करते है इसलिए यह विशिष्ट व महत्वपूर्ण होते है जो जीवन के विकट परिस्थितियों में सहायक होते हैं।

वही डॉ किशोर कुमार सिंह ने रोवर रेंजर के नीति,नियम,सिद्धांत को अपने जीवन में उतारने के लिए प्रेरित किया और कहा कि ऐसे कार्यक्रम से देश के प्रति प्रेम और सद्भाव की प्रेरणा मिलती है।कार्यक्रम में स्वागत भाषण की प्रस्तुति व मंच का संचालन रेंजर्स प्रभारी डॉ संतोष कुमार सैनी ने किया एवं रोवर्स प्रभारी प्रो राजेश प्रसाद ने धन्यवाद व आभार प्रस्तुत किया।

स्कार्फ अलंकरण व ध्वज शिष्टाचार प्रशिक्षक सुनील कुमार सिंह,शुभम कुमार,ज्योति व अनिल कुमार सिंह ने किया।सांस्कृतिक कार्यक्रम में वर्णिका राय,फलक,रिसिका,शालू ज्योति की टीम ने भ्रूण हत्या,दहेज प्रथा,बाल विवाह एवं महिला सशक्तिकरण पर नाटक प्रस्तुत किया। 

 वही मनोज मिश्रा,शुभम मिश्रा की टीम ने भूत प्रेत एवं अंधविश्वास के प्रति जागरुकता नाटक प्रस्तुत किया।

कु पूजा व अभिषेक गुप्ता ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया एवं ज्योति राय, शिल्पी गिरि,शिवानी दूबे,अफसाना बानो,रिसिका ने क्लासिकल नृत्य प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रो उपेन्द्र कुमार, डॉ विनोद बहादुर सिंह,डॉ अमूल्य कुमार सिंह,डॉ विकास श्रीवास्तव,डॉ विभा पाण्डेय,डॉ ज्ञानेंद्र कुमार सिंह,प्रमोद केशरी,विकास मौर्या, महेश कुमार पाण्डेय,अरुण कुमार सहित तमाम लोग मौजूद रहें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

39 साल की सरकारी सेवा के बाद अब वैश्विक मंच पर डॉ. गोपाल पाटील!

  66 वर्ष की उम्र में मानवाधिकारों की अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी, ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस ने बनाया एशिया का डिप्लोमैट और अंतरराष्ट्रीय सलाहकार परिषद का सलाहकार न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय का दौरा, बांग्लादेशी हिंदू समुदाय के बीच मानवाधिकारों की आवाज उठाई, मोहन भागवत के कार्यक्रम में भी हुए शामिल डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया पुणे/नई दिल्ली।  जिंदगी की असली पहचान इस बात से नहीं होती कि किसी व्यक्ति ने कितने वर्षों तक किस पद पर काम किया, बल्कि इस बात से होती है कि अपने अनुभव, ज्ञान और सामर्थ्य को उसने समाज के लिए कितना उपयोगी बनाया। महाराष्ट्र के पुणे निवासी विद्यावाचस्पति डॉ. भाऊ उर्फ गोपाल राधाबाई किशनराव पाटील की जीवनयात्रा इसी सोच का उदाहरण बनकर सामने आई है। भारत संचार निगम लिमिटेड में 39 वर्षों तक सेवाएं देने और उप महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने 66 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों के क्षेत्र में नई जिम्मेदारी संभाली है। नीदरलैंड के हेग स्थित ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस (जीएचआरडी) ने उन्हें एशिया के लिए डिप्लोमैट और अं...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।