सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अंतिम शाही स्नान को लेकर आईजी ने अधिकारियो संग की ब्रीफिंग

 


गणेश वैद 

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 

हरिद्वार।महाकुंभ के अंतिम शाही स्नान (चैत्र पूर्णिमा) की व्यवस्थाओं को लेकर आईजी कुम्भ मेला संजय गुंज्याल ने कुम्भ मेला पुलिस एवं मेला अधिकारियो के साथ ऑनलाइन ब्रीफिंग की।  


कोरोना के बढ़ते हुए संक्रमण को ध्यान में रखते हुए  प्रशासन ने अंतिम शाही स्नान को सीमित रूप में करने की सहर्ष सहमति प्रदान की है। जिसमे अखाड़ो के द्वारा अपने शाही स्नान के दौरान 50 से 100 साधु-संतों को ही सम्मिलित किया जाएगा। वाहनों की संख्या भी बेहद सीमित रहेगी। इसके अलावा सभी अखाड़ो के द्वारा अपने शाही जुलूस में गृहस्थों को शामिल नही किये जाने का आश्वासन भी दिया गया है। शाही स्नान के दौरान अखाड़ो के साधु-संतों के द्वारा मास्क, सोशल डिस्टनसिंग, सेनिटाइजेसन और कोविड SOP का पूरा पालन किया जाएगा।


इस ऑनलाइन ब्रीफिंग के दौरान आईजी कुम्भ के द्वारा सर्वप्रथम अंतिम शाही स्नान के सम्बंध में सभी अखाडों के पदाधिकारियों से हुई वार्ता के प्रमुख बिंदुओं के बारे में बताया गया।ब्रीफिंग में कहा गया कि कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत शाही स्नान के दौरान सन्तों एवम आम श्रद्धालुओं की सीमित संख्या को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्था की जानी है। किसी भी प्रकार का यातायात डाइवर्जन लागू नही किया जाएगा। सिर्फ शाही स्नान जुलूस के समय रास्ते मे पड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग से कुछ समय के लिए यातायात डायवर्ट किया जाएगा। हर की पैड़ी को भी सुबह 0700 बजे के बजाए थोड़ा और विलम्ब से आम श्रद्धालुओं के लिए प्रतिबंधित किया जाएगा। 


आईजी कुम्भ महोदय के द्वारा ऑनलाइन मीटिंग में सम्मिलित सभी मजिस्ट्रेटों को अलग से सम्बोधित करते हुए कहा गया कि आपके द्वारा अभी तक बेहतरीन तरीके से अपने कर्तव्यों को अंजाम दिया गया है, इसलिए अब कुम्भ 2021 के अंतिम शाही स्नान को सफल बनाने के लिए भी जी जान से जुट जाएं और पूर्ण निष्ठा, मेहनत और समर्पण से इस कुम्भ को सफल बनायें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।