सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

महाकुंभ के अन्तिम शाही स्नान में संतो ने किया प्रतीकात्मक स्नान

 

कोरोना के कारण साधु-संतों की संख्या रही सीमित



पंडित विनय शर्मा 

हरिद्वार । कुंभ मेले का अंतिम शाही स्नान मंगलवार को सम्पन्न हो गया। कोविड नियमों को ध्यान में रखते हुए सभी संतों ने स्नान किया। इस दौरान कुंभ मेला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्तास इंतजाम किए थे।

शाही स्नान में सबसे पहले निरंजनी अखाड़े ने गंगा स्नान किया उसके बाद जूना, अग्नि, आह्वान और किन्नर अखाड़े के साधु-संत हरकी पैड़ी पहुंचे जहा पूजा अर्चना के बाद शाही स्नान किया ।इस दौरान बहुत ही कम संख्या में नागा संन्यासी मौजूद रहे। 


अखाड़ों के स्नान के क्रम में किन्नर अखाड़े के बाद महानिर्वाणी अखाड़े ने भी अपने साथी अखाड़े अटल के साथ हरकी पैड़ी ब्रह्मकुंड में प्रतीकात्मक रूप से शाही स्नान किया। इस दौरान दोनों अखाड़ों के आचार्य महामंडलेश्वरों स्वामी विशोकानंद भारती व स्वामी विश्वात्मनंद पुरी महाराज ने सबसे पहले मां गंगा में पूजा की। उसके बाद सभी नागा संन्यासियों ने शाही स्नान किया। इस दौरान महानिर्वाणी और अटल अखाड़ा के साधु-संत भी काफी सीमित संख्या में दिखाई दिये। इसके बाद बैरागी के तीन अखाड़े और वैष्णव संप्रदाय के तीन अखाड़े हरकी पैड़ी ब्रह्मकुंड पहुंचकर शाही स्नान करने पहुंचे। निर्धारित क्रम के अनुसार संन्यासियों व बैरागी अखाड़ों के स्नान के बाद श्री पंचायती अखाड़ा उदासीन व नया अखाड़ा उदासीन ने स्नान किया। अंत में श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल ने गंगा में डुबकी लगायी।


आखिरी शाही स्नान को लेकर मेला प्रशासन भी सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किये थे। कोरोना महामारी को देखते हुए मेला प्रशासन द्वारा मेला क्षेत्र को सैनेटाइज किया गया।इससे पूर्व चैत्र पूर्णिमा शाही स्नान पर्व पर अखाड़ों के स्नान से पूर्व हरकी पैड़ी ब्रह्मकुण्ड पर आम लोगों ने गंगा स्नान किया। प्रातः 9.30 बजे अखाड़ों के स्नान का समय निर्धारित होने से पूर्व गंगा घाटा को आम जन से खाली करवा लिया गया था। गंगा स्नान करने के बाद लोगों ने मंदिरों में जाकर देव दर्शन किए और कोरोना महामारी के शीघ्र खात्मे की कामना की। इस दौरान कोरोना गाइडलाइन का भी मेला प्रशासन द्वारा पालन करवाया गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।