सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

राजकीय चिकित्सालय के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में सुविधाओं को बढ़ाने का विधानसभा अध्यक्ष से किया आग्रह

 


गणेश वैद 

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 

ऋषिकेश।कोराना संक्रमण की दूसरी लहर के चलते चारों और त्राहिमाम मचा हुआ है। एम्स सहित कोविड अस्पतालों में आईसीयू बेड की कमी के कारण लोगों को जान गवानी पड़ रही है।इस गंभीर स्थिति पर अंतरराष्ट्रीय गढवाल महासभा के अध्यक्ष डॉ राजे सिंह नेगी ने विधानसभा अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक से अपनी विधायक निधि के जरिए ऋषिकेश के राजकीय चिकित्सालय में स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार कराने की मांग की है। उन्होंने एक पत्र विधानसभा अध्यक्ष को प्रेषित किया जिसमें उनसे राजकीय चिकित्सालय की चिकित्सीय सुविधाओं को बढ़ाने के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को समय से उपचार मिल सके इसके लिए विधायक निधि से एम्बुलेंस खरीदने की मांग की है।

कोरोनाकाल में लचर स्वास्थ्य सेवाओं पर चिंता जताते हुए डॉ राजे सिंह नेगी ने कहा कि सरकारी अस्पताल मेें स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार के लिए उन्होंने राज्य सरकार को कई पत्र लिखे हैं, लेकिन राज्य सरकार ने कोई ठोस कार्यवाही नही की। कल जारी हुवे एक बयान में सूबे के मुख्यमंत्री द्वारा विधायको को एक करोड़ रुपये कोविड संक्रमण से निपटने हेतु खर्च किये जाने की बात कही है। वर्तमान समय मे पूरे क्षेत्र में कोविड मरीजों को बेड उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर से शहर की स्वास्थ्य व्यवस्था वेंटिलेटर पर आ गई है। गंभीर रूप से बीमार मरीज दम तोड़ रहे हैं।उन्होंने इस मुश्किल समय में क्षेत्रीय विधायक होने के नाते विधानसभा अध्यक्ष से अपनी विधायक निधि से ऋषिकेश एवं ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाये जाने के लिए अपील की हैै।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

39 साल की सरकारी सेवा के बाद अब वैश्विक मंच पर डॉ. गोपाल पाटील!

  66 वर्ष की उम्र में मानवाधिकारों की अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी, ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस ने बनाया एशिया का डिप्लोमैट और अंतरराष्ट्रीय सलाहकार परिषद का सलाहकार न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय का दौरा, बांग्लादेशी हिंदू समुदाय के बीच मानवाधिकारों की आवाज उठाई, मोहन भागवत के कार्यक्रम में भी हुए शामिल डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया पुणे/नई दिल्ली।  जिंदगी की असली पहचान इस बात से नहीं होती कि किसी व्यक्ति ने कितने वर्षों तक किस पद पर काम किया, बल्कि इस बात से होती है कि अपने अनुभव, ज्ञान और सामर्थ्य को उसने समाज के लिए कितना उपयोगी बनाया। महाराष्ट्र के पुणे निवासी विद्यावाचस्पति डॉ. भाऊ उर्फ गोपाल राधाबाई किशनराव पाटील की जीवनयात्रा इसी सोच का उदाहरण बनकर सामने आई है। भारत संचार निगम लिमिटेड में 39 वर्षों तक सेवाएं देने और उप महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने 66 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों के क्षेत्र में नई जिम्मेदारी संभाली है। नीदरलैंड के हेग स्थित ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस (जीएचआरडी) ने उन्हें एशिया के लिए डिप्लोमैट और अं...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।